-टेक्सटाइल में गुजरात के लिए स्वर्णिम अवसर भी हाथ लगने की उम्मीद सूरत। बांग्लादेश में अराजकता व हिंसक माहौल के बीच गुजरात के लिए व्यापार-उद्योग को हजारों करोड़ रुपये के नुकसान होने की आशंका है। खासकर गुजरात के मसाला और टेक्सटाइल उद्योग को बड़ा झटका लगा है। गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में मसाला बांग्लादेश निर्यात किया जाता है। वहीं, सूरत से तैयार फैब्रिक्स भी बड़ी मात्रा में कोलकाता व मुंबई होते हुए बांग्लादेश जाता है, जहां इसका इस्तेमाल वहां के गार्मेंट इंडस्ट्रीज में किया जाता है। जानकारी के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच 16 बिलियन डालर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। सोने के भाव में आज करीब 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इस तेजी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 70 हजार रुपये के स्तर को पार करके 70,250 रुपये से लेकर 70,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 64 हजार रुपये का स्तर पार करके 64,440 रुपये से लेकर 64,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के…
– विदेशी संस्थागत निवेशकों ने की 19 हजार करोड़ से अधिक की बिकवाली नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जियो पोलिटिकल टेंशन, अमेरिका में मंदी की आशंका और भारतीय कंपनियों के मिले-जुले तिमाही परिणामों के कारण पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। इस कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1,276.04 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,705.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने 350.20 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,367.50 अंक के स्तर पर पिछले…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बैंकों को जमा राशि जुटाने और ऋण देने के अपने मूल कारोबार पर वापस लौटना होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने डिपॉजिट को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। बैंकों का सबसे अहम काम है डिपॉजिट लेना और फिर लोगों को लोन देना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल के साथ नई दिल्ली में परंपरागत बैठक के बाद आयोजित एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्हाेंने कहा, “हम बैंकिंग विनियमन संशोधन ला रहे हैं। इस…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों में लगे जवानों से जानमाल के नुकसान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी थे।…
-राजकोट के रेसकोर्स मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरुआत राजकोट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को गुजरात के राजकोट के रेसकोर्स मैदान से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में गुजरात का बड़ा योगदान रहा है। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधामंत्री…
देश-दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए बेहद खास है। देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला रहा है कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदला है। इनमें एक बड़ा नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा…
श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को राजस्थान के अनूपगढ़ जिले से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा की विजेता पोस्ट पर ड्रोन मिला है। इसके साथ तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अनूपगढ़ के गांव 30 एपीडी के पास कालूराम नायक के खेत में ड्रोन मिला। किसान ने शनिवार की भोर में 4.15 बजे खेत में ड्रोन देखकर सूचना दी थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड राज्य में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बन्ना गुप्ता ने तय समय पर और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलन तक अभियान जारी रखने की बात कही। बताया कि झारखंड के चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में यह प्लान चलेगा। इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिह्नित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से तीन करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनायी गयी है। मंत्री ने बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जितेन्द्र पाठक के घर से लगभग 1.481 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद आरोपी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गांजा की खरीद-बिक्री करता है। बता दें कि 9 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना क्षेत्र के ग्राम मानदोहर में छापेमारी की गई थी। जिसमें श्रीवंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसके बाद रमना के मानदोहर स्थित जितेंद्र…
रांची। झारखंड दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में उपजे हालात पर चिंता जताई है। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति बद से बदत्तर है। हालत इतने खराब हैं कि बयां भी नहीं किए जा सकते। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिप्लोमेसी चैनल के जरिए बांग्लादेश सरकार के साथ समस्या का हल जरूर निकालेंगे। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरे कांग्रेस पर सवाल खड़े किये। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने साबित कर दिया कि विश्व में कहीं भी अगर मुसलमान तकलीफ में होते हैं तो कांग्रेस…
