Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राम पुकार राम ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। राम पुकार राम पर टेंडर घोटाले में शामिल होने का आरोप है। आत्मसमर्पण के बाद विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने एक लाख रुपये के मुचलके और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत मंजूर की है। बता दें कि इडी की अदालत ने इस मामले में उन सभी 15 आरोपितों को समन जारी किया है, जिनके नाम इडी की चार्जशीट में शामिल हैं। सभी पर टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने की उम्मीद है, जो 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों के लिए इसी तरह का अलर्ट जारी किया…

Read More

विशेष बंगाल में भाजपा की सुनामी के दूरगामी सियासी मायने राकेश सिंह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के जो परिणाम सामने आये हैं, उसने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। इसे केवल एक सत्ता परिवर्तन के रूप में देखना इसकी व्यापकता को कम आंकना होगा। वास्तव में, यह ‘पूर्वी भारत के वैचारिक पुनर्जागरण’ का शंखनाद है। बंगाल का यह चुनाव परिणाम यह सिद्ध करता है कि जनता ने ‘भय की राजनीति’ को नकार कर ‘भरोसे की राजनीति’ को चुना है। यह जीत भाजपा के लिए केवल एक राज्य की सत्ता नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से सत्ता की सबसे बड़ी कुंजी रहे हैं। यही वजह है कि नए मंत्रिमंडल विस्तार में भी हर दल ने जातीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की। मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा द्वारा सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाने के बाद अब मंत्रिमंडल गठन में भी जाति आधारित गणित साफ दिखाई दिया। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में नियम के अनुसार अधिकतम 36 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं, इसलिए हर जाति और क्षेत्र को साधने की चुनौती सबसे बड़ी रही। नए शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 16 मंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले भारतीय सेना ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया । प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तैयारी और आपसी समन्वय…

Read More

मध्यमग्राम। भाजपा के राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। गुरुवार सुबह मध्यमग्राम में पत्रकारों से उन्होंने कहा, “यह एक राजनीतिक हत्या है। इसकी पूरी जांच की जा रही है। टी. एम. सी. शासन के दौरान सी. बी. आई. जांच करती थी और राज्य पुलिस सबूत नष्ट करती थी, लेकिन अब वह समय बदल गया है। भाजपा अब केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में है। सी. बी. आई. और सी. आई. डी. नई सरकार के साथ काम करना शुरू कर देंगे और हम इस…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज 12:10 बजे से शुरु होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। ये पहली बार हो रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ गांधी मैदान…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुम्बीसाई गांव में गुरुवार सुबह चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की पुत्री शबनम बारी (35 ) ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, शबनम बारी बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो शबनम को रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। भीषण गर्मी, लगातार हो रही बिजली कटौती और गहराते जल संकट को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर की सड़कों पर भाजपा का आक्रोश खुलकर दिखाई दिया। सिर पर पानी से भरा मटका और उस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था जब नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरा, तो शहर का राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया। साकची स्थित भाजपा कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाओं की भी…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि, उसके बाद बिकवाली के दबाव से शेयर बाजार में नरमी नजर आने लगी। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 55.95 अंक यानी 0.072 फीसदी की उछाल के साथ 78,014.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.60 यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस परिसर में गुरुवार तड़के अचानक एक कार में आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकाश हिस्सा जल चुकी थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने…

Read More