रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और यह तेजी से 50 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों का प्रदर्शन फीका रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें हिंदी संस्करण से 1.55 करोड़ और मराठी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोने के भाव में आज 400 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी आज 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,170 रुपये से लेकर 1,50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,36,740 रुपये से लेकर 1,38,190 रुपये प्रति 10…
सीवान। सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र से बारात में शामिल होने गया एक युवक छह दिनों तक लापता रहने के बाद मृत पाया गया। मंगलवार शाम सारण जिले से उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के गोरडवाड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल तुकाराम कोलेकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल पिछले दो वर्षों से महाराजगंज के काजी बाजार स्थित आनंद भवन मार्केट में सोना-चांदी के गलाई-पकाई का काम करता था। 29 अप्रैल को वह पुरानी बाजार निवासी सत्यप्रकाश सोनार की पुत्री की शादी…
सुपौल। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये अधिक की संपत्ति बना ली, जो उनकी कुल आय का 65.08 प्रतिशत है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) व 13(1)(बी) के तहत थाना कांड संख्या 06/26 दर्ज करने के बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद 6 मई 2026 की सुबह पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने चार…
सारण। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायबस्ती लोहा टोला के समीप अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद आर्केस्ट्रा कर्मी डीजे लदी पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। डॉक्टर पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज से पश्चिम दिशा में पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप पर सवार कलाकार सड़क पर जा गिरे, तभी विपरीत…
रांची। टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े आरोपी नीरज मित्तल की याचिका पर बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। इस केस पर अब कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। नीरज मित्तल ने अपनी याचिका में अदालत से अनुरोध किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पीएमएलए के तहत दर्ज ECIR मामले की सुनवाई पर रोक लगाई जाए। उनका तर्क है कि जिस मूल केस के आधार पर ED ने कार्रवाई शुरू की है, उसमें…
गिरिडीह। सीसीएल बनियाडीह एरिया के सीपी साइडिंग में कोयला चोर और कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के खंडीहा निवासी दिलीप दास (30 ) के रूप में हुई है। वारदात के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।बताया गया कि मंगलवार देर रात कोयला खादान साईडिंग में कथित कोयला चोर और कर्मियों में भिड़ंत हो गई। पथराव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ और चाकूबाजी भी हुई । घटना के बाद से क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण है। घटनास्थल पर…
धनबाद। धनबाद के वासेपुर से जुड़ा फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका के बीच जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में किसी नेटवर्क के सहारे रह रहा है। इसके बाद एजेंसी उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस की पूछताछ में उसके करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर से कई अहम सुराग मिले हैं। बताया जाता है कि दुबई में बढ़ते दबाव के बाद प्रिंस खान वहां से निकल गया और अलग-अलग रास्तों से होते हुए पाकिस्तान पहुंचा। उसके आतंकी संगठनों…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के मानगो थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर 84 वर्षीय बुजुर्ग शदरुल आलम के साथ मारपीट करने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। लंबे समय तक पुलिस स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठने के बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायिक दंडाधिकारी एस. तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत मानगो थाना को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी की ओर से बुधवार को केस दर्ज…
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामाें के बाद त्रिशंकु स्थिति बनने पर राज्य में सरकार गठन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने सी. विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सशर्त अपना पूर्ण समर्थन देने की घाेषणा की है। कांग्रेस ने इस गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत और संविधान में विश्वास न करने वाली ताकत काे शामिल नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडंकर ने बुधवार काे एक बयान जारी कर अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्हाेंने कहा है कि तमिलनाडु के लोगों खासकर युवाओं ने एक धर्मनिरपेक्ष,…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इनकी चाल में गिरावट का रुख बन गया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली होने के बावजूद ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी…
