Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले 23 से 26 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली से ओडिशा के बीच चलने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात दाना के मद्देनजर 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। आज चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12802 नई दिल्ली-पुरी और 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 24 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12282 नई…

Read More

मुंबई। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी किया है। इस सूची में अजीत पवार को बारामती, छगन भुजबल को येवला , दिलीप वलसे पाटिल को अम्बे गांव से उम्मीदवार बनाया गया है। राकांपा अजीत पवार पार्टी की पहली सूची में मुंबई से पूर्व मंत्री नवाब मलिक और वडगांव शेरी के विधायक सुनील टिंगरे का नाम नहीं है। सुनील टिंगरे पुणे के वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। कल्याणीनगर में पॉर्श कार दुर्घटना में सुनील टिंगरे की भूमिका विवादास्पद रही। इसी तरह, भाजपा के जगदीश मुलिक भी…

Read More

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में बॉम्बे सेशन कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को स्थगित कर दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक छोटा राजन की सजा को दी गई चुनौती का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उम्रकैद की सजा पर रोक जारी रहेगी। गौरतलब है कि छोटा राजन के विरुद्ध अन्य मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, इसलिए छोटा राजन…

Read More

-झामुमो ने डॉ महुआ माजी को रांची से उतारा रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में एकमात्र नाम सांसद महुआ माजी का है। उन्हें रांची विधानसभा सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। पिछले चुनाव (2019) में भी झामुमो ने उन्हें कैंडिडेट बनाया था जिसमें वे भाजपा के कैंडिडेट सीपी सिंह से हार गयी थीं। इस बार फिर इन दोनों कैंडिडेट के बीच मुकाबला दिखेगा। गौरतलब है कि इससे पहले झामुमो ने मंगलवार की देर रात अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 35 सीटों के लिए कैंडिडेट की…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय के बाहर एक बार फिर लगी होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। यहां पर बुधवार को पार्टी के नेता द्वारा लगाई होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को “सत्ताईस का सत्ताधीश” बताया गया है। दरअसल उप्र में सर्द होते मौसम के बीच उपचुनावों की तैयारियों और नामांकन के बीच प्रदेश का सियासी पारा काफ़ी गरम हो गया है। सपा नेता जयराम पांडेय ने आज एक लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगवाई है जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव के फोटो के साथ एक पंच लिखवाई है। उन्होंने ​अखिलेश यादव को 24 में बरसा…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के अधिकारियों को धमकी देने वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि धमकी देना सपा का मूल चरित्र है। लोकतंत्र धमकी से नहीं चलता। चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी के पुत्र भी ऐसे ही धमकी दे रहे थे। परिणाम सबके सामने है। राकेश त्रिपाठी ने सपा कार्यालय के बाहर लगे पाेस्टर पर चुटकी लेते हुए कहा कि सपा के सपने शेख चिल्ली जैसे हैं। सपा का सपना 2017,2019,2022 और 2024 में टूट चुका है। जाति मजहब के…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मोरचा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अब तक 58 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में उतार चुकी है। सीट नाम चतरा                                          अशोक भारती तोरपा                                          विल्सन भेंगरा कोलेबिरा                                    पुनित कुमार जमशेदपुर पश्चिमी     …

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में करोड़ों के राशन वितरण घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इडी की टीमों ने कोलकाता और हावड़ा के कई इलाकों में एक साथ 14 स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। एक‌ अधिकारी के अनुसार, इडी के अधिकारियों ने कोलकाता और हावड़ा जिले में अधिकांश स्थानों पर छापेमारी की। इडी की टीमों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान माैजूद थे। इडी ने सबसे पहले कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में बांगुर एवेन्यू स्थित व्यापारी महेंद्र अग्रवाल के दो आवासों पर छापेमारी की। यहां छापेमारी के…

Read More

नवादा। नवादा के मॉडर्न कुंती नगर खेल मैदान में बुधवार को नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन के सीबीएसई नेशनल अंडर 19 बालिका हैंडबॉल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया ।मॉडर्न की बालिका वर्ग हैंडबॉल टीम भारत के सीबीएसई संबद्धता प्राप्त आठ जोन के विद्यालय के साथ खेलकर अपना विजय अभियान जारी रखते हुए वर्ष 2024 का विजेता बना। सबसे पहले विद्यालय की छात्राओं के द्वारा आरक्षी अधीक्षक का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ। मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। पार्टी ने चतरा से सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। भोक्ता झारखंड में आरजेडी के एकमात्र विधायक हैं और वर्तमान में हेमंत सोरेन सरकार में श्रम संसाधन मंत्री हैं। रश्मि प्रकाश के अलावा राजद ने कोडरमा से सुभाष यादव को टिकट दिया है। सुभाष यादव को इडी ने कुछ दिन पहले ही अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो बेऊर जेल में बंद हैं और…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने भरोसा व्यक्त किया है कि भारत-चीन के बीच 2020 में पैदा हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) संबंधित विवाद का केन्द्र सरकार सम्मानजनक हल निकालेगी। साथ ही विवाद समाधान को लेकर अस्पष्टता की बात कहते हुए सवाल खड़े किए। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने बुधवार को वक्तव्य जारी कर कहा कि एलएसी पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर चीन के साथ समझौते की घोषणा को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। अब जब चीन के साथ समझौता हुआ है तब सरकार को देश के लोगों को विश्वास में लेना चाहिए और महत्वपूर्ण सवालों के जवाब…

Read More