Author: shivam kumar

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को एक शातिर अपराधी को नंगला विश्रामपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अमेज़ाॅन कम्पनी का चोरी हुए प्लास्टिक के 18 पैकेट में भारी मात्रा में सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर सतवारी रोड निवासी नितेश कुमार पुत्र बाबूराम है। इसके खिलाफ धारा 316 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। अपराधियों के…

Read More

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार सुबह हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण यात्रा में उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। नड्डा की यह यात्रा महाष्टमी के दिन हुई, जिससे इस दौरे का सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ गया। इस दिन भर चलने वाले दौरे की शुरुआत सुबह 11 बजे के आसपास हुई। इसके बाद, नड्डा ने कोलकाता के सेंट्रल इलाके में स्थित संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करने की योजना…

Read More

कोलकाता। भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख नेता और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल भारतीय व्यापार जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रतन टाटा को एक अग्रणी उद्योगपति और जनसेवी बताया, जिनके परोपकार के कार्यों से समाज को बड़ी प्रेरणा मिली। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनका जाना…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर लगाया आरोप -कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रहे हैं अफसर: बाबूलाल मरांडी  -गोगो दीदी योजना का फार्म भरवाने से रोकने का हो रहा प्रयास आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हेमंत सरकार अपने अफसरों के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा धमका रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की माताओं-बहनों के बीच गोगो दीदी योजना की स्वीकार्यता देख कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी बौखलाहट में हैं। हेमंत गोगो दीदी योजना का दुष्प्रचार कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि झारखंड की बकाया राशि कब मिलेगी? कहा, हम झारखंड के लिए विशेष पैकेज नहीं अपना बकाया पैसा मांग रहे हैं। सीएम ने सवाल किया कि आखिर क्यों बीजेपी झारखंड के साथ ऐसा व्यवहार कर रही ह। हम अपने झारखंड के हक-अधिकार का पैसा मांग रहे हैं, पर केंद्र की बीजेपी सरकार चुप्पी साधे हुए है। अब इसका जवाब तो झारखंड की जनता भारतीय जुमला पार्टी को आगामी चुनाव में देगी। सीएम ने एक ट्वीट कर कहा, आज मुझे आपका साथ चाहिए, साथियों। क्या आपने कभी सोचा है कि किसी…

Read More

विशेष कांग्रेस बैकफुट पर, कैसे मांगेगी गठबंधन में ज्यादा सीटें जमीन पर जो काम करेगा, वही जीतेगा सोशल मीडिया नहीं सोशल होना पड़ेगा नेताओं को मतदाता हैं तैयार, बना चुके हैं मन आजाद सिपाही के झारखंड भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मैसेज भाजपा के लिए मैसेज: अभी भी वक्त है गांव घुसिए, इंतजार कर रहे हैं मतदाता जेएमएम के लिए मैसेज: सीटों पर दिखानी होगी सक्रियता कांग्रेस के लिए मैसेज: काम ज्यादा, उड़िये कम आजसू के लिए मैसेज: बढ़ानी होगी सक्रियता जयराम: लगे रहिये, अग्रेशन से बचिए नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हरियाणा में…

Read More

उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। ये तब की तस्वीर है, जब सिमी गरेवाल ने रतन टाटा का इंटरव्यू लिया था। इस फोटो पर उन्होंने बेहद इमोशनल कैप्शन दिया है। सिमी गरेवाल और रतन टाटा एक समय प्यार में थे। कहा गया था कि दोनों शादी कर लेंगे लेकिन किन्हीं कारणों से ये अलग हो गए। सिमी गरेवाल ने कैप्शन और रतन टाटा के हैशटैग के साथ पोस्ट किया, “हर कोई कहता है कि तुम चले गए.. तुम्हारा जाना सहन करना बहुत कठिन…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्‍यों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर राजस्‍व हस्‍तांरित किया है। राज्‍यों को जारी की गई इस राशि में अक्टूबर में देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त भी जारी की गई है। वित्‍त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर राजस्‍व हस्तांतरण जारी किया है। इस राशि में अक्‍टूबर माह की सामान्य नियमित किस्त 89,086.50 करोड़ रुपये के अलावा अग्रिम किस्त भी शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया। सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि रतन टाटा के निधन से दुखी हूं, वे एक उत्कृष्ट नेता, दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर रतन टाटा के निधन पर प्रति दुख: व्‍यक्‍त करते हुए लिखा है कि नवाचार, नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके गहरे संकल्प ने उद्योगों को बदल दिया और समुदायों का उत्थान किया। उन्‍होंने कहा है कि…

Read More

मुंबई/नई दिल्‍ली। देश के उद्योगपति अनमोल रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बुधवार रात करीब 11:00 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी से लेकर एसबीआई चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने उनके निधन को सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है। देश के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जारी बयान में कहा, ‘‘यह भारत और भारतीय उद्योग के लिए बेहद दुखद है। रतन टाटा का निधन केवल टाटा समूह…

Read More

पटना। रेलगाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन बीती देर रात करीब 12.15 बजे पटना-गया रेलखंड के बेलागंज-नेयामतपुर रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 75/05 के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। इस संबंध में जहानाबाद रेल थाना अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब सवा बारह बजे यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा रेल पटरी में बिछाये गये सीमेंट ब्लॉक्स स्लीपर को उठाकर रेल लाइन पर रख दिया गया था। हालांकि, ड्राइवर ने उसे देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते इंजन स्लीपर में जा…

Read More