रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को राज्य की नवनियुक्त मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से झारखंड में चल रहे विकास कार्य की जानकारी ली और प्रगति लाने का निर्देश भी दिया।
Author: shivam kumar
ब्रैम्पटन। समूची दुनिया में ‘मिनी पंजाब’ के नाम से मशहूर कनाडा में फिर हिन्दुओं की आस्था पर चोट की गई है। खालिस्तान समर्थकों ने इस बार ब्रैम्पटन में हिन्दू सभा मंदिर को निशाना बनाया है। इन लोगों ने हिन्दू श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले की कड़ी निंदा की है। हिन्दू कैनेडियन फाउंडेशन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि खालिस्तान समर्थक ब्रैम्पटन के हिन्दू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। हिन्दू कैनेडियन फाउंडेशन गैर लाभकारी संगठन है। यह कनाडा में हिन्दू…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी ताकत झोंक दी। दोनों ने मतदाताओं को अपने-अपने तरीके से अपने पाले में खींचने की कोशिश की। अमेरिकी लोकतंत्र के इस महापर्व पर द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार हैरिस ने रविवार को मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने मतदाताओं से एकता बनाए रखने की अपील की। दिलचस्प यह रहा कि उन्होंने यहां अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप का एक बार भी नाम नहीं लिया। उन्होंने गाजा में युद्ध को समाप्त करने का वादा किया। द…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,540 रुपये से लेकर 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,840 रुपये से लेकर 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत घट कर 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। देश की…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज बाजार में सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का जबरदस्त दबाव बन जाने के कारण शेयर बाजार में 1.35 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.35 प्रतिशत और निफ्टी 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज, टेक…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी नजर आ रही है। अमेरिका में कल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट में काफी संभलकर कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,728.80 अंक के स्तर…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं। वो राज्य के दो स्थानों पर भाजपा की विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11ः30 बजे गढ़वा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो चाईबासा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री चाईबासा में दोपहर तीन बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। एक रोज पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में चुनाव…
-बागियों ने हर दल की बढ़ाई मुसीबत मुंबई। महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में सोमवार को 983 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 8272 उम्मीदवार मैदान में हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख हर राजनीतिक दलों को अपने ही बागियों का सामना करना पड़ रहा है। सूबे में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होने वाली है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर थी।…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि भारत तेजी से औपनिवेशिक मानसिकता को त्याग रहा है, हम अब पूर्व में प्रचलित औपनिवेशिक विचारों और प्रतीकों को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक प्रशासन में औपनिवेशिक मानसिकता से अलग भारतीय विशेषताएं होनी चाहिए, जो स्वतंत्रता के बाद की हमारी आकांक्षाओं के अनुरूप हों। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की आम सभा की 70वीं वार्षिक बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कि हम अब पहले के देवता माने जाने वाले औपनिवेशिक विचारों और प्रतीकों को चुनौती दे रहे…
पटना। बिहार की रगों में दौड़ने वाला चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पांच नवम्बर से नहाए-खाए के साथ शुरू होगा। इस महापर्व को लेकर सभी जगह पर भीड़ दिख रही है। इसके अलावा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। इस महापर्व को लेकर लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। छठ महापर्व को शुद्धता के लिए जाना जाता है। वैसे तो इस महापर्व में अधिकतर घरेलू सामान का ही उपयोग किया जाता है लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिसकी बाजार में खरीदारी होती है। इसमें फल से लेकर सूप और दउरा तक शामिल हैं। हालांकि,…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार भूकंप के झटके लगे हैं। जनजातीय जिला किन्नौर में बीती रात 1 बजकर 29 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 रही। भूकंप का केंद्र किन्नौर में 31.38 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भूकंप की तीव्रता हल्की रहने के कारण किन्नौर जिला में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ ।…
