Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के सफल कार्यकाल की आशा व्यक्त की और बोत्सवाना के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर बधाइयां ड्यूमा बोको। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

Read More

काठमांडू। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लमिछाने के खिलाफ रविवार को एक और अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। सहकारी घोटाला में पिछले 15 दिन से पुलिस हिरासत में चल रहे लमिछाने के नाम एक अन्य सहकारी घोटाले में यह अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। सहकारी बैंकों के करोड़ों रुपये को गैर कानूनी ढंग से अपने टीवी चैनल में निवेश करने के आरोप में रवि लामिछाने इस समय पोखरा पुलिस की हिरासत में हैं।उनके खिलाफ सूर्यदर्शन सहकारी बैंक में किए गए घोटाले की जांच चल रही है। बुटवल पुलिस की डीएसपी लक्ष्मी खनाल ने बताया कि सुप्रीम सहकारी बैंक में जमा…

Read More

गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गढ़वा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में ना यूसीसी ना एनआरसी लागू होगा। यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा। ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी असफल है। इन लोगों से बच के रहना है। पांच वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया यह आप सभी ने देखा है। ये बातें हेमंत सोरेन ने कहीं। हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए…

Read More

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा संयोजक नंद किशोर यादव और सांसद रविशंकर प्रसाद ने गुजरात के भूतपूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More

नवादा। जिले में नेमदारगंज थाना की पुलिस ने रविवार को एक बाइक सवार युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गोगन मोड़ के पास से गिरफ्तारी की गई। युवक छोटकी अमांवा गांव का निवासी बताया गया है। इस बावत आर्म्स एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिय गया है। बताया जाता है कि नेमदारगंज थाना की पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार पर नजर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, पुलिस वाहन को देखते ही वह बाइक को…

Read More

अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जोगबनी समवाय की ओर से शनिवार की रात दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी के एएसआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई जोगबनी के कुसुमलाल साह चौक, पीलर संख्या 179/02 के पास की।एसएसबी ने जिस धंधेबाजनको गिरफ्तार किया,वह जोगबनी थाना क्षेत्र के खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 10 का रहने वाला 26 वर्षीय मोहम्मद गुड्डू आलम पिता मोहम्मद रज्जाक आलम है।रात में ही एसएसबी ने बरामद ब्राउन शुगर और दो एंड्रॉयड मोबाइल के…

Read More

अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर रात रांची पहुंचे। उन्होंने रविवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में भाजपा का झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू होकर रहेगी लेकिन इससे आदिवासी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे। उनके कानून, उनकी परंपराएं और उनकी संस्कृति पूर्ववत रहेंगी। यूसीसी से आदिवासियों को बाहर रखा जाएगा। शाह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और आदिवासियों की आबादी को संरक्षित करने के लिए…

Read More

घाटशिला। घाटशिला में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में चंपाई सोरेन ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का कामकाज आपलोगों ने देख लिया होगा। इस चुनाव में इसी तरह हर जगह जनसैलाब उमड़ रहा है। ये भाजपा को समर्थन दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस सरकार ने कभी बहाली का नहीं सोचा है और शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया है। साढ़े चार साल पार हो गया है युवा रोड पर हैं, लेकिन कभी सरकार ने उनके बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस पार्टी कभी आदिवासी के हित में नहीं सोच सकती…

Read More

नई दिल्ली। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के घर में नकाबपोश चोरों ने चोरी की थी, जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्टोक्स उस समय टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर थे। इस सप्ताह की शुरुआत में, स्टोक्स ने एक्स से बात की और खुलासा किया कि उनके डरहम घर में चोरी हुई थी, जब वह टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान दौरे पर राष्ट्रीय टीम के साथ थे। उन्होंने लोगों से उनकी कीमती वस्तुओं की बरामदगी और चोरों को पकड़ने में मदद करने का भी आग्रह किया। चोरी के समय स्टोक्स की पत्नी क्लेयर और उनके…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। रविवार को भाजपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का कार्यकारी…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को छह नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने पहले दो मार्च 2024 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया था, लेकिन शरद ऋतु के आगमन पर अब नया आदेश जारी किया गया है। यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय सहित पुलिस के सभी इकाइयों को दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छह नवंबर से 15 मार्च तक सभी पुलिसकर्मी शीतकालीन वर्दी पहनेंगे। पुलिस पदाधिकारियों को परिधान भत्ता (वर्दी) के लिए 4500 रुपये मिलता है।…

Read More