Author: shivam kumar

गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म ‘वनवास’ परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी कर दिया गया है। नए टीजर में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहां उनके दमदार अभिनय ने पारिवारिक भावनाओं को नई ऊंचाई दी है और स्क्रीन पर गहराई ला दी है। टीजर की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टियों को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे कहा है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा कि देश के करोड़ों शोषित व उपेक्षित दलितों के आरक्षण विरोधी तथा उनकी आपसी एकता की दुश्मन जातिवादी पार्टियों द्वारा आरक्षण में कोटे के बंटवारे के प्रति सक्रियता से यह साबित है कि भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उनसे समाज व संविधान को खतरा घटा नहीं बल्कि बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा…

Read More

मुंबई। पालघर के शिवसेना शिंदे ग्रुप के विधायक श्रीनिवास वनगा पार्टी की ओर से उम्मीदवारी न मिलने नाराज हैं और सोमवार शाम से लापता हैं। बनगा के दोनों मोबाइल फोन बंद हैं, पुलिस बनगा की तलाश कर रही है। श्रीनिवास बनगा की पत्नी सूमन बनगा ने बताया कि शिंदे समूह की ओर से उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को दे दिया गया। इससे श्रीनिवास बनगा काफी नाराज हो गए थे। सोमवार शाम को बनगा घर से बिना मोबाइल फोन लिए पैदल निकले थे, मंगलवार सुबह तक घर नहीं लौटे। पुलिस के साथ पूरा परिवार उनकी तलाश कर रहा…

Read More

मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने पेरिस में होने वाले बैलोन डी’ओर समारोह का बहिष्कार किया और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पुरुष वर्ग का पुरस्कार जीतने के प्रबल दावेदार उसके स्ट्राइकर विनिसियस को नजरअंदाज किया गया है। क्लब ने एएफपी से कहा, “यह स्पष्ट है कि बैलन डी’ओर-यूईएफए रियल मैड्रिड का सम्मान नहीं करता है। और रियल मैड्रिड वहां नहीं जाता जहां उसका सम्मान नहीं होता।” पिछले सीजन में रियल मैड्रिड के साथ यूईएफए चैंपियंस लीग, स्पेनिश सुपर कप और ला लीगा जीतने वाले विनिसियस ट्रॉफी जीतने की दौड़ में सबसे आगे थे। लेकिन समारोह से कुछ घंटे पहले,…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद नई करेंसी छापने की जनचर्चा पर कैबिनेट प्रवक्ता मंत्री विजिथा हेराथ ने आज पत्रकारों को सफाई दी। उन्होंने कहा है कि न तो सरकार ने मुद्रा छापी है। न ही विदेशी संस्थानों से कर्ज लिया गया है। श्रीलंका के अखबार डेली मिरर के अनुसार, नई सरकार के मुद्रा छापने की खबरों का खंडन करते हुए कैबिनेट प्रवक्ता मंत्री विजिथा हेराथ ने आज कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करने के लिए साप्ताहिक ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि यदि नोट छापे गए हैं तो वित्तमंत्री के रूप में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को उनपर हस्ताक्षर…

Read More

पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवम्बर को गढ़वा आयेंगे। उनके आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पलामू सांसद बीडी राम, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने सदर प्रखंड के चेतना स्थित मैदान स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मैदान का जायजा लेने के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी हेलीपैड का निर्माण, मंच का निर्माण, वीवीआईपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था,…

Read More

नई दिल्ली। आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही 5 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज का दिन परंपरागत रूप से सोने और चांदी की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदारी से पूरे साल लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। मान्यताएं अपनी जगह पर हैं, लेकिन अगर सोने और चांदी में निवेश की बात करें, तो जिन लोगों ने पिछले साल धनतेरस के दिन सोने में निवेश किया था, उन्हें 1…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज धनतेरस के दिन सोने करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80 हजार रुपये के स्तर से लुढ़क कर 79,940 रुपये से लेकर 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,290 रुपये से लेकर 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई…

Read More

नई दिल्ली। धनतेरस के दिन घरेलू शेयर बाजार में दबाव बना नजर आ रहा है। आज बाजार में सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले थे। कारोबार की शुरुआत होने के बाद इन दोनों सूचकांकों में खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर के लिए मजबूती भी आई लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की गिरावट…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 370 अंक से अधिक उछाल कर बंद हुआ।…

Read More

पटना। दीपावली पर्व की शुरुआत से ठीक पहले पटना के अशोक राजपथ इलाके में स्थित पटना साइंस कॉलेज के पास मेट्रो टनल में सात मजदूर फंस गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है। डीएमआरसी की पीआरओ मोनिका दुबे ने बताया कि रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। हादसे की वजह मशीन में खराबी बताई जा रही है। उन्होंने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मशीन में खराबी के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, छह घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की मौत…

Read More