धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, मारे गए स्कूली बच्चे थे और एक महिला थी। बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर सड़क जाम को हटाने का प्रयास कर रही है। वहीं घायलों…
Author: shivam kumar
रांची। जैन धर्म के समता युवा संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जैन धार्मिक के पूज्य आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल के 50 वर्ष साधना और साधुत्व को समर्पित “अभिरामम” नामक पुस्तक और स्मृति चिन्ह भी भेंट की। यह पुस्तक संघ और राष्ट्र हित में है। इस किताब में जैन धर्म के मूल सिद्धांत और महावीर के उपदेशों का विस्तृत वर्णन है, जो समाज में अहिंसा और करुणा के मूल्य को बढ़ावा देता है। ये है प्रमुख मांग -व्यापारियों की सुरक्षा: जैन व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित…
नई दिल्ली। छठ के अवसर पर रेल से यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे आज 185 विशेष रेलगाड़ियां चला रही है। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की है। भारतीय रेल इस वर्ष लगभग 7,500 विशेष रेलगाड़ियां चला रही है, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियां चलाई गई थीं। 3 नवंबर को रेलवे ने 188 से अधिक विशेष गाड़ियां चलाईं। रेल मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 4 नवंबर को चलाई जा रही कुछ महत्वपूर्ण विशेष रेलगाड़ियों में रेलगाड़ी संख्या 04078 आनंद विहार पटना एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 04032 आनंद विहार सहरसा…
रांची। सालों से अटके पिस्का आरओबी के काम में फिर से देरी हो गयी। अक्टूबर 2024 तक इसका निर्माण पूरा करना था, लेकिन महज 24 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। अब एनएचएआइ इसे महत्वपूर्ण आरओबी ब्रिज और एप्रोच रोड बनाने के लिए भारत सरकार से अतिरिक्त समय की मांग कर रहा है। रांची जिले के अंतर्गत नेशनल हाइवे 23 इटकी रोड में पिसका आरओबी के निर्माण की मंजूरी दी गयी, लेकिन काम 2023 में ही प्रारंभ हुआ और अक्टूबर 2024 तक पूरा करना था, लेकिन परियोजना में विलंब हो गया। 1.2 किमी आरओबी के साथ एप्रोच रोड बनाने…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए झारखंड पुलिस जगह-जहग पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के झिबरी मोड़ में चुनाव को लेकर बनाए गए चेकपोस्ट से पुलिस ने एक वयक्ति के पास से 1 लाख रुपये कैश बनामद किए हैं। चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
सरायकेला। सरायकेला- राजनगर मार्ग पर कालापाथर गांव के समीप टिप टेलर और 407 एलपी के बीच हुई टक्कर में रविवार की देर रात तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सरायकेला की ओर से आ रहे 407 वाहन ( जेएच06आर/6361) की राजनगर की ओर से आ रहे टिप टेलर ( जेएच05सीक्यु/1369 ) के बीच कालापाथर गांव के समीप आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टिप टेलर में आग…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दे दिये गये हैं। सभी का चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। हटिया विधानसभा में चुनाव के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। हटिया विधानसभा में सबसे अधिक 524460 मतदाता हैं। जिसमें 261359 पुरुष और 263077 महिला मतदाता हैं। 2019 के मुकाबले में 17.46% मतदाता बढ़े हैं। इनमें 17329 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हटिया विधानसभा में 496 पोलिंग स्टेशन है, जिसमें 334 शहरी और 162 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के…
खूंटी। खूंटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी के तूतटोली, कुसुम टोली, बिचना सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों का आह्वान किया कि वे राज्य में काम करनेवाली और स्थायी सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सरकार ने राज्य को खोखला कर दिया। विधायक और भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के संकल्प पत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ मोदी ही मोदी दिखाई पड़ रहे हैं। हां, कवर पर बाबूलाल मरांडी को देखकर अच्छा लगा। बाबूलाल को बहुत दिनों के बाद ऐसी जगह मिली है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने रविवार की जनसभा में हेमंत सोरेन से कुछ सवाल पूछे हैं। पूछा है कि पांच साल में पांच लाख की नौकरी देने की बात हमने की थी। इस पर सुप्रियो ने कहा कि ये चुनाव बाबूलाल नहीं लड़ रहे हैं, मोदी लड़ रहे…
रांची। भाजपा का यह संकल्प पत्र नहीं बल्कि फरेब पत्र है। 2014 से राज्य की जनता देख रही है कि इनका हर वादा जुमला बनकर रह गया। भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया स्वरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा घुसपैठ की बात कर राज्य सरकार को दोष देती है । लेकिन इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार केंद्र सरकार और गृह मंत्री हैं, जिनके नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के नाम पर आदिवासी समुदाय को दिग्भ्रमित करने और खुद को उनका हितैषी साबित करने की कोशिश भाजपा कर रही है। आदिवासी…
आदिवासी समाज को मिलेगी सुरक्षा, चुनावी संकल्पों का किया एलान गढ़वा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में भाजपा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और एनआरसी लागू करने का बात कही है। उन्होंने कहा कि इसमें आदिवासी समाज को विशेष रूप से बाहर रखा जायेगा। उन्होंने उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की तैयारी का निरीक्षण करने के बाद गढ़वा के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के लिए भाजपा ने पांच…
