रांची। कैबिनेट मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इरफान के विवादास्पद बयान मामले में अब सीता सोरेन की दो बेटियां जयश्री और विजयश्री सोरेन ने एसटी-एससी थाने में इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतनामा में कहा गया है कि इरफान अंसारी ने उनकी मां सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। अब उनके साथ उनकी बहनों को लेकर भी आपत्ति जनक टिप्पणी की गयी है। शिकायतनामा के साथ थाने में फेसबुक लिंक और पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराया गया है।
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राज्य के बकाये की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि गृह मंत्री, प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं। मैं पुन: उनसे करबद्ध प्रार्थना करता हूं की हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हमें लौटा दें। हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड एवं झारखंडियों के विकास के लिए यह राशि अत्यंत आवश्यक है। मैं भाजपा के साथियों, खास कर के सांसदों से भी अपील करूंगा कि वे हम झारखंडियों के इस बकाये को दिलाने में हमारी मदद करें।
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए छठ मैया भी सरकार को माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए राज्य सरकार और नगर निगम पूरी तरह दोषी हैं। लगातार कई बरसों से बड़ा तालाब की सफाई को लेकर सरकार और नगर निगम को कहा जा रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी चेंबर में बैठकर शहर को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी चैंबर से बाहर निकलकर बड़ा तालाब जाकर देखने की जरूरत नहीं महसूस करते, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सेठ ने शनिवार को छठ…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अर्धसैनिक बल के जवानों को ब्रीफिंग की गयी। शनिवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रांची पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षाबलों को एक-एक बिंदुओं को ब्रीफ किया। पुलिस अधिकारियों ने दिशा निर्देश भी दिये। सुरक्षाबलों को कहा गया कि किसी भी तरह से संदिग्ध गतिविधि या माहौल दिखे तो अविलंब वरीय अधिकारियों को सूचित करें। इस दौरान सैप, आरपीएफ, आरपीएसएफ, सीआरपीएफ की कंपनी शामिल थे। वहीं, सभी कंपनी के नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।
विशेष सत्ताधारी इंडी अलायंस और विपक्षी एनडीए के बीच शुरू हुआ घात-प्रतिघात प्रचार अभियान में दोनों गठबंधनों की तरफ से खूब उठाये जा रहे हैं चुनावी मुद्दे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव का मैदान सज चुका है। नामांकन दाखिल करने, उनकी जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। नामांकन दाखिल करने के दौरान आयोजित सभाओं में जिस तरह के मुद्दे उठाये गये और जो बातें कही गयीं, उससे यह तो साफ हो गया है कि यह चुनाव…
रांची। झारखंंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। दूसरे चरण में कुल 634 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 30 अक्टूबर को स्क्रूटनी के बाद 560 प्रत्याशी बचे। वहीं एक नवंबर को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 32 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 528 प्रत्याशी हैं, जिनके बीच 20 नवंबर को कड़ा मुकाबला…
रांची। झारखंड के कई जिलों में शनिवार सुबह 9.20 बजे भूंकप के झटके महसूस किये गये। राजधानी रांची, पश्चिमी सिंहभूम (चाइबासा) और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। भूकंप से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गयी और लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
रामगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामगढ़ जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीसी चंदन कुमार ने दो अपराधियों को जिला बदर किया है साथ ही 7 अपराधियों को प्रतिदिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। डीसी ने बताया कि अपराधकर्मी जागो मांझी, पिता – डुगरु मांझी, बांदा टोला पिपराजारा निवासी, थाना – गोला, अपराधकर्मी सतीश ठाकुर उर्फ नाटा उर्फ़ चिटटू , पिता – महानंद ठाकुर, ठाकुर टोला जयनगर निवासी, थाना – पतरातू, अपराधकर्मी युसूफ अंसारी, पिता- मोहम्मद हबीब अंसारी उचरिंगा निवासी, थाना – पतरातू , अपराधकर्मी सौरभ कुमार मेहता उर्फ छोटू…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार ओपी अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य पथ पर एक खड़े हाइवा में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी, जिससे पूरा वाहन जलकर राख हो गया। इस वारदात से विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, हाइवा डुमरहथा गांव के मनोज सिंह के बंद पड़े होटल के पास खड़ा था। हाइवा औरंगाबाद जिला के गमहारी गांव के निवासी राम प्रताप सिंह का है, जो मनोज कुमार सिंह के बहनोई हैं। इस वाहन का उपयोग गिट्टी-छरी के कारोबार के लिए किया जाता था। घटना की…
135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। वहीं प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 609 है। महिला उम्मीदवार 73 हैं और एक प्रत्याशी ट्रासजेंडर हैं। उन्होंने बताया कि कुल 683 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 87 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 12 महिला हैं। उसी तरह मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों ने कुल…
दूसरे राज्य के सीएम और केंद्रीय मंत्री झारखंड में दिवाली मनाते हैं बीजेपी नेता को पता ही नहीं है कि आयु की गिनती जन्म प्रमाण पत्र और मैट्रिक के प्रमाण पत्र से होती है साजिश के तहत इस चुनाव को त्योहारों के बीच में कराया जा रहा रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि एक दूसरे राज्य के सीएम और एक केंद्रीय मंत्री झारखंड में ही दिवाली मनाते हैं। इससे बीजेपी के दिवालियापन का पता चलता है। सुप्रियो ने आगे कहा कि 29 अक्टूबर को अचानक से फरमान आया कि देवघर…
