काठमांडू। नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों (आईएनजीओ) ने 333 करोड़ रुपये के कार्यक्रमों को मंजूरी दिलाई है। इन कार्यक्रमों को महिला, बालबालिका, लैंगिक एवं यौनिक अल्पसंख्यक तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के अंतर्गत समाज कल्याण परिषद से स्वीकृति मिली है। समाज कल्याण परिषद के मुताबिक भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों को लक्षित करते हुए अब तक 318 एनजीओ ने 321 कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई है। इन सभी कार्यक्रमों का कुल बजट 3 अरब 33 करोड़ 62 लाख 72 हजार 958 रुपये है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत और प्रतिक्रिया संबंधी कार्यों…
Author: shivam kumar
मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सकारात्मक समीक्षाओं और प्रशंसकों के उत्साह के बीच फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद यह रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कुली’ के पहले दिन के 65 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ सकी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 16,599 से अधिक शोज के जरिए यह कमाई की। दुनियाभर में इसका पहले दिन का कारोबार 125.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की कमाई में तमिल संस्करण का सबसे…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि वैश्विक व्यापार और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में भारत -अमेरिका व्यापार समझौता जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि सीतारमण ने बैंकॉक (थाईलैंड) में अयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान (साउथ एशिया) के रेजिडेंट सीनियर फेलो माइकल कुगेलमैन के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ” दोनों देश के बीच बातचीत अभी चल रही है। मुझे उम्मीद है कि वैश्विक व्यापार और दोनों साझेदारों,…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी साफ साफ नजर आ रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। भाव में हुए बदलाव के बाद सोना आज 750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी का भाव भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया है। कीमत में आई गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना…
पूर्वी सिंहभूम। एग्रिको पूजा कमेटी की ओर से एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, टीएसपीडीएल के जीएम जयदेव चांद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लौहनगरी और झारखंडवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, भक्ति, आस्था और…
रांची: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी चंद्रवंशी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रांची में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक-सामाजिक जगत में शोक की लहर है। तेतरी चंद्रवंशी के निधन पर झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा कर इसे अत्यंत पीड़ादायक घटना बताया। साथ ही रामचंद्र चंद्रवंशी और पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट…
रांची: झारखंड में सहायक कारापाल (Assistant Jailor) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य में 84 पदों पर नियुक्ति के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस प्रक्रिया को 13 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शारीरिक जांच के लिए रांची, हजारीबाग और दुमका में तीन चयन कमेटियां गठित की गई हैं। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए तीनों केंद्रों पर अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रांची, हजारीबाग और दुमका में होगी शारीरिक जांच…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत और निफ्टी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स आज…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लिवाली का माहौल बना रहा और सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां कुछ बाजारों में मजबूती का रुख बना हुआ है, तो कुछ दबाव में नजर आ रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने…
रांची। नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मियों ने मासिक वेतन 18 हजार रुपये करने और बोनस देने की मांग को लेकर झारखंड नगर निकाय सफाईकर्मी यूनियन के बैनर तले गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष भवन सिंह ने की। सफाईकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर को चार जोन में बांटकर सफाई कराई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक ड्रेस दी जाती है। नाली और सड़क की सफाई के दौरान ग्लव्स तक नहीं दिए जाते। कई बार तो झाड़ू भी उपलब्ध…
रांची: रांची रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम जारी है। करीब 447 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजना के बीच दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार यानी साउथ गेट को अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। यहां दो टिकट काउंटर और चार ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) शुरू की गई हैं। मोबाइल यूटीएस सहायकों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में सहूलियत हो और मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके। हालांकि, स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस करने…
