क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट, और प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी ने ‘श्री राधा रमणम’ नाम की एपिक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म ‘भगवान श्री कृष्ण’ पर एक वैश्विक थिएट्रिकल फीचर फिल्म होगी। श्री राधा रमणम’ भगवान श्री कृष्ण के प्रेम की एक मैजिकल कहानी है। इस कहानी को अवॉर्ड विनिंग लेखक प्रकाश कपूरिया और राम मोरी ने लिखा है। इस फिल्म के रिसर्च और डेवलपमेंट में दो वर्षों से अधिक का समय लगा चुका है, ताकि फिल्म में दिखाए जाने वाले विवरण शास्त्रों और पुस्तकों के अनुसार सही हो। वैंकूवर, लॉस एंजेलिस और मुंबई स्थित तीन स्टूडियोज के वीएफएक्स…
Author: shivam kumar
-महोत्सव में आतिशबाजी और लेजर शो होगा खास रांची। बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में 9 अगस्त से आयोजित होनेवाले दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार महोत्सव झारखंड के लोगों के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए अनोखा रहेगा। विभिन्न राज्यों से आये लोक कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देखने को मिलेगी। समारोह स्थल पर आकर्षक मंच बन कर तैयार हो गया है। मंच के पीछे झारखंड में आदिवासी जीवन के ग्रामीण दर्शन को दर्शाया गया है। झारखंड और अन्य राज्यों से आये चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया। विपक्षी दलों द्वारा इस विधेयक में मौजूद प्रावधानों का विरोध करने के बाद इसे जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया गया। इसके अलावा संसदीय कार्य मंत्री ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2024 को भी सदन में पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब से वर्ष 1995 के वक्फ अधिनियम को लागू किया गया है, तब से मुसलमान वक्फ अधिनियम 1923 के निरसन की आवश्यकता पड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना अमित शाह…
काठमांडू। जनरल अशोकराज सिग्देल ने गुरुवार को नेपाली सेना के प्रधान सेनापति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। आज सैन्य मुख्यालय जंगीअड्डा में वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल प्रभुराम शर्मा ने सिग्देल को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर जनरल शर्मा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। जनरल शर्मा 9 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेना के नियमों के मुताबिक सेवानिवृत होने से एक महीना पहले अनिवार्य अवकाश पर जाना पड़ता है। जनरल शर्मा के शुक्रवार से अवकाश पर जाने के कारण आज जनरल सिग्देल ने पदभार संभाला है। इससे पहले बुधवार को…
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत विदेशी शक्तियों और सरकारों की भागीदारी सहित बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम के सभी पहलुओं का विश्लेषण कर रहा है। बांग्लादेश का घटनाक्रम बदल रहा है, भारत इस पर नजर रखे हुए है और अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में बांग्लादेश के संबंध में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में यह बात कही। प्रवक्ता से अपदस्त प्रधानमंत्री शेख हसीना के पुत्र सजीब वाजेद के बयान के बारे में पूछा गया था। वाजेद ने बांग्लादेश में तख्तापलट…
कोलकाता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदुओं, बौद्ध और ईसाइयों की सुरक्षा के मामले में कूटनीतिक दबाव कारगर न होने पर पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने सैन्य कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अगर बांग्लादेश जानबूझकर अपने हिंदू-बौद्ध-ईसाई अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं करता है, अगर वे उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों के हाथों में छोड़ देते हैं, और इसके कारण उन्हें भारत में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है, तो इसका लाभ बांग्लादेश को होगा और नुकसान भारत का होगा। भारत क्यों इस नुकसान को सहन करे? इसलिए भारत को चाहिए कि वह जबरदस्त…
किशनगंज। बांग्लादेश में जारी हिंसा और उपद्रव को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। बीते कई दिनों से बांग्लादेश में हिंसा जारी है। उपद्रव और हिंसा के भय से बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिक देश छोड़ने की कोशिशों में जुटे हुए है ताकि उनके जान माल की रक्षा हो सके। उसी क्रम में गुरुवार को किशनगंज से सटे बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से सटे बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ो बांग्लादेशी नागरिक आ गए और भारत से शरण मांगने लगे। बांग्लादेशी नागरिकों के बॉर्डर पर जमा होने की सूचना के बाद बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर…
– योजनाओं से जुड़े, दूसरों को भी प्रेरित करें -झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ कर प्रगति का नया रास्ता बनाने की अपील की -झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद निर्मल दा के योगदान और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते आजाद सिपाही संवादताता जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अमर शहीद निर्मल दा, एक ऐसी शख्सियत थे, जो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के एक अहम स्तंभ रहे। अलग राज्य के लंबे समय तक चले संघर्ष में उनका योगदान कभी भूल नहीं सकते हैं। आज उनका बलिदान दिवस है। इस अवसर पर सभी अमर वीर शहीदों को…
रांची। सरायकेला खरसांवा जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला का एक आदेश इन दिनों राजस्व अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना है। आदेश की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि डीसी आॅफिस के राजस्व शाखा से जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि जिले के कोई भी राजस्व कर्मचारी राजस्व से संबंधित कार्य विभागीय निर्देश और नियमानुसार ही करें। इसके साथ ही डीसी आॅफिस से जारी किये गये आदेश में सख्त निर्देश दिया गया है कि जिले के राजस्व अधिकारी किसी भी परिस्थिति में किसी व्यक्ति के दबाव या मौखिक आदेश पर कार्य न करें। ऐसे में सवाल…
रांची। आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने जेल चौक स्थित निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की शहादत हम झारखंडियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। निर्मल दा का सपना और उनके आदर्श को जीवन में उतारने की जरुरत है। आज झारखंड के लोगों को उनके सपने को साकार करने की जरुरत है। हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारकर दे सकते हैं। इस अवसर पर सुदेश महतो ने निर्मल की हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवता यह राजनीतिक हत्या हो सकती है,…
-घुसपैठियों को राज्य सरकार का प्राप्त है संरक्षण रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा पूरे संथाल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बरबाद कर रहा। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संथाल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिये संथाल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की…
