कोलकाता। गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को काली पूजा है। इस मौके पर लोग पंडाल दर्शन के लिए निकलते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने काली पूजा की रात अतिरिक्त सेवायें देने का फैसला लिया है। मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार यानी काली पूजा के मौके पर अन्य दिनों की तुलना में दिन के वक्त फेरों में कटौती की जायेगी। इस दिन 292 की जगह 198 मेट्रो चलेंगी। हालांकि रात में अतिरिक्त मेट्रो चलेगी। कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सामान्य समय पर रवाना होंगी। रात में आठ स्पेशल मेट्रो चलेंगी। मेट्रो रात 9:40 बजे…
Author: shivam kumar
कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में आग लगने की एक भयावह घटना हुई है। इसमें कई लोग के झुलस गए हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बारासत के बादूबाजार के कांचनतला इलाके में स्थित एक तेल कारखाने में बुधवार को अचानक भयावह आग लग गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत बारासत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूति इलाके में बुधवार सुबह एक सीमेंट की दुकान पर गोलीबारी में एक व्यापारी की मौत हो गई। यह घटना सूति के काशिमनगर इलाके में हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक ग्राहक पर निशाना साधकर गोली चलाई गई थी, लेकिन गोली व्यापारी यदु शेख उर्फ बिशु के सीने में लग गई। घटना के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यापारी को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हमले का कारण अब तक स्पष्ट…
सिलीगुड़ी। भक्ति नगर थाने की पुलिस ने लाखों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम तूफान राय है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत दादा भाई कॉलोनी का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तूफान राय मंगलवार रात ब्राउन शुगर के साथ पीसी मित्तल बस स्टैंड पहुंचा था। जिसके बाद भक्ति नगर थाने की पुलिस ने मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तूफान राय को पकड़ लिया। उसकी बैंग की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर और भारी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरफ की बोतल बरामद हुई। जब्त…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने राजमार्ग गश्ती वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।इन राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम के डायल-112 के सम्बद्ध किया गया है ताकि आपातकालीन परिस्थिति में इन वाहनों को घटनास्थल पर अविलम्ब भेजा जा सके। साथ ही प्रभावी कार्रवाई हेतु इस पर लगे उपकरणों के माध्यम…
सारब्रुकेन। भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ ने मंगलवार को पहले दौर में बुल्गारिया की हिस्टोमिरा पोपोवस्का को हराकर चल रहे हाइलो ओपन 2024 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सारलैंडहेल इनडोर एरिना के बैडमिंटन कोर्ट में खेले बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में महिला एकल स्पर्धा के शुरुआती दौर में पोपोवस्का के खिलाफ, विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 34 वें स्थान पर काबिज मालविका बंसोड़ ने 21-6, 21-17 से आसान जीत दर्ज की। पिछले साल की क्वार्टर फाइनलिस्ट मालविका बंसोड़, जो टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त हैं, अगले राउंड में डेनमार्क की इरिना अमली एंडरसन से भिड़ेंगी। मालविका की हमवतन रक्षिता…
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का अनुबंध 2027 के अंत तक बढ़ा दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को उक्त घोषणा की। मैकडॉनल्ड के नेतृत्व में, जिन्होंने 2022 में यह पद संभाला था, ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एकदिवसीय विश्व कप जीता, और वर्तमान में टेस्ट में नंबर 1 और एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट में नंबर 2 पर है। मैकडॉनल्ड अब अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के माध्यम से टीम का नेतृत्व करेंगे, और 2027 में एकदिवसीय विश्व कप खिताब का बचाव करने का मौका मिलेगा, साथ ही 2026 आईसीसी टी-20…
रांची। राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाली है। इसके पहले दीपावली-छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच रांची पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और शांति बनाये रखने की अपील की है। दीपावली 31 दिसंबर को मनाया जायेगा और वहीं छठ पूजा 5 नवंबर से शुरू हो रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस बीच रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी लोग मिल जुल कर पर्व मनायें और अफवाह पर ध्यान न दें। इसके अलावे चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से वोट डालने की अपील की है।
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “आत्मीय भेंट। प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली के विशेष उपलक्ष्य पर आज नई दिल्ली में समस्त देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, मां भारती के परम उपासक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं व उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन…
लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने साल 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का निर्णय किया था। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका के साथ-साथ देश की स्वतंत्रता के बाद 560 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्र को एकजुट करने के उनके इन्हीं भागीरथ प्रयासों का स्मरण करने के लिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार…
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को आज बड़ी कानूनी राहत मिल गई। ढाका हाई कोर्ट ने खालिदा जिया के खिलाफ दायर 11 आपराधिक मामलों को खत्म करने का फैसला सुनाया। शेख हसीना सरकार के कार्यकाल के दौरान खालिदा के खिलाफ 2015 में अलग-अलग समय पर ढाका के विभिन्न थानों में आगजनी, हिंसा और राजद्रोह के मामले दर्ज किए गए थे। बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार के अनुसार, ढाका हाई कोर्ट के जस्टिस एकेएम असदुज्जमान और जस्टिस सैयद इनायत हुसैन की पीठ ने यह फैसला सुनाया। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने…
