रांची। दारोगा और वकील की हत्या पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर कठघरे में खड़ा किया। श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य की राजधानी में कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण बेखौफ होकर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। राज्य की हेमंत सरकार में आज पुलिस, वकील, अधिकारी, महिला कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है। इसका नतीजा है कि अपराधी हत्या, बलात्कार, लूट, छिनतई को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे राज्य सरकार ने अपराधियों…
Author: shivam kumar
पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति, साइकिल देने पर भी फैसला जल्द: मंत्री रांची। वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया, वार्ता की। विधायक अनुप कुमार सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में मोर्चा ने सीएम को वित रहित संस्थाओं के शिक्षाकर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही महंगाई को देखते हुए अनुदान की राशि में 75 प्रतिशत वृद्धि की बात उठायी। अनुदान की राशि सीधे शिक्षक कर्मचारियों के खाते में भेजने, इंटरमीडिएट के नामांकन में पूर्व की निर्धारित सीट को…
रांची। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाजपा नेता राहुल कुमार चौधरी को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व चौधरी महानगर अध्यक्ष रांची गो संवर्धन प्रकोष्ठ, महानगर अध्यक्ष जल प्रबंधन प्रकोष्ठ, रांची महानगर प्रवक्ता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। इनके प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, मुकेश मुक्ता, ओम प्रकाश, प्रेम वर्मा शहीद कई नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
रांची। महिलाए बाल विकास-सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के बारे में कहा कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा। मंइयां योजना के तहत प्रत्येक महिला को सरकार एक हजार रुपये प्रतिमाह देगी। वह सूचना-जनसंपर्क निदेशालय सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सचिव ने बताया कि मंइयां योजना से महिलाओं को आच्छादित करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। इस योजना से करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए कैंप का…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस विभाग में अधिकारियों का तबादला हो रहा है। इसी कड़ी में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों में 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले विशेष सचिव पीडब्ल्यू की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, अलीगढ़ के नगर आयुक्त अमित आसेरी को विशेष सचिव पीडब्ल्यू की कमान सौंपी गयी है। वह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले पांच पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे।
कोलकाता। राशन वितरण घोटाले में तृणमूल नेता अनिसुर रहमान और उनके भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान से पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दो चरणों में कुल 1.64 करोड़ रुपये लिए थे। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की जांच में यह जानकारी सामने आई है। इडी की जांच के अनुसार, अनिसुर और अलिफ ने पहले चरण में 94 लाख रुपये नकद ज्योतिप्रिय को सौंपे थे, जिसे बाद में बैंक में जमा किया गया। दूसरे चरण में, ज्योतिप्रिय को 70 लाख रुपये और दिए गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि नकद दी गई थी या नहीं। इडी के पास…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नाम को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। घोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पहली पसंद बताये जा रहे हैं। खबर है कि संघ ने पार्टी नेतृत्त्व को दिलीप के नाम की सिफारिश भेजी है। प्रदेश भाजपा में भी दिलीप घोष को फिर से बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है। गुरुवार को, विधानसभा में दिलीप घोष के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिलीप को गर्मजोशी से बधाई दी और सभी विधायकों…
हुगली। दक्षिण बंगाल में गुरुवार से हो रही लगातार बरसात के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हुगली जिले के विभिन्न इलाकों में भीषण जल जमाव देखने को मिला है। उत्तरपाड़ा नगरपालिका के अंतर्गत हिंदमोटर के मारवाड़ीपट्टी, देशबंधु पार्क, विधाननगर सहित कई इलाकों में भीषण जलजमाव के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। वहीं लगातार हो रही बरसात के कारण डानकुनी नगर पालिका इलाके के विभिन्न हिस्सों में जल जमाव हुआ है। डानकुनी के सुभाष पल्ली, डानकुनी स्टेशन पल्ली, सूर्यसेन नगर सहित कई इलाकों में घुटनों भर जल भर गया है। चंदननगर नगर निगम के अंतर्गत बहुबाजार, सुभाष पल्ली…
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अहम बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में शुरू हुई। बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव सहित 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक हो रही है। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। इस बैठक में विधानसभा चुनाव और उप चुनाव को लेकर कई रणनीतियां बनाई जाएगी। इस बाबत प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक काफी अहम है। इस बैठक में बिहार…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को हरनौत के द्वारिका बिगहा में पांच करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का उद्घाटन शनिवार काे किया। इस पुल का उद्घाटन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा काे एक बड़ी साैगात दी है। पुल का निर्माण कार्य 7 दिसंबर 2022 से ही शुरू हुआ था और उसे 6 मार्च 2024 को ही पूरा कर लिया गया था लेकिन पुल का उद्घाटन नहीं हो सका था। ऐसे में सीएम नीतीश ने शनिवार को करोड़ों की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया है।पांच करोड़ की लागत से बने…
पटना। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को मधेपुरा में पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान तेज बारिश में भी हजारों लोग प्रशांत किशोर को सुनने-मिलने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आपके इस प्यार का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा। आप जो आज बारिश में भीग रहे हैं, उसे विकास में बदलकर आने वाले दो बरस में आपकी गरीबी को समाप्त कर दिया जाएगा। आप प्रशांत किशोर पर भरोसा रखें। आपका आज बारिश में इस तरह से भीगना बेकार नहीं जाएगा। जन…
