Author: shivam kumar

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत विदेशी शक्तियों और सरकारों की भागीदारी सहित बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम के सभी पहलुओं का विश्लेषण कर रहा है। बांग्लादेश का घटनाक्रम बदल रहा है, भारत इस पर नजर रखे हुए है और अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में बांग्लादेश के संबंध में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में यह बात कही। प्रवक्ता से अपदस्त प्रधानमंत्री शेख हसीना के पुत्र सजीब वाजेद के बयान के बारे में पूछा गया था। वाजेद ने बांग्लादेश में तख्तापलट…

Read More

कोलकाता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदुओं, बौद्ध और ईसाइयों की सुरक्षा के मामले में कूटनीतिक दबाव कारगर न होने पर पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने सैन्य कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अगर बांग्लादेश जानबूझकर अपने हिंदू-बौद्ध-ईसाई अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं करता है, अगर वे उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों के हाथों में छोड़ देते हैं, और इसके कारण उन्हें भारत में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है, तो इसका लाभ बांग्लादेश को होगा और नुकसान भारत का होगा। भारत क्यों इस नुकसान को सहन करे? इसलिए भारत को चाहिए कि वह जबरदस्त…

Read More

किशनगंज। बांग्लादेश में जारी हिंसा और उपद्रव को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। बीते कई दिनों से बांग्लादेश में हिंसा जारी है। उपद्रव और हिंसा के भय से बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिक देश छोड़ने की कोशिशों में जुटे हुए है ताकि उनके जान माल की रक्षा हो सके। उसी क्रम में गुरुवार को किशनगंज से सटे बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से सटे बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ो बांग्लादेशी नागरिक आ गए और भारत से शरण मांगने लगे। बांग्लादेशी नागरिकों के बॉर्डर पर जमा होने की सूचना के बाद बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर…

Read More

– योजनाओं से जुड़े, दूसरों को भी प्रेरित करें -झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ कर प्रगति का नया रास्ता बनाने की अपील की -झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद निर्मल दा के योगदान और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते आजाद सिपाही संवादताता जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अमर शहीद निर्मल दा, एक ऐसी शख्सियत थे, जो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के एक अहम स्तंभ रहे। अलग राज्य के लंबे समय तक चले संघर्ष में उनका योगदान कभी भूल नहीं सकते हैं। आज उनका बलिदान दिवस है। इस अवसर पर सभी अमर वीर शहीदों को…

Read More

रांची। सरायकेला खरसांवा जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला का एक आदेश इन दिनों राजस्व अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना है। आदेश की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि डीसी आॅफिस के राजस्व शाखा से जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि जिले के कोई भी राजस्व कर्मचारी राजस्व से संबंधित कार्य विभागीय निर्देश और नियमानुसार ही करें। इसके साथ ही डीसी आॅफिस से जारी किये गये आदेश में सख्त निर्देश दिया गया है कि जिले के राजस्व अधिकारी किसी भी परिस्थिति में किसी व्यक्ति के दबाव या मौखिक आदेश पर कार्य न करें। ऐसे में सवाल…

Read More

रांची। आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने जेल चौक स्थित निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की शहादत हम झारखंडियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। निर्मल दा का सपना और उनके आदर्श को जीवन में उतारने की जरुरत है। आज झारखंड के लोगों को उनके सपने को साकार करने की जरुरत है। हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारकर दे सकते हैं। इस अवसर पर सुदेश महतो ने निर्मल की हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवता यह राजनीतिक हत्या हो सकती है,…

Read More

-घुसपैठियों को राज्य सरकार का प्राप्त है संरक्षण रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा पूरे संथाल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बरबाद कर रहा। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संथाल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिये संथाल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की…

Read More

रांची। भूमि घोटाला मामले के आरोपित आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राज कुमार पाहन ने रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट में एक लाख के बांड भी जमा किये, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले दोनों ने अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली थी। इडी ने विनोद सिंह और राजकुमार पाहन को भी आरोपी बनाया है।

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संताल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठिये संताल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। बाबूलाल ने आगे लिखा कि वर्तमान समय में आदिवासी समाज पर इतना विकराल संकट छाया है। हेमंत सोरेन ने विधानसभा के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने किसानों की दो लाख रुपये तक की ऋण माफी योजना पर सवाल उठाये। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस को किसानों से किये वादे तब याद आये, जब सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं। इससे लूट और झूठ का पर्याय कांग्रेस पार्टी का किसान विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 19 नवंबर 2019 को झारखंड में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र का पहला वादा था। सरकार गठन के तत्काल बाद विस्तारित ऋण माफी योजना…

Read More

रांची। जदयू के प्रदेश महासचिव संतोष सोनी और वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह ने गुरुवार को विधायक सरयू राय से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद संतोष सोनी ने कहा कि पार्टी में विधायक सरयू राय के शामिल होने के बाद हम लोगों की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। कहा, सरयू राय के पार्टी में आने से विधानसभा चुनाव में फायदा होगा।

Read More