Author: shivam kumar

‘भूल भूलैया-3’ इस समय काफी डिमांड में है। इस फिल्म की इस समय खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। ‘भूल भूलैया-3’ के गानों को लेकर हर कोई उत्सुक था। कल फिल्म की टीम ने फिल्म के पहले गाने यानी टाइटल ट्रैक की घोषणा की। ‘भूल भुलैया-3’ का टाइटल सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। कार्तिक आर्यन का ‘भूल भुलैया-3’ के टाइटल सॉन्ग में डांस का जादू और दिलजीत दोसांझ की आवाज देखी जा सकती है। ‘भूल भूलैया-3’ का टाइटल सॉन्ग हर कोई ‘भूल भुलैया-3’ के टाइटल सॉन्ग…

Read More

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और मुनाफा वसूली के दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में कुछ देर के लिए तेजी भी आई लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के देशभर में चलाए जाने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति देते हुए भाजपा का प्रथम सक्रिय सदस्य बनने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री और झारखंड पार्टी प्रमुख एनोस एक्का ने बुधवार को पांच सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की। पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि संसदीय बोर्ड ने अभी पांच सीटों के लिए प्रत्याशी तय किये हैं। इनमें मनोहरपुर सीट से महेंद्र जामुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाइबासा से कोलंबस हांसदा और कांके (रांची) से अनिल कुमार पासवान को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा एनोस एक्का के पुत्र संदेश एक्का कोलेबिरा से प्रत्याशी होंगे। एनोए एक्का ने जानकारी देते बताया कि दो दिनों बाद पार्टी और भी सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। पार्टी ने…

Read More

हैदराबाद/नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कथित 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाला मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसी मामले में नायडू को 53 दिन जेल में बिताना पड़ा था। जमानत पर रिहा होने के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद वे मुख्‍यमंत्री बने और अब इडी से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है। हालांकि, इडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक दिन पहले मंगलवार को आंध्र प्रदेश के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में 2,642 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी। इस परियोजना में गंगा नदी पर एक नया रेल-सह-सड़क पुल भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मालवीय पुल 137 साल पुराना है। अब एक नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें निचले डेक पर 4 रेलवे लाइनें और ऊपरी डेक पर 6-लेन राजमार्ग…

Read More

नई दिल्ली।‌ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।”

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 01 जुलाई से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत का इजाफा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई की भरपाई के लिए मूल वेतन या पेंशन की 50 प्रतिशत की मौजूदा दर से तीन प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी गयी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। सरकार के अनुसार यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। पंचकूला में सेक्टर 5 में भाजपा दफ्तर में विधायक दल की मीटिंग में यह ऐलान किया गया है। पूर्व मंत्री अनिल विज ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा और फिर उनके नाम को भाजपा विधायकों ने हरी झंडी दी। ऐसे में अब नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनने जा रहे हैं। 17 अक्तूबर यानी गुरुवार को वह पंचकूला के सेक्टर 5 में शालीमार मॉल के पास मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ…

Read More

अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 90 लोगों की जान चली गई। यह वाकया मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के जिगावा राज्य में हुआ। जिगावा पुलिस के प्रवक्ता शिइसू एडम ने बुधवार को कहा कि यह दुर्घटना जिगावा राज्य के तौरा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजिया टाउन में हुई। अधिकांश पीड़ित दुर्घटनास्थल को घेरने के बाद हुए विस्फोट में मारे गए। एडम ने कहा कि विस्फोट में 50 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:30 बजे माजिया टाउन में खदीजा विश्वविद्यालय के पास टैंकर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उद्योग जगत से वैश्विक बाजारों का दोहन करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद को बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्यात प्रतिस्पर्धा सरकारी सब्सिडी या समर्थन से पूरी नहीं हो सकती। वाणिज्‍य मंत्री ने यहां ताज प्लेस होटल में आयोजित प्रथम भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन (आईएफक्यूएम) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व किया, और…

Read More