नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी की उछाल के साथ 76.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.01 डॉलर यानी 0.01 फीसदी बढ़कर 73.21 यूएस डॉलर प्रति…
Author: shivam kumar
रांची। साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गयी है। बुधवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी। अब जल्द ही उसके खिलाफ कोर्ट आरोप गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। राहुल ने हाइकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
-रितेश महतो को बुढ़मू का नया थाना प्रभारी बनाया गया रंची। बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट मे उग्रवादियों ने छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुई थी। इस घटना के बाद एसएसपी चंदन सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार कुमार एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। वहीं रितेश महतो को थाना प्रभारी बनाया गया है। लेवी को लेकर दिया गया है घटना को अंजाम लेवी को लेकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी…
भागलपुर। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक महिला से एटीएम में ही उसके एटीएम कार्ड की अज्ञात लोगों के द्वारा अदला-बदली कर लगभग पचास हजार रुपये निकाल लिया गया है। पीड़िता न्याय के लिए स्थानीय थाने से लेकर साइबर थाने तक के चक्कर लगा रही है। लेकिन किसी के द्वारा उसे केस तो दूर लिखित आवेदन तक भी नहीं लिया गया है। वहीं थक हार कर पीड़िता बुधवार को जब वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचती है तब जाकर उसे आश्वासन मिलता है कि आपका केस दर्ज किया जाएगा। पीड़िता विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबती की रहने वाली मीरा…
रांची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक शाम छह बजे बुलायी गयी है। बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होगी। बुलायी गयी है। इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
रांची। राज्य सरकार ने टिस्को लीज भूमि को सब लीज पर देने के लिए एप्रोप्रियेट मशीनरी कमेटी में चाणक्य चौधरी उपाध्यक्ष कॉरपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर को सुनील भाष्करण के स्थान पर एप्रोपियेट मशीनरी कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अनुशंसा पर टाटा एप्रोपियेट मशीनरी के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसी आलोक में चाणक्य चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में भू-राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार काे सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पर्षद की तृतीय बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि झारखंड में कृषि एवं वनोपज क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इसे बढ़ावा देने के लिए सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का गठन हुआ है। इसका उद्देश्य विभिन्न वनोपज का उत्पादन, संकलन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित करना है। ऐसे में इस सहकारी संघ की जानकारी किसानों तक पहुंचनी चाहिए, ताकि वे इससे जुड़कर उत्पादों का लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मंगलवार काे झारखंड सचिवालय सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ के लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा, उपाध्यक्ष विनय बरनवाल, इरशाद आलम, सचिव पीयूष कुमार एवं दीप्ति शिखा हेरेंज उपस्थित थे।
-लोकप्रिय-जनप्रिय योजनाओं के बारे में भ्रम फैला रहे हैं बाबूलाल रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का स्वागत राज्यभर की महिलाओं ने उत्साह के साथ किया है। कहा, राज्य सरकार ने जिस तत्परता के साथ इस योजना को शुरू किया है, उसकी सराहना होनी चाहिए। ये योजना राज्य सरकार की उपलब्धियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी ने सोचा भी नहीं था कि इस योजना का स्वागत लोग इस तरह, इतनी ऊर्जा के साथ करेंगे। सुप्रियो ने कहा कि योजना के शुरूआती चरण में एक साथ कई विंडो खुल जाने के कारण…
-झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार -महिला सम्मान योजना के जरिए सरकार अपने लूट, खसोट और असफलताओं से ध्यान हटाने की असफल कोशिश कर रही -वादा था महिलाओं को चूल्हा खर्चे में 2000 प्रतिमाह और गरीब परिवारों को 6000 प्रतिमाह देने का और मात्र 1000 रुपये प्रति माह देने का फॉर्म भराया जा रहा -महिला उत्पीड़न की घटनाओं की संख्या चरम पर, सरकार इस मुद्दे पर मौन क्यों? रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन के रिकॉर्ड पर…
रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने राज्य की हेमंत सरकार पर तंज कसा है। श्री बारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों के साथ केवल मीटिंग-मीटिंग खेल रही है। वहीं, दूसरी ओर नीयत और नीति का फर्क देखिए। असम की हिमंता सरकार ने बीते पांच वर्षों से सेवा दे रहे अनुबंधित समग्र शिक्षा असम के पारा शिक्षकों को बिना परीक्षा की औपचारिकता के नियोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए कुल 35,153 पदों का सृजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार अपने वायदे के विपरीत पारा शिक्षकों…
