रांची। जुमार नदी में रविवार की सुबह एक छात्र की डूबकर मौत हो गयी। छात्र का नाम पीयूष कुमार बताया जा रहा है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार स्कूल के हॉस्टल के चार से पांच छात्र भागकर जुमार नदी गये थे। नहाने के क्रम में एक छात्र पानी में डूब गया। नदी में डूबने वाला छात्र बिहार के गया जिला का रहने वाला है।
Author: shivam kumar
गिरिडीह। जैन धर्मावलम्बियों के तीर्थ सम्मेद शिखर मधुबन के पार्श्वनाथ पर्वत पर रविवार को देश-विदेश से आए हजारों जैन भक्तों ने मोक्ष कल्याणक दिवस पर भगवान पार्श्वनाथ की वंदना कर निर्वाण लड्डू अर्पित किए। जानकारी के मुताबिक अहले सुबह से ही भगवान के मंदिर में लड्डू चढ़ाने का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए जैन श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गेरुआ वस्त्र धारण कर सिर पर भगवान आदिनाथ के अष्टधातु की मूर्ति लिए जैन मुनियों के सानिध्य में पैदल यात्रा कर करीब 20 किलोमीटर ऊपर पारसनाथ टोंक पर्वत की चढ़ाई कर निर्वाण लड्डू…
रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने कांके के पारचुट्टू गांव में सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के चौथे चरण में समूह ने आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, दालचीनी के 240 पौधे रोपे और बांटे। कार्यक्रम की शुरूआत में स्थानीय ग्रामीण बंधु रोनित रंजन लकड़ा की बाड़ी में 15 पौधे लगाये गये। वहीं प्रदीप उरांव की बाड़ी में 25 पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के बारे में संक्षिप्त में बताया गया। साथ लोगों को समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के संचालन…
रांची। पाकुड़ स्थित हरिणडांगा हाइ स्कूल मैदान में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जायेगा। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मौजूद रहेंगे। इस दौरान समाजसेवी अजहर इस्लाम समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को नयी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड को रेलवे का तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नयी रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी। इसे लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस मौके पर बिहार और झारखंड के तमाम रेल मंडलों के अधिकारी शामिल हुए। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि परियोजनाओं में…
रांची। बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा उर्फ शेखर महतो सहित तीन पर शनिवार को पीएलएमए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में चार्जशीट दायर हुआ। यह चार्जशीट जमीन घोटाले के अनुसंधानकर्ता इडी के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत झा ने दायर किया है। इडी ने 12 जून को पूछताछ के बाद उसी दिन शाम को शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के 60वें दिन चार्जशीट दाखिल की गई है। शेखर…
हाजीपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ रुपये की लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें बिहार में भागलपुर के पास गंगा नदी पर एक नये रेल पुल का निर्माण भी शामिल है। रेल मंत्री ने बताया कि 2549 करोड़ की लागत से भागलपुर के पास गंगा नदी पर 26 किमी बिक्रमशिला-कटरिया नयी लाइन के निर्माण की मंजूरी मिली है। इस परियोजना में गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन वाली…
रांची। बैंकर सौरभ रॉय की वीर शहीदों के अमूल्य बलिदान पर पहली किताब यादों का बक्सा का विमोचन किया गया। शनिवार को रांची के माहेश्वरी भवन में इस पुस्तक का विमोचन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। पुस्तक में कारगिल से पुलवामा और लखीसराय से दंतेवाड़ा तक आतंकी-नक्सली हमलों में शहीद हुए वीर सपूतों और उनकी यादों से जुड़ी चीजों का मार्मिक विवरण है। संजय सेठ ने शहीदों के बलिदान और उनके परिवार के समर्पण पर किताब लिखने की सराहना की। आॅनलाइन प्लेटफार्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध 96 पन्नों की ये किताब लोगों से सराहना बटोर रही है।…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। ट्वीट कर कहा है कि शिकारी आयेगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, पर लोभ में आकर फंसना नहीं। उन्होंने सीएम से सवाल करते हुए पूछा है कि 2019 से 2024 इन 5 सालों का हिसाब और आपने जो वादा किया था, उसका जवाब कौन देगा मुख्यमंत्री जी। पूरे राज्य को याद है कि 2019 चुनाव से पूर्व अमर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था कि युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जायेंगी, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।…
रांची। असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। वे विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ वोट कर नाराजगी जाहिर करेंगे। बांग्लादेश के हालात पर उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसी ही परिस्थितियां भारत के झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। असम में हिंदू जनसंख्या में 10 फीसदी जबकि बांग्लादेश में 13 प्रतिशत की कमी आयी है। हिमंत ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला…
पलामू। पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक पत्र हाथ लगा है। इस पत्र में सफेदपोशों और कई नाम है जो टॉप कमांडरों से संपर्क करवाते हैं। दरअसल, पलामू पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन जी को गिरफ्तार किया था। सीताराम रजवार के पास से पुलिस को एक पत्र मिला है। यह पत्र बिहार के इलाके में गिरफ्तार हुआ माओवादी राजेंद्र सिंह ने सीताराम रजवार को लिखा है। यह पत्र 2023 में लिखा गया था। पत्र में इस बात की जानकारी है कि माओवादियों के टॉप कमांडरों के बीच में आपसी मुलाकात…
