कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा पर अक्सर घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सीमा पर कड़ी निगरानी के लिए बीएसएफ ने घोजाडांगा चेक पोस्ट के पास पांच अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार इन कैमरों की मदद से सीमा क्षेत्र से आवाजाही करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन कैमरों की मदद से रात के अंधेरे में यात्रियों पर आसानी से नजर रखी सकेगी। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद सीमा पर घुसपैठियों को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
Author: shivam kumar
किशनगंज। बांग्लादेश में हिन्दुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ किशनगंज में हिन्दू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथ में बैनर पोस्टर लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। कृष्ण कुमार वैद, सदस्य, आरएसएस ने बताया की बांग्लादेश में खुले आम बहू-बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है। लोगों की हत्या हो रही है, लेकिन वहां की सरकार मूकदर्शक बन कर बैठी है। उन्होंने कहा की हमारी मांग है की भारत सरकार हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही जितने भी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्मों को जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री माेदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से परस्पर बातचीत भी की। इन नई फसल किस्मों के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर बल दिया। किसानों ने कहा कि ये नई किस्में अत्यधिक लाभकारी होंगी क्योंकि इनसे उनका व्यय कम होगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई 61 फसलों की 109 किस्मों में 34…
अजहर इस्लाम ने थामा आजसू का दामन पाकुड़। आजसू का पाकुड़ में आयोजित मिलन समारोह में रविवार को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में रविवार को समाजसेवी अजहर इस्लाम आजसू में शामिल हुए। मुखिया, जिला परिषद सदस्य और हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर अध्यक्ष सुदेश महतो ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अजहर जैसे युवा और पढ़ा-लिखा युवा नेता पार्टी को मिला है, निश्चित रूप से पाकुड़ में आने वाले समय में बदलाव होगा। राज्य की वर्तमान सरकार जनता को…
रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं। मुलाकात के दौरान अलका लांबा ने मुख्यमंत्री से राज्य की महिलाओं के अधिकार और महिलाओं के आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। महिला आयोग का गठन करने, महिला थानों का गठन, सरकारी और निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत महिला को आरक्षण देने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। ट्वीट कर कहा है कि हेमंत सरकार में साप्ताहिक परीक्षा के नाम पर मजाक चल रहा है। ऐसा लगता है कि परीक्षाओं के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कहीं एक ही बेंच पर छह-छह विद्यार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे हैं, तो कहीं बरामदे में बिछायी गयी दरी में छात्र-छात्राओं का एक झुंड परीक्षा दे रहा है। मूल्यांकन के उद्देश्य से ली जाने वाली इन साप्ताहिक परीक्षाओं से मूल्यांकन छात्रों का तो नहीं, परंतु हेमंत सरकार का जरूर किया जा सकता है कि कैसे…
रांची। झारखंड के कई आइपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। इनमें के विजय शंकर, विनित कुमार, शुभांशू जैन जैसे आइपीएस अधिकारी शामिल हैं। झारखंड में वर्तमान में आइपीएस की संख्या बढ़कर 144 हो गयी है। इनमें 17 आइपीएस अंडर ट्रेनिंग हैं, जबकि 25 आइपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गये हैं।
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैंट थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने पत्रकारों को बताया कि घायल दोनों पायलटों की हालत खतरे से बाहर है। गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू-सीटर एयरक्राफ्ट (मॉडल-152) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह रविवार दोपहर करीब 1 बजे टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ा था। दो पायलट उसे लेकर टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर…
रांची। मूलवासी सदानों से आने वाले ओबीसी, एससी में राजनीतिक चेतना की कमी के कारण राजनीतिक दल मूलवासी सदानों की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। उक्त बातें मूलवासी सदान मोर्चा की बैठक में झारखंड आंदोलनकारी सह मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने चुटिया में कहीं। कहा कि सबसे पहले पिछड़ी जातियों के आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटाकर 14 कर दिया गया। सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया। मूलवासी सदान समुदाय से आने वाले ओबीसी की आबादी 55 प्रतिशत है। स्वर्ण को इडब्ल्यूएस के तहत 10 प्रतिशत मिलने वाले आरक्षण में झारखंड के सदानों को…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिन पर भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठिया होने का लांछन और कलंक लगा रही वे हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। खासकर एक समाज जो पहले से ही गरीब है और भाजपा की गलत नीतियों की मार झेल रहा है। भाजपा ने 18 सालों तक इनका हक छीना है। इन्हें झूठे केस-मुकदमे में फंसाया। मॉब लिंचिंग करायी। अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सबके साथ न्याय होगा और उनको हक मिलेगा।
-संजीव विजयवर्गीय की राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक सफर का विमोचन -तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है, हर घर में लहराना चाहिए: संजय सेठ रांची। रांची के कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन बैंकेट हाल में रविवार को आगाज के तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकुंद नायक, रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह, भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह,…
