Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल के राजनीतिक गलियारे में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सत्ता पक्ष में शामिल लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की प्रतिपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने की तस्वीर सार्वजनिक हुई। सत्ता पक्ष के नेताओं की समझ में नहीं आया कि यह अचानक कैसे हो गया।हालांकि, इस बारे में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के महासचिव डॉ. सुरेंद्र झा ने जल्द ही स्पष्टीकरण देने की बात कही है। प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता तथा माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को सभी विपक्षी दलों की एक बैठक सरकार के विरुद्ध रणनीति बनाने के लिए बुलाई…

Read More

अब गाजा में युद्ध खत्म करने का एक मौकाः कमला हैरिस -सिनवार की मौत से बदला पूरा, जारी रहेगी लड़ाईः नेतन्याहू वाशिंगटन। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने अपने सैन्य अभियान के तहत गाजा में गुरुवार को अपने सबसे बड़े दुश्मन हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया। सिनवार ने पिछले साल इजराइल पर हमास के आतंकी हमले की अगुवाई की थी और वह इजराइल के हिट लिस्ट में था। सिनवार की मौत के बाद इजराइल ने अपना बदला पूरा कर लेने की बात कही लेकिन बंधकों की रिहाई तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने याह्या सिनवार की…

Read More

जोहोर (मलेशिया)। मलेशिया के जोहोर में शनिवार से 12वें सुल्तान ऑफ जोहोर कप की शुरुआत हो रही है। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम शनिवार को अपने पहले मैच में जापान से भिड़ेगी। मैच से पहले कप्तान आमिर अली ने कहा कि वह प्रतियोगिता में किसी भी टीम से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत का सामना मेजबान मलेशिया, जापान, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 26 अक्टूबर को होगा। मलेशिया में भारतीय टीम नए मुख्य कोच पीआर श्रीजेश के नेतृत्व में प्रतिस्पर्धा करेगी। हॉकी इंडिया की…

Read More

बेंगलुरु। रचिन रविंद्र भारतीय धरती पर टेस्ट शतक बनाने वाले 2012 के बाद से न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हासिल की। हालांकि न्यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में चार विकेट खो दिए, लेकिन रविंद्र, जिनका परिवार बेंगलुरु से है, ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार शतक बनाकर लय हासिल की। वह 13 चौके और चार छक्के की बदौलत 134 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने टिम साउथी (65) का अच्छा साथ मिला, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने अपनी पहली…

Read More

वारसॉ। बेल्जियम के विम फिसेट विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्विएटेक के कोच बन गए हैं। डब्ल्यूटीए फाइनल्स की तैयारी कर रहीं स्विएटेक ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में उक्त जानकारी दी। अक्टूबर की शुरुआत में, स्विएटेक ने कोच टॉमस विक्टरोव्स्की से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने वुहान ओपन से यह बताते हुए नाम वापस ले लिया था कि वह अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं। स्विएटेक ने सियोल और बीजिंग में टूर्नामेंट भी मिस किए थे। उन्होंने आखिरी बार सितंबर की शुरुआत में खेला था, जब वह यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल…

Read More

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने ड्राफ्ट नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे भारत के खेल महाशक्ति बनने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। खेल मंत्रालय ड्राफ्ट नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाने पर काम कर रहा है, जिसे पूर्व-विधायी परामर्श प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम जनता और हितधारकों की टिप्पणियों/सुझावों को आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। नारंग ने एक्स पर पोस्ट किया, “मनसुख मांडविया सर, एक मजबूत और पारदर्शी खेल प्रशासन मॉड्यूल बनाने में सरकार के प्रयास उल्लेखनीय हैं। आगामी…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र विधानसभा के आम चुनावों के दौरान धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विभाग ने लोगों से कालेधन के खिलाफ राज्‍य में होने वाले चुनाव में वित्तीय कदाचार की रिपोर्ट करने को भी कहा है। आयकर विभाग ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर एक बयान में कहा है कि आयकर विभाग, महाराष्ट्र में आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और चुनाव की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से आयकर विभाग, मुंबई ने 24 x7 नियंत्रण…

Read More

रांची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। गठबंधन में सीट फार्मूला फाइनल होने के बारे में जानकारी देते हिमंता ने बताया कि राज्य की 10 सीटों पर आजसू पार्टी अपना कैंडिडेट देगी। जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट दी गयी है। आजसू पार्टी सिल्ली, रामगढ़, इचागढ़, गोमिया, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांत अध्यक्ष चन्द्रकान्त रायपत के नेतृत्व में राजभवन में शुक्रवार को मिला। इस दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन राज्यपाल को समर्पित किया। ज्ञापन में झारखंड हिन्दू धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड को समाप्त करने और हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया। मुलाकात करने वालों में वीरेंद्र साहू और वीरेंद्र विमल सहित अन्य शामिल थे।

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के पूर्व मंत्री राधाकृष्णन किशोर ने राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) के अंतर्गत एचआर विषय में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संबंध में राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। दूसरी ओर, राज्यपाल से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने राजभवन में मुलाकात की। आनंद ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित किया।

Read More