Author: shivam kumar

पलामू। देश की सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में बुधवार को पलामू पुलिस ने पुलिस संस्मरण दिवस मनाया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी किशोर कौशल और पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। अधिकारियों ने कहा कि शहीद जवानों का त्याग और समर्पण पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उनका…

Read More

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में महानवमी के अवसर पर गोरखा बटालियन ने अपनी 146 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजा की। इस दौरान जवानों ने पारंपरिक खुखरी, राइफल और इंसास की पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से अपनी सुरक्षा और कर्तव्य पालन में सफलता की कामना की। हथियारों को फूल-माला चढ़ाकर तिलक लगाया गया और सलामी देने की परंपरा भी निभाई गई। खुखरी, राइफल और इंसास की विधि-विधान से पूजा महानवमी के अवसर पर जैप-1 परिसर में गोरखा बटालियन के जवानों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों को साफ-सुथरा कर कतार में सजाया। इसके बाद हथियारों पर…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेशों में नेताओं ने इस पर्व को सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक बताते हुए सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता सलमान खान और बिश्नोई समुदाय के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा में है। मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताते हुए सलमान खान से बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने की अपील की है। उनका मानना है कि इससे लंबे समय से चले आ रहे विवाद और कटुता को खत्म करने की दिशा में मदद मिल सकती है। अनूप जलोटा ने जताया फायरिंग की घटना पर दुख समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने कहा कि टाइगर श्रॉफ से जुड़ी…

Read More

बोकारो: झारखंड हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सभी 11 गेट खोल दिए गए हैं। गेट बंद होने से बाधित कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही फिर से बहाल हो गई है। विस्थापित अप्रेंटिस संघ नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की और जिला प्रशासन को संयंत्र में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने लिया मामले का संज्ञान बोकारो स्टील प्लांट के गेट बंद होने और औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने के मामले में प्रबंधन ने झारखंड हाईकोर्ट का…

Read More

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित बंगीय दुर्गाबाड़ी में दुर्गापूजा के अवसर पर मां दुर्गा का दरबार सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की ओर से मन्नत पूरी होने पर मां को चढ़ाए गए आभूषणों से देवी का भव्य शृंगार किया जाता है। यहां पिछले 112 वर्षों से बंगाली परंपरा के अनुसार दुर्गापूजा मनाई जा रही है। 7 से 8 किलो सोने-चांदी के आभूषणों से शृंगार दुर्गाबाड़ी पूजा समिति से जुड़े सैकत चटर्जी के अनुसार, इस वर्ष मां दुर्गा को लगभग 7 से 8 किलोग्राम सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया गया है। इनमें सोने की आंखें,…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में विशेष जांच दल (SIT) के गठन और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठी है। घर से निकली किशोरी का झाड़ियों में मिला शव जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को करीब…

Read More

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित दंपती की मौत का मामला सामने आया है। महेशबथान स्थित काशीनाथ मंडल टोला में 26 वर्षीय विक्रम साहा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी मामुनि बसाक का शव कमरे में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विक्रम ने कथित तौर पर पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। कमरे में मिले पति-पत्नी…

Read More

जामताड़ा: पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जामताड़ा के प्रसिद्ध बांग्ला कीर्तन मंडली के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक बृजकिशोर सिंह तथा ढोलक वादक हनुमान पंडित शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ, जब कीर्तन मंडली उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में कार्यक्रम समाप्त कर वापस जामताड़ा लौट रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडली के सदस्य जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, उसके चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से…

Read More

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में सड़क के अभाव में एक गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। 19 वर्षीय सुकुरमुनी पहाड़िन को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन आरोप है कि गांव तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस चालक ने आने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने खटिया पर महिला को लिटाया और करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। यह मामला बोरियो प्रखंड की मोतीपहाड़ी पंचायत के पोड़ैया बेड़ो गांव का है। आदिम पहाड़िया जनजाति बहुल इस…

Read More

-जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन बरवाडीह:-क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विजय बहादुर सिंह, डॉ. मकबूल अंसारी, डॉ. गौरव, डॉ. एके पॉल, ऋषभ श्रीवास्तव, डॉ. ऐश्वर्या वर्मा, डॉ. चेतक कुमार, डॉ. चंदन, सेंटर के डायरेक्टर नीतीश शुक्ला, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, अहमद राजा और हरीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य…

Read More