नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई के निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। प्रधानमंत्री ने नारायण के साथ अपनी पुरानी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “राजनीति और समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले नारायण जी का देहावसान एक अपूरणीय क्षति है। वे भाजपा के सबसे पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं, जिन्हें हम भुलई भाई के नाम से भी जानते हैं। जन कल्याण से जुड़े उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में…
Author: shivam kumar
2 नवंबर 1834 को एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की याद में मॉरिशस में 2 नवंबर को अप्रवासी दिवस मनाया जाता है। मॉरीशस पर 1715 में फ्रांस ने कब्जा किया था। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटिशर्स इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुए। जिसके बाद अंग्रेजी हुकूमत ने मॉरिशस को कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करने की मंशा से 1834 से 1924 के बीच भारतीय मजदूरों को वहां भेजा। इन मजदूरों को बंधुआ मजदूरी के लिए एक एग्रीमेंट (समझौता) के तहत वहां ले जाया गया,…
-पीपीपी के तहत बने इसे प्लांट में कचरा से रोजाना 360 मेगावाट बिजली होगी पैदा अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात के सबसे बड़े वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट को जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी संचालित करेगी और इससे पैदा होने वाली बिजली गुजरात ऊर्जा विकास निगम को बेचेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के पीराणा रोड पर स्थित अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप (पीपीपी) के तहत 375 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का लोकार्पण किया। पीपीपी के तहत बना यह प्लांट…
नई दिल्ली l झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दस्तावेजों में हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलवार है। उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा को भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि झामुमो का मतलब झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया है। भ्रष्टाचार के नए मानक तय करने वाली झारखंड सरकार अब हलफनामे में भी भ्रष्टाचार कर रही है। हेमंत सोरेन ने पिछले 5…
नई दिल्ली। अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। शुक्रवार सुबह बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की ओर से जारी बयान के अनुसार, 69 वर्षीय बिबेक देबरॉय ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। वे इंटेस्टाइन इन्फेंक्शन से पीड़ित थे। पद्मश्री से सम्मानित देबरॉय ने पुणे के गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान के कुलाधिपति के रूप में कार्य किया और 5 जून, 2019 तक नीति आयोग के सदस्य थे। उन्होंने कई पुस्तकों का…
भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया हेमंत सोरेन सरकार में बेटियों पर अत्याचार बढ़ा : राफिया नाज रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के मुद्दों पर विफलता का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के लिए किये गये वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया और महिला अत्याचार के मामलों में…
– राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी नई दिल्ली। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में कार्यभार संभाल लिया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2024 को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव) का पदभार ग्रहण किया था। कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश हमेशा मातृभूमि की सेवा में अपना…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि देने के लिए विधवा पेंशन को बंद कर दिया है, जिससे उनकी असली सोच उजागर हो गयी है। एक ओर हेमंत महिला सशक्तीकरण का दंभ भर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर उन्होंने विधवा महिलाओं की पेंशन बंद कर उन्हें बेसहारा कर दिया है। हेमंत की हकीकत महिलाएं जान चुकी हैं हेमंत अपनी नाकामियों को छुपाने और महिलाओं को दिग्भ्रमित करने के लिए चुनाव से ठीक पहले विधवा महिलाओं की पेंशन बंद कर मंईयां योजना शुरू की हैं। माताएं बहनें हेमंत की हकीकत…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिये तत्पर रहती है। कृषि कार्य से जुड़े हुए लोगों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान के अनुमानित उत्पादन के अनुसार ही धान अधिप्राप्ति का जिलावार लक्ष्य निर्धारित करें। धान अधिप्राप्ति कार्य में गड़बड़ करने वालों पर भी नजर रखें। धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत…
पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में रंगदारी की मांग और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में चकिया थाना क्षेत्र के बुलाचक गांव निवासी कुंदन कुमार ठाकुर, इसी थाना के बांसघाट गांव निवासी अनमोल कुमार व पीपरा थाना क्षेत्र के घनश्याम पकड़ी गांव निवासी निशांत मौर्या शामिल है। चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनो पूरनछपरा बाजार पर राजन वस्त्रालय नामक साड़ी एवं रेडीमेड दुकान के मालिक राजन कुमार गंगा सिरसिया गांव निवासी से वाट्सएप कॉल के माध्यम से अपराधियों द्वारा पांच लाख की…
रांची। सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा हो की पुनर्परीक्षा को लेकर दायर महेंद्र लुगाई एवं अन्य की रिट याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार एवं झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई को होगी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पैरवी की। दरअसल, जेएसएससी ने 15 जून 2024 को सहायक आचार्य परीक्षा के तहत हो भाषा की परीक्षा आयोजित की थी। प्रार्थियों का कहना है कि उक्त परीक्षा में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के प्रश्न पत्र…
