रांची। झारखंड राज्य के अंतर्गत सभी लेबल क्रॉसिंग की सूची तैयार की जायेगी। इन लेबल क्रासिंग के स्थान पर आरओबी, आरयूबी, एनएचएस, एलएचएस या किसी अन्य व्यवहारिक संरचना का निर्माण किया जायेगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग और दक्षिण पूर्व रेलवे के बीच इस संबंध में एमओयू साइन किया जायेगा। यह काम रेलवे और पथ निर्माण विभाग अब मिलकर करेगा। आरओबी निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी जायेगी। इसके निर्माण लागत, संशोधन, बदलाव इत्यादि रेलवे और पथ विभाग के सहयोग से तय किया जायेगा। राशि का आवंटन भी रेल मंत्रालय और झारखंड सरकार करेगी। चरणबद्ध तरीके…
Author: shivam kumar
विशेष देश की कोयला राजधानी में एनडीए और इंडी अलायंस के सामने चुनौतियों का पहाड़ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ गीता के द्वितीय अध्याय, श्लोक 47 में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म पर ही मनुष्य का अधिकार है, कर्म के फलों पर कभी नहीं… इसलिए कर्म को फल के लिए मत करो। अत: तू कर्मफल का हेतु भी मत बन और तेरी अकर्मण्यता में भी आसक्ति न हो। कहते हैं कि कलयुग में श्रीकृष्ण का महात्म्य और बढ़ेगा। श्रीकृष्ण सिर्फ कर्म करने की…
संगठित अपराध पर नहीं लग रहा लगाम रांची। झारखंड में संगठित अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है। कोई अपराधी जेल में रहकर तो कोई जेल के बाहर रहकर कारोबारियों से रंगदारी मांगने का काम कर रहा है। वर्तमान समय की बात करें तो झारखंड में सात आपराधिक गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ये आपराधिक गिरोह माओवादी और उग्रवादी संगठन की तरह घटना को अंजाम देने के बाद जिम्मेवारी भी ले रहे हैं। कोयलांचल क्षेत्र में अमन साहू गिरोह का बढ़ा उत्पात झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। लेकिन इन दिनों अन्य गिरोह की तुलना में…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल और रक्षा मंत्री की यह शिष्टाचार मुलाकात बताई गई है।
रांची। पूरे प्रदेश में 10 जून से ही बालू के उत्खनन को लेकर एनजीटी ने रोक लगा रखी है लेकिन झारखंड की कहानी कुछ अलग है। बालू माफिया एनजीटी के रोक के पहले हो या बाद, बिना किसी रोक-टोक के तस्करी के माध्यम से करोड़ों की उगाही कर रहे हैं। बालू माफिया के नोटों से पुलिस, खनन विभाग के अफसर और गैंगस्टर से लेकर अपराधी तक सब मालामाल हो रहे हैं। बालू घाटों की नीलामी अधूरी झारखंड में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया अधूरी होने का फायदा उठा कर तस्कर बालू का उठाव कर रहे हैं और ऊंची कीमत पर बाजार…
रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तृतीय-चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तृतीय-चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के वेतन भुगतान की वसूली का पत्र निकाले जाने को खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट में हुई। प्रार्थियों को निर्देश दिया है कि वह विश्वविद्यालय के द्वारा अत्यधिक वेतन भुगतान से संबंधित निकाले गये पत्र के आलोक में अपना रिप्रेजेंटेशन विश्वविद्यालय को फिर से दें और विश्वविद्यालय उस पर पुनर्विचार करे। तब तक अत्यधिक वेतन वसूली से संबंधी विश्वविद्यालय के आदेश पर रोक रहेगी। कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी। क्या है मामला…
रांची। लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक प्रदेश संगठन सचिव महाशन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम उपस्थित थे। सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए कुछ विशेष सीटों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदेश संगठन सचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी महाशन मुर्मू ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता को झामुमो और भाजपा दोनों ठगती आ रही है। बैठक में निशाकर मंडल, काजी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार काे 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने जेल के दिनों को याद करते हुए हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाया। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ों और दलितों के पक्ष में आवाज बुलंद करने का संकल्प भी लिया। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाते हुए लिखा कि जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है। ये वो कैदी का निशान है जो मुझे जेल से रिहा होते समय लगाया गया…
नवादा। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद नवल किशोर यादव शनिवार नारदीगंज डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास मद से आठ लाख 11 हजार 300 रुपये की लागत से निर्मित भवन को फीता काटकर कर उद्घाटन किया।उसके बाद विधान पार्षद ने भवन का जायजा लेकर प्रसन्नता जाहिर की। इस भवन का निर्माण विधान पार्षद नवल किशोर यादव के द्वारा अनुशंसित मद से किया गया है। महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संदेश दिया,कहा कि आप सभी भी एक एक पौधा को अवश्य लगाकर उसे संरक्षित…
पेरिस। स्थानापन्न सर्जियो कैमेलो के अतिरिक्त समय में किये गए दो गोल की बदौलत स्पेन ने शुक्रवार देर रात ओलंपिक पुरुष फुटबॉल फाइनल में फ्रांस को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तीन साल पहले टोक्यो में रजत पदक जीतने वाले स्पेन ने दूसरी बार ओलंपिक पुरुष फुटबॉल में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले स्पेन ने 1992 में बार्सिलोना में पेप गार्डियोला और लुइस एनरिक की टीम के साथ जीत हासिल की थी। मैच में फ्रांस ने अच्छी शुरुआत की और मैच के 12वें मिनट में एंजो मिलोट ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिला दी। हालांकि 18वें और…
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता। अमन ने शुक्रवार को कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया। इससे पहले, 21 वर्षीय पहलवान अमन ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अबतक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं। पहले…
