Author: shivam kumar

रांची। रांची में सही समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से एक व्यक्ति की इलाज के अभाव में हार्ट अटैक से मौत हो गयी। यह घटना करम टोली चौक की है। एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक आया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन सही समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पायी। इसके बाद उस व्यक्ति को ऑटो से नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इस मामले में 108 एंबुलेंस सर्विस के आपरेशन हेड विक्रम चक्रवर्ती ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी तो…

Read More

अब 80 साल की उम्र तक मिलेगी विधवा और वृद्धापेंशन रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब 80 वर्ष की उम्र तक के लोगों को विधवा और वृद्धा पेंशन दी जायेगी। इसके अलावा कैबिनेट ने नक्सल हिंसा में मारे गये पुलिसकर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार झारखंड सरकार अब हर साल 50 विद्यार्थियों को विदेश…

Read More

दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को रौंद दिया। घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल महिला सुनीता देवी को गंभीर अवस्था में महिला को फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया है।

Read More

पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ेगा – जैक, सीबीएसइ, आइसीएसइ की 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा एवं झारखंड ओलंपियाड के टॉपर्स को किया सम्मानित आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सरकार यहां के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दे रही है। अभी इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों की संख्या सीमित है। विद्यार्थियों के आग्रह को देखते हुए इस योजना का दायरा बढ़ाने पर सरकार जल्दी नीतिगत निर्णय लेगी। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री…

Read More

एफआइआर दर्ज करने के आदेश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी चुनौती -कहा, वादाखिलाफी के लिए सबसे पहले एफआइआर हेमंत सोरेन पर हो -मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को एफआइआर करने का दिया था आदेश आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को चुनौती देने के दूसरे दिन यानी मंगलवार को गोगो दीदी योजना के लिए खुद फार्म भरवाया। उन्होंने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड स्थित खोखमा टोली में 18 साल से अधिक की उम्र की महिलाओं से गोगो दीदी योजना के लिए आवेदन भरवाया। बाबूलाल ने उन्हें फार्म भरने में मदद भी की। इस मौके…

Read More

-कांग्रेस पर किया हमला, जनता और कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के रिजल्ट आने के बाद मंगलवार को भाजपा ने दिल्ली स्थित अपने पार्टी मुख्यालय में आभार कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है। जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। मोदी ने कहा कि हरियाणा में गीता की धरती…

Read More

कहा, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है राज्य सरकार आपके हेमंत भाई, हेमंत दादा, बेटा मजबूत कर रहे हैं आधी आबादी का हाथ मंईयां सम्मान यात्रा के तहत लोहरदगा में आयोजित हुई आमसभा, मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी 88,748 लाभुकों के बीच 8,87,48000 रुपये हस्तांरित आजाद सिपाही संवाददाता लोहरदगा। मंईयां सम्मान यात्रा अंतर्गत मंगलवार को आमसभा का आयोजन समाहरणालय मैदान लोहरदगा में किया गया। आमसभा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। आमसभा में मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत तीसरी किस्त की राशि मंत्री बेबी देवी और अतिथियों द्वारा रिमोट का बटन दबा कर…

Read More

रांची। विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ मंगलवार को रांची स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के संबंध में एक एफआइआर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे वे फर्जी बता रहे हैं। इस मामले में रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) ने कहा है कि इसका स्रोत जानने के लिए जांच की जा रही है। दूसरी ओर बन्ना गुप्ता के एक प्यादे ने जमशेदपुर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी है। जिन तीन लोगों पर जमशेदपुर के कदमा थाना…

Read More

रांची। कांग्रेस ने झारखंड के 63 विधानसभा क्षेत्र के लिए वार रूम को-ऑर्डिनेटर का मनोनयन किया है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वार रूम के अध्यक्ष एस शशिकांत सेंथिल की ओर से को-ऑर्डिनेटर के मनोनयन को स्वीकृति मिल गयी है। इसकी सूची जारी कर दी गयी है। सूची के अनुसार निम्नलिखित लोगों को को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गयी है। राजमहल- केसर सिंह, शिकारीपाड़ा- प्रशांत पराशर, जामताड़ा- किशन सिंघार, दुमका- शैलेंद्र गुर्जर, जामा- सूर्य कुमार द्विवेदी, सारठ- विशाल रघुवंशी, बरकट्ठा- किशोर कुमार, बरही- हेमा देशमुख, बड़कागांव- संतोष…

Read More

– दक्षिण अफ्रीका कप्तान वोल्वार्ड्ट पहुंचीं तीसरे स्थान पर, भारतीय कप्तान को भी हुआ फायदा नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के शुरुआती चरण में खिलाड़ियों के मजबूत प्रदर्शन के कारण महिला टी-20 की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट विश्व कप में शुरुआती दो मैचों में 101 रन बनाने के साथ अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद…

Read More

पटना। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के जरिए आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Read More