Author: shivam kumar

– राष्ट्रपति के कानपुर आगमन पर दंगा फैलाने की साजिश रचने वाला सपा विधायक आज जेल में भोग रहा अपने कृत्यों की सजा कानपुर। कानपुर का एक समय था कि यहां कि चिमनियों से बराबर धुआं निकलता था। यहां के उद्योग धंधे पूरे देश में प्रसिद्ध थे। इसीलिए कानपुर को उत्तर पूर्व का मैनचेस्टर कहा जाता था लेकिन कांग्रेस की सरकार की वजह से यहां के उद्योग धंधे धीरे-धीरे बंद हो गए। इससे रोजगार के संकट पैदा हुए हैं और लोग बेरोजगार हो गए। अभी मैं अपने वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना के साथ कार से आ रहा था तो रास्ते…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की संभावना पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारी इस सिद्धांत पर काम कर रहे हैं कि अगर बलात्कार और हत्या की घटना “कुछ” लोगों द्वारा की गई है, तो सबूतों से छेड़छाड़ के अपराध में “कई” लोग शामिल हो सकते हैं। इसी सिद्धांत के तहत सीबीआई सबूतों से छेड़छाड़ के प्रमाण जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि वह आर.जी. कर बलात्कार और हत्या…

Read More

जलपाईगुड़ी। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15 वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) महादेव के सीमा प्रहरियों ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को सद्भावना संकेत के रूप में कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के माध्यम से बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम निमाई चंद्र बर्मन (42), सनातन रॉय (28), परितोष रॉय (2) और मालिन चंद्र रॉय (33) हैं। बीएसएफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने चारों…

Read More

अररिया। फारबिसगंज में रामायण परिषद की स्थापना को लेकर श्री सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी से निकलने वाला महावीरी झंडा जुलूस आने वाला रविवार 1 सितंबर को निकाला जायेगा। सौ वर्ष से अधिक समय से निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस में विभिन्न महावीर मंदिरों और अखाड़े के हजारों को संख्या में भगवान हनुमान के भक्त शरीक होते हैं।हरेक वर्ष निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न और विधि व्यवस्था संधारण की मजबूत चुनौती प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के ऊपर होती है। इन्हीं चुनौतियों से निबटते हुए फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन ने गुरुवार को नगर के प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने…

Read More

कटिहार। कटिहार जिला में कटिहार सदर प्रखंड अन्तर्गत मौजा सिरनिया में वक्फ संख्या 1505 जाफरगंज की 4.32 एकड़ भूमि पर अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। विभागीय निदेशानुसार उक्त भूमि का लीज एग्रीमेंट कराकर विभाग को अग्रेतर कार्रवाई हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। उक्त जानकारी बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां ने गुरुवार को जिला अतिथि गृह में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दरभंगा एवं किशनगंज जिले में इसी सत्र से पढ़ाई चालू हो रही है, जिसके नामांकन के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान छात्र व छात्राएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण…

Read More

-विधानसभा चुनाव: घोषणा पत्र के लिए समाज के सभी वर्गों और समुदायों से प्रत्यक्ष एवं डिजिटल माध्यम से सुझाव लेगी भाजपा रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा जनाकांक्षाओं के अनुरूप सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी संकल्प पत्र बनाएगी। मरांडी गुरुवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। पार्टी अपने संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में सार्थक पहल और प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जो वादा करेगी उसे पूरी तरह…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलुगु भाषा दिवस के अवसर पर सभी तेलुगु भाषाई लोगों को शुभकामनाएं दी। गुरुवार को ट्वीट करके जेपी नड्डा ने कहा कि तेलुगु सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत प्रमाण है जिसने सदियों से कलात्मक और बौद्धिक विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आह्वान किया कि तेलुगु भाषा द्वारा हमारी संस्कृति को प्रदान की गई अद्वितीय विरासत और सेवाओं को याद करके तेलुगु भाषा दिवस मनाएं।

Read More

– असम विधानसभा में ‘द असम रिपिलिंग बिल 2024’ पारित -बाल विवाह राज्य के बाहर हो सकता है, लेकिन असम में नहीं होगा: डाॅ सरमा गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को सदन में कहा कि राज्य वर्ष 2026 तक राज्य में बाल विवाह पर रोक लगा दी जाएगी। बाल विवाह राज्य के बाहर हो सकता है, लेकिन असम में बाल विवाह नहीं होगा। मुख्यमंत्री डॅा सरमा विधानसभा के शरदकालीन सत्र के चौथे दिन असम सरकार के मंत्री जोगेन महन के सदन में पेश किये गये ‘द असम रिपिलिंग बिल 2024’ पर चर्चा के दौरान संबोधित कर रहे…

Read More

किशनगंज। जिले के कुर्लिकोट पिपरीथान गांव के निवासी पूर्व मुखिया पति मो. सलाम अंसारी के घर में पिछले दो महीनों में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा की भावना से घिरा हुआ है। पहली घटना 25 जून 2024 को हुई, जब अज्ञात चोरों ने उनके घर से टीवीएस स्टार सिटी प्लस BR 37K 2078 चोरी कर ली थी। इस घटना की प्राथमिकी कुर्लिकोट थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। बीती रात, 28 अगस्त को चोरों ने फिर से मो. सलाम के घर को…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को राजभवन में झारखंड सैनिक कल्याण निदेशालय की 16वीं राज्य प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड प्रस्ताव तक सिर्फ सीमित न रहे, बल्कि अपने कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कैंट है, वहां आपस में विभिन्न विषयों पर चर्चा होनी चाहिए तथा वहां की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी तहत कार्य करना चाहिए और सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। राज्यपाल ने उक्त अवसर पर सैनिक मार्केट में भूतपूर्व सैनिकों को वर्षों…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद 31 अगस्त (शनिवार) को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी हैं। 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस विदाई देगी। वहीं अगले पांच माह में झारखंड कैडर के चार और आईपीएस सेवानिवृत्त होंगे। इनमें अजय भटनागर 30 नवंबर 2024, पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह और मुरलीलाल मीणा जनवरी 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। अजय भटनागर…

Read More