Author: shivam kumar

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिला पठानकोट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे एक किलो 350 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर बताया है कि पंजाब पुलिस के कांउटर इंटेलीजेंस विंग तथा गुरदासपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक पाकिस्तान ड्रग तस्करों के संपर्क में था। पाकिस्तानी ड्रग तस्कर पंजाब की सीमा में ड्रोन की मदद से नशीले पदार्थ पहुंचाते थे और आरोपित उन्हें आगे पहुंचाने का काम करता था। डीजीपी ने बताया कि…

Read More

कोलकाता। सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगने के बाद एक कैंसर मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का दावा है कि आग से उत्पन्न धुएं के कारण मरीज की तबीयत बिगड़ गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इस दावे को मानने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार तड़के पांच बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब 7:40 बजे आग पर काबू पा लिया। इस दौरान अस्पताल के 80…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक व्हाट्सएप नंबर पर मिली इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि 5 करोड़ रुपये दो वर्ना हालत बाबा सिद्दीकी से बदतर होगी। मुंबई पुलिस ने इस व्हाट्सएप मैसेज की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश मिला है। मैसेज भेजने वाले ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो “सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।” मैसेज में…

Read More

विशेष सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि समय से यह राशि मां-बहनों के खाते में जाये अभी तक तीसरी किस्त की राशि बहुत सारी मां-बहनों के खाते में नहीं पहुंच पायी है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इसके साथ ही राजनीतिक दलों की चुनाव मशीनरी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गयी है। इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक होनेवाला है, क्योंकि राज्य में पहली बार भाजपा विपक्ष में है। झामुमो-कांग्रेस-राजद का गठबंधन सत्ता में अपनी वापसी के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है,…

Read More

– भारत सरकार की शर्तों को लेकर चीन ने दिए सकारात्मक संकेत नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को जल्द हरी झंडी मिल सकती है। कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही दोनों देशों के बीच सीधी विमान सेवा बंद है। हालांकि चीन की सरकार लंबे समय से विमान सेवा को दोबारा बहाल करने की कोशिश कर रही है लेकिन भारत सरकार की ओर से द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर लगाई गई कई शर्तों की वजह से अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि अब चीन…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,270 रुपये से लेकर 78,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,760 रुपये से लेकर 71,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने की वजह…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत के साथ लगातार उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से गिरावट और बढ़ गई। हालांकि शुरुआती 15 मिनट के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक निचले स्तर से रिकवरी करते हुए नजर आए। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों की कमजोरी दोबारा बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गए। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली की वजह से वॉल स्ट्रीट की सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से…

Read More

-वित्‍त मंत्री ने टीसीएस मुख्यालय में उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की मैक्सिको सिटी/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को यहां ग्वाडलजारा में चैंबर ऑफ कॉमर्स में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की। सीतारमण ने बैठक के दौरान ‘भारत और मैक्सिको के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करने’ पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में बताया कि इस बैठक का उद्देश्य वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं को एक साथ लाना था, जिसमें इस क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस…

Read More

पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सिवान व छपरा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद जिले के सभी थानाध्यक्ष को शराब कारोबारियो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है। जिसके बाद रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मोतिहारी शहर से सटे मंजूराहा गांव में छापेमारी कर शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही शराब निर्माण करने वाले संचालक मनोज कुमार राय सहित एक अन्य कारोबारी विनय राम को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी मनोज राय के घर में बनाए तहखाना से देशी शराब बनाने का उपकरण, करीब 100 लीटर कच्चा स्प्रिट, 85…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के 42 विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत चयनित किये गये है। इन विद्यालयाें का चयन दो चरणो में किया गया। जिसमे प्रथम चरण में 27 व द्वितीय चरण में 15 विद्यालय चयनित किए गए है। उक्त जानकारी देते डीपीओ एसएसए हेमचन्द्र ने बताया कि इन चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विद्यालय के सर्वागीण विकास को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गये है,ताकि प्रधानाध्यापक इन विद्यालयो में आवश्यक विकास की योजना बनाकर इसे सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर बेहतर बनाया जा सके। डीपीओ ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को एसक्यूएएफ प्रतिवेदन के साथ पीएम…

Read More