Author: shivam kumar

गाजा। इजराइल के हमलों से मलबे के ढेर में तबदील हो चुके गाजा में आतंकवादी संगठन हमास प्रमुख याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद दहशतगर्द बिलबिला गए हैं। अब हमास गाजा से बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति को अपना सरगना बनाने पर विचार कर रहा है। इस बीच नासर जंक्शन के पास इजराइली हवाई हमले में 30 से अधिक नागरिक मारे गए। फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए (वाफा) ने आज सुबह नासर जंक्शन हमले की जानकारी दी। वाफा के अनुसार, गाजा पट्टी के उत्तर में जबालिया शिविर में नासर जंक्शन के पास इजराइली हवाई हमले में 20 बच्चों…

Read More

रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा पीड़ितों के लिए 19.19 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों के लिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों के लिए यह अनुदान राशि स्वीकृत की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के निर्णय के बाद डीसी के जरिये राशि का भुगतान किया जायेगा। इनमें रांची से 1.50 करोड़, खूंटी से 68 लाख, लोहरदगा से 01 करोड़, गुमला से 02 करोड़, सिमडेगा से 50 लाख, लातेहार से 50 लाख, पलामू से 1.40 करोड़, गढ़वा से…

Read More

रांची। बीजेपी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन शनिवार की सुबह रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वानथी श्रीनिवासन भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगी।

Read More

नई दिल्ली। ईशान किशन को इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन पर घरेलू क्रिकेट की तुलना में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को प्राथमिकता देने का आरोप था। अब वे भारत ए टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में झारखंड की अगुआई कर रहे किशन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों और सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो ‘टेस्ट’ 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मैके में और 7 से 10 नवंबर…

Read More

बेंगलुरु। सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम…

Read More

हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 की शुरुआत सितारों से सजी हुई थी। शुक्रवार शाम बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां विद्या बालन और कार्तिक आर्यन तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेले गए पहले मैच में शामिल हुईं। दोनों स्टार अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन के लिए आए थे औऱ हैदराबाद के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने पहले से ही जोश से भरे माहौल में चार चांद लगा दिए। कार्तिक आर्यन ने इस अवसर पर कहा,”मैं बचपन में गली कबड्डी खेलता था, लेकिन प्रो कबड्डी लीग में जिस तरह से यह खेली जा…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से झारखंड और झारखंड वासियों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जहां ”हर घर नल से जल योजना” से लोगों की पानी की समस्या दूर हुई, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को अपना घर मिला। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की गारंटी मिली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिल रहा है, ऐसी अनेकों योजनाएं हैं, जिससे झारखंड के विकास को एक नई तीव्र गति मिली…

Read More

-वित्त मंत्री ने भारत-मैक्सिको व्यापार और निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लिया मैक्सिको सिटी/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को भारत-मैक्सिको के बीच सहयोग संभावित रूप से व्‍यापक और बहु-क्षेत्रीय हो सकता है। निर्मला सीतारमण ने मैक्सिको सिटी में ‘व्यापार एवं निवेश सहयोग को बढ़ावा देने’ पर आयोजित भारत-मैक्सिको व्यापार एवं निवेश शिखर सम्मेलन में को संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहन तथा अधिक गतिशील सहयोग हो सकता है, जिसमें भारत विशेष रूप से फार्मा विनिर्माण तथा ऑटोमोटिव क्षेत्रों में विकास तथा…

Read More

मैक्सिको सिटी/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मैक्सिको सिटी में मैक्सिको के वित्‍त एवं सार्वजनिक ऋण सचिव डॉ. रोजेलियो रामिरेज़ डे ला ओ से मुलाकात की। जिसमें दोनों नेताओं के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। सीतारमण ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि भारत को मैक्सिको सरकार के साथ अपने अनुभव साझा करने और भारत के डिजिटल परिवर्तन के आधार पर सहयोग की संभावना तलाशने में खुशी होगी। वित्‍त मंत्री कार्यालय ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में कहा कि निर्मला सीतारमण ने मैक्सिको के अपने समकक्ष से चर्चा के दौरान…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ली के डॉ. आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ‘कर्मयोगी सप्ताह-राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे। कर्मयोगी अभियान की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी। इसमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ भारतीय लोकाचार में निहित भविष्य के अनुकूल सिविल सेवा की कल्पना की गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के इस कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यायल (पीआईबी) ने भी जारी किया है। पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह अपनी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में 21वें दिव्य कला मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसका समापन 27 अक्टूबर को होगा। मेले में देशभर के दिव्यांग कारीगरों की प्रतिभा, उद्यमिता और शिल्प कौशल से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसका आगाज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में 17 अक्टूबर को हो चुका है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, 11 दिवसीय इस आयोजन में 20 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 100 से अधिक दिव्यांग उद्यमी और कारीगर हिस्सा ले रहे हैं। मेले में घर का सजावटी, हथकरघा,…

Read More