रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद बवाल की स्थिति पैदा हो गयी है। कोल्हान से लेकर संताल तक और पलामू से लेकर कोयलांचल तक पार्टी में नाराजगी है। कई बड़े नेताओं ने तो पार्टी तक छोड़ दी है। भाजपा को सबसे बड़ा झटका कोल्हान में लगा है, जहां पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार के इस्तीफे के बाद अब गणेश महली ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह झामुमो के टिकट पर सरायकेला से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन…
Author: shivam kumar
रांची। चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान रविवार को दिल्ली में लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करने के पश्चात अब्दुल खालिक एवं बिरेन्द्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। चतरा विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के सिंबल के लिए निवेदन किया। उल्लेखनीय है कि जनार्दन पासवान पहली बार जनता दल के टिकट पर 1995…
रांची। झारखंड पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तमाड़ से पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा के पुत्र राजकुमार मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजकुमार मुंडा के भाई विकास मुंडा के झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। चार दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाइबासा से कोलंबस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का को उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक पार्टी ने 10 उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। झारखंड पार्टी ने 20…
रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे चाहते थे, कि मूलवासी सदान मोर्चा एक सामाजिक संगठन है और उनके लोग राजनीति पार्टी से जुड़े हैं, वैसे लोगों को भी राजनीतिक दल कुछ टिकट दें जो हमेशा झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शामिल रहे हैं और मूलवासी सदानों, पिछड़ों दलितों, और झारखंड के हितों के लिए लड़े हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश भाजपा के प्रदेश के नेताओं ने इन मांगों को दर किनार कर दिया है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी सिर्फ एक वर्ग की बात करेगी और अपने मूल वोटर को दरकिनार…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, राहुल नार्वेकर कोलाबा से, छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले सतारा से चुनाव मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।…
– सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन महंगा हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज करवा चौथ के मौके पर भी सोना में तेजी का रुख बना हुआ है। सोने में तेजी का आज लगातार चौथा दिन है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 400 से 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,570 रुपये से लेकर 79,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज…
रांची। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआइजी अनूप बिरथरे ने समीक्षा बैठक की। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर डीआईजी ने चुनाव को लेकर जिले मे सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी की जानकारी ली। डीआइजी ने जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों को पूरी तरह एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिलों में एस ड्राइव चलाकर लंबित वारंट, कुर्कियों, लंबित काण्डों का शीघ्र निष्पादन, लाइसेंसी हथियारों के संबंध में, सक्रिय अपराधकर्मियों और…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, और इस बीच बीजेपी की प्रमुख नेता लुईस मरांडी के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, लुईस मरांडी जेएमएम नेताओं के संपर्क में हैं और आज ही जेएमएम का दामन थाम सकती हैं। लुईस मरांडी, जो पहले दुमका सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, हाल ही में बीजेपी ने दुमका सीट से सुनील सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया, जिससे लुईस नाराज हैं। यही कारण है कि वह जेएमएम में शामिल होने की संभावना तलाश रही हैं। बीजेपी अब उन्हें बरहेट सीट से चुनाव लड़ाने…
काठमांडू। सहकारी घोटाले में गिरफ्तार किए गए नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने को रविवार को जिला अदालत में पेश करने से पहले पोखरा के कई इलाकों में जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी। लामिछाने के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला अदालत सहित अन्य कई संवेदनशील स्थानों पर निषेधाज्ञा लगा दिया है। कास्की जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि पोखरा प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर भी निषेधाज्ञा लागू है। स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वातंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष लामिछाने के पक्ष में और उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने के बाद…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के धौलपुर जिले में सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा के साथ ही इस बात का भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास रविवार सुबह धमाके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड और आईजीएल की टीम पहुंची हैं। एनएसजी ने सीआरपीएफ स्कूल के आसपास तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्थानीय पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच की जा रही है। धमाके की…
