Author: shivam kumar

फारबिसगंज/ अररिया। अररिया के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में सावन पूर्णिमा पर सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की जनसैलाब को नियंत्रित करने व धार्मिक कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गयी। वही, इस बैठक की अध्यक्षता सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने की। बैठक में हत्ता चौक कुर्साकांटा से रजौला चौक तक सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने, शिव मंदिर के आगे लगे दुकान को खाली कराने, मंदिर क्षेत्र के अगल बगल में मांस, मछली की बिक्री पर रोक लगाने सहित…

Read More

पूर्वी चंपारण। रोटरी क्लब मोतिहारी 23, 24 व 25 अगस्त को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन करेगा। इसकी जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ विवेक गौरव ने कहा कि तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन मोतिहारी शहर के मेन रोड स्थित नवयुवक पुस्तकालय में किया जायेगा। शिविर में कटे हुए हाथ और पैर वाले व्यक्तियों को कृत्रिम अंग दिया जाएगा। गौरव ने कहा कि पूर्णतः निःशुल्क इस शिविर को महावीर विकलांग सहयोग समिति, रांची, झारखंड का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके साथ कई स्थानीय संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन…

Read More

नई दिल्ली। महिला पहलवान विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही फैसला आएगा कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है, खेल पंचाट का फैसला भारत को हक में आएगा। खेल कोर्ट यानि कोर्ट ऑफ आर्बिरेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) द्वारा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने का फैसला रविवार तक टालने के बाद महावीर फोगाट ने कहा कि सुनवाई पूरी हो चुकी है। हमें सीएएस के फैसले का इंतजार है। हमें इंतजार करते तीन दिन हो गए हैं… अब जब भी फैसला आएगा उन्हें खुशी होगी। उन्होंने…

Read More

अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज अगर भारत की गिनती दुनिया के अग्रणी देशों में होती है तो इसका श्रेय डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई को जाता है। उन्होंने भारत को अंतरिक्ष की बुलंदियों पर पहुंचाने का सपना देखा था। डॉ. विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात में हुआ। कॉस्मिक रे और अंतरिक्ष पर उनके शोध के लिए उन्हें जाना जाता है। डॉक्टर साराभाई परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष रहे थे। डॉक्टर होमी जे. भाभा की प्लेन क्रैश में निधन के बाद 1966 में विक्रम साराभाई ने परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष का पद संभाला था। वे इसरो के…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा कि अपने लंबे करियर में उन्होंने कई भूमिकाएँ निभाईं, एक प्रतिष्ठित राजनयिक से लेकर एक उत्कृष्ट सांसद तक। पद्म भूषण से सम्मानित, वे एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी थे। वे उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दुख जताते हुए कहा कि नटवर सिंह के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने विदेश मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की…

Read More

काठमांडू। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय नेपाल दौरे पर रविवार को काठमांडू पहुंचे हैं। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे भारतीय विदेश सचिव मिस्री का नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल और नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने स्वागत किया। विदेश सचिव मिस्री नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल के साथ औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। आज दोपहर 2:45 बजे उनका राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा, कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड…

Read More

हमीरपुर। बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए यहां के तमाम क्रांतिकारियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत तमाम बड़े नेताओं ने भी यहां आकर स्वतंत्रता आंदोलन के लिए लोगों में जोश भरा था। अंग्रेजी हुकूमत खत्म होने के बाद क्रांतिकारियों ने एक प्राचीन मंदिर में सामूहिक रूप से तिरंगा फहराकर जश्न मनाया था। इतना ही नहीं वीरभूमि में हर गांव में अंग्रेजों के देश छोड़ने पर घरों में दीये जलाए गए थे। जश्र के माहौल में आतिशबाजी भी की गई थी। हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव में बांके बिहारी…

Read More

जौनपुर। जनपद में अगामी त्योहार और कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की देर रात को केराकत कोतवाल व थानाध्यक्ष सिगरामऊ को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मडियाहू से बदलापुर, अमित कुमार सिंह सरयख्वजा से सिगरामऊ,मनोज कुमार ठाकुर को शाहगंज से एसपी का पीआरओ बनाया है। इसी तरह दिलीप कुमार सिंह को केराकत कोतवाल से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया। निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया। उप निरीक्षक…

Read More

वाराणसी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार,महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर काशी में लोग विरोध करने लगे हैं। रविवार को वाराणसी व्यापार मंडल के बैनर तले सिगरा स्थित साजन सिनेमा तिराहा के पास जुटे व्यापारियों ने रथयात्रा चौराहे तक जुलूस निकाल कर इस्लामिक कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस में शामिल मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा और महामंत्री कविंद्र जायसवाल,युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद इस्लामिक कट्टरपंथी हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे है। हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है।…

Read More

कांग्रेस के बयान पर मायावती का पलटवार, आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहब को लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एससी—एसटी के आरक्षण मामले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रेय देने के बजाय पं. नेहरू व गांधी जी को दिया है, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक आगामी उपचुनाव समेत पार्टी हित को लेकर होगी।…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून अक्षरेखा की वजह से रविवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। सूत्रों के अनुसार, कोलकाता में छिटपुट बारिश सुबह से हो रही है। इसके अलावा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और हुगली में भी बारिश की संभावना अधिक है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और उत्तरी दिनाजपुर में बारिश होने की सम्भावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश से दृश्यता कम हो सकती है।

Read More