काठमांडू। नेपाल के संसद की राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति की बैठक में लगातार दूसरी बार भी प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की अनुपस्थिति पर प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया है। सोमवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई थी। गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे प्रधानमंत्री बालेन्द्र से बैठक में भूमिहीन बस्तियों को खाली कराने, सुरक्षा प्रशासन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जानी थी, लेकिन उनके बैठक में शामिल न होने पर नेपाली कांग्रेस ने विरोधस्वरूप बैठक का बहिष्कार किया। कांग्रेस संसदीय दल के नेता आङ्देम्बे ने कहा कि प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में समिति की…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई, जिसे दमकल विभाग ने नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने इसकी पुष्टि की। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी भुल के अनुसार, यात्रियों को आपातकालीन दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया। विमान में चार बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे। बचाव के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इस्तांबुल से…
वाशिंगटन/तेहरान। इस साल फरवरी आखिर से अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर छिड़ी तकरार के और तेज होने की संभावना बढ़ गई है। युद्ध टालने और तनाव को कम करने के ताजा कूटनीतिक प्रयासों को झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। ईरान की सेना ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि अगर आक्रामकता फिर से शुरू होती है, तो दोनों देशों को निश्चित रूप से कल्पना से परे चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की…
‘द नर्मदा स्टोरी’ इन दिनों अपने अनोखे प्रमोशनल कैंपेन को लेकर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से जुड़ी एक रहस्यमयी खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसमें दावा किया गया था कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया एक महत्वपूर्ण केस के सिलसिले में घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए हैं। वायरल स्क्रीनशॉट में सीसीटीवी फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राफिक्स और ‘पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?’ जैसे सवालों ने लोगों के बीच डर और उत्सुकता दोनों पैदा कर दिए। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि कुछ समय बाद यह साफ हो…
नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी एवं अडाणी समूह के चेयमैन गौतम अडानी ने सोमवार को कहा कि आने वाले दशकों में ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ही भू-राजनीतिक शक्ति को परिभाषित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वैल्यू चेन में अपनी संप्रभु क्षमताएं विकसित करने का आह्वान किया। अडाणी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2026 में कहा कि एक दशक पहले कुछ ही लोगों ने भारत में मोबाइल डेटा के विस्फोट के पैमाने की कल्पना की थी, लेकिन जैसे ही स्मार्टफोन किफायती हुए, नेटवर्क का विस्तार हुआ, डेटा की कीमतें गिरीं…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,340 रुपये से लेकर 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,39,640 रुपये से लेकर 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार के दौरान 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…
रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। रांची पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बच्ची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की गालुडीह पुलिस ने बहुचर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपित के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गालुडीह थाना दर्ज मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। यह मामला 28 दिसंबर 2025 की रात करीब दो बजे…
कोडरमा। जिले के सदर थाना अंतर्गत झुमरीतिलैया जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के समीप स्थित एक ढाबे के पीछे खेत से सोमवार की सुबह एक शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पिपराडीह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुध पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। नजदीक जाकर उन्होंने देखा तो पाया कि उक्त व्यक्ति खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके पश्चात…
संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों से भरा वाहन हादसे का शिकार, दो बच्चों का हाथ फ्रैक्चर होने पर एमएमसीएच रेफर -चालक वाहन छोड़ फरार, अभिभावकों में आक्रोश; इलाज के दौरान स्कूल प्रबंधन रहा मौजूद बरवाडीह। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया।विद्यालय के छुट्टी होने के बाद संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा एक सवारी वाहन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोग बच्चों को बचाने दौड़ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर देने के कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव के शीघ्र खत्म होने की संभावना काफी कम हो गई है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी आ गई है, जिससे दुनिया भर के बाजार पर दबाव बन गया है। घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश…
