Author: shivam kumar

लखनऊ, 08 अक्टूबर (हि.स.)। प्रर्वतन निदेशालय (इडी) ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी मामले में शाइन सिटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 20 सितम्बर को विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के समक्ष अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है। विशेष न्यायालय ने पांच अक्टूबर को पीसी का संज्ञान लिया है। इडी ने यह जानकारी मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर साझा की। अब तक पांच पीसी दायर की गई हैं। कुल आठ व्यक्तियों, 13 कंपनियों और नौ पार्टनरशिप फर्मों को आरोपित बनाया गया है। विशेष न्यायालय ने अब तक दायर सभी पीसी का संज्ञान लिया है। इस…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने राजभवन में मंगलवार को मुलाकात की। यह शिष्टाचार मुलाकात बताई गई है।

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने 9 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं 28 डीएसपी की भी ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। कुमार शिवाशीष को जमशेदपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। सरकार ने जिन आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है उनमें से कई वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। कौन कहां गया कुमार शिवाशीष – सिटी एसपी जमशेदपुर पारस राणा – अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, चाईबासा राकेश सिंह -अपर पुलिस अधीक्षक अभियान ,पलामू ऋतिक श्रीवास्तव – अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, चतरा एस मोहम्मद याकूब – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद, पलामू ललित मीणा -अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, गुमला अमित आनंद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायु सेना दिवस के अवसर पर देश के बहादुर वायु योद्धाओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, “हमारे बहादुर वायु योद्धाओं को वायुसेना दिवस की बधाई। हमारी वायुसेना को उनके साहस और पेशेवराना अंदाज के लिए सराहा जाता है। देश की रक्षा में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय है।”

Read More

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ से पीड़ित जनता के लिए भारत की तरफ से राहत सामग्री भेजने का काम शुरू हो गया है। राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नेपालगंज हवाईअड्डा पर पहुंचाई गई। काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रतिनिधि की उपस्थिति में राहत सामग्रियों की पहली खेप नेपाल सरकार तक पहुंचा दी गई है। सोमवार को आई राहत सामग्री को भारतीय दूतावास के द्वितीय सचिव नारायण सिंह ने नेपालगंज हवाईअड्डा पर बांके जिला के प्रमुख जिलाधिकारी खगेन्द्र प्रसाद रिजाल को सौंपा है। भारतीय दूतावास की तरफ से बताया गया है कि करीब 2 करोड़…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज ये चमकीली धातु 200 से 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 77,590 रुपये से लेकर 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,140 रुपये से लेकर 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, जबकि निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा था। बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूजा से ठीक पहले चिकित्सा सेवाओं पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। सोमवार देर रात ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने नए कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके तहत अब वरिष्ठ डॉक्टर भी जूनियर डॉक्टरों के साथ 12 घंटे की रिले भूख हड़ताल करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हर दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अनशन करेंगे। जूनियर डॉक्टरों का अनशन पहले ही धर्मतला में चल रहा है और अब वरिष्ठ डॉक्टरों का साथ मिल जाने से यह आंदोलन और भी मजबूत हो…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन मंगलवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। महापंचमी के दिन सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने पूरे दिन विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। सात जूनियर डॉक्टर एस्प्लेनेड में अपने अनशन पर डटे हुए हैं, जबकि पूरे राज्य में जूनियर डॉक्टरों ने सुबह नौ बजे से 12 घंटे की प्रतीकात्मक भूख हड़ताल शुरू की। इस प्रदर्शन में सीनियर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हो गए हैं। शाम 4:30 बजे मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा,…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूजा से ठीक पहले चिकित्सा सेवाओं पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। सोमवार देर रात ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने नए कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके तहत अब वरिष्ठ डॉक्टर भी जूनियर डॉक्टरों के साथ 12 घंटे की रिले भूख हड़ताल करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हर दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अनशन करेंगे। जूनियर डॉक्टरों का अनशन पहले ही धर्मतला में चल रहा है और अब वरिष्ठ डॉक्टरों का साथ मिल जाने से यह आंदोलन और भी मजबूत हो…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर कांड के खिलाफ कोलकाता के धर्मतला में धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों को पुलिस लगातार किसी न किसी तरीके से परेशान कर रही है। आलम ऐसा है कि धरना मंच पर मौजूद चौकी, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर आराम करने के लिए करते थे, उसे भी पुलिस उठा ले गई। हालांकि, बाद में जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस से झगड़ कर चौकी वापस ले आए। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के साथ हुए विवाद के बाद अपनी जब्त की गई चौकियों को वापस पा लिया। सोमवार शाम को बउबाजार थाने के सामने जूनियर डॉक्टरों…

Read More