Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ( इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। शेख हसीना व अन्य पर जुलाई और अगस्त में भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान सामूहिक हत्याओं का आरोप लगाया गया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, ट्रिब्यूनल ने आज न्यायिक कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत के बाद गिफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एमडी गोलाम मुर्तुजा मजूमदार की पीठ में कार्यवाही सुबह 11:30 बजे शुरू हुई।न्यायाधिकरण की अभियोजन टीम ने हसीना सहित 50 व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों को चुनौती देने वाली संयुक्त याचिका आज खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि सरकार के बहुचर्चित संवैधानिक पैकेज का लक्ष्य एक संघीय संवैधानिक न्यायालय की स्थापना करना और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) के लिए तीन साल का कार्यकाल निर्धारित करना है। जियो न्यूज के अनुसार, चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा की अध्यक्षता और जस्टिस नईम अख्तर अफगान और जस्टिस शाहिद बिलाल हसन की सदस्यता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने आज संयुक्त याचिका पर सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने इस याचिका को वापस लेने के अनुरोध को स्वीकार…

Read More

बेरूत/तेलअवीव। गाजा में हमास के आतंकवादियों का सामना कर रहे इजराइल को अब ईरान समर्थिक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह से जूझना पड़ रहा है। इजराइली सुरक्षाबल लेबनान में छुपे हिजब्बुलाह आतंकियों को चुन-चुनकर ढेर कर रहा है। इजराइली सुरक्षाबलों (आईडीएफ) के ताजा हमले में 16 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ ने दावा किया है कि दक्षिण लेबनान में उसके हमले में दर्जनों आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया गया। लेबनान के समाचार पत्र द नेशनल न्यूज की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि बुधवार को दक्षिण लेबनान के शहर नबातिह में एक नगरपालिका भवन पर…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रव्यापी ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो जारी करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा व कोटिश: कार्यकर्ताओं को ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प के साथ समाज सेवा करने के अवसर प्रदान…

Read More

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने न्यायिक सुधार पैकेज के मुद्दे पर आखिरकार जेयूआई-एफ के मौलाना फजलुर रहमान को सहयोग के लिए मना लिया। बुधवार आधी रात बाद मौलाना फजलुर रहमान ने पत्रकारों से कहा कि कुछ बिंदुओं पर सहमति बन गई है। कुछ मुद्दों पर आम सहमति के करीब पहुंच गए हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, नवाज शरीफ के आवास पर बुधवार रात हुई बैठक में इस मसले पर सहमति बन गई। बैठक में पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ, जेयूआई-एफ के मौलाना फजलुर रहमान, राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ…

Read More

रांची। झारखंड में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता बढ़ रही है। इस बात की पुष्टि तब हुई जब बीते 27 सितंबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हरियाणा के रहने वाले दो शार्प शूटर लातेहार में एक समाजसेवी की हत्या करने पहुंचे थे। हालांकि घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गये अपराधियों में अश्विनी कुमार, प्रिंस कुमार, चंदवा के उमेश कुमार सिंह और सर्विस कुमार यादव शामिल हैं। पूछताछ में प्रिंस कुमार ने बताया है कि वह तिहाड़ जेल में बंद हशिम बाबा के कहने पर झारखंड आया था।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ”आप सभी को वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर वीडियो अपलोड करते हुए अपना शुभकामना संदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। आज वाल्मीकि जयंती देशभर में जगह-जगह झांकी निकाली जा रही हैं।

Read More

– दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 78 हजार के पार नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,050 रुपये से लेकर 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,560 रुपये से लेकर 71,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। इस बिकवाली की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की, इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कमजोरी बनी रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 330 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,842.47 अंक के स्तर पर पिछले…

Read More

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने पुणे में शिवाजीराव भोसले बैंक घोटाला मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के नेता और जिला परिषद के पूर्व निर्माण अध्यक्ष मंगलदास बांदल की 85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसके साथ ही पुणे में हनुमंत शंभाजी खेमधरे, सतीश और यतीश जाधव की संपत्ति भी जब्त की गई है। इन मामलों की गहन छानबीन इडी की टीम कर रही है। पुणे जिला परिषद के पूर्व निर्माण अध्यक्ष मंगलदास बंडाल मुश्किल में फंस गए हैं। मंगलदास बंडल के खिलाफ इडी ने की कार्रवाई करते हुए उनकी 85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त…

Read More