Author: shivam kumar

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची शहर के 18 लाख लोग लगातार बाट जोह रहे थे कि रांची की तकदीर और तस्वीर बदलनी चाहिए। हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि रांची एक आदर्श राजधानी बने। नौ करोड़ की लागत से रांची, हटिया और पिस्कानगड़ी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ। मेरे आग्रह पर सोलिड बेस्ड की 40 करोड़ योजना का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि ऐसे सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट अन्य शहरों में भी बने, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे से ऑर्गेनिक खाद मिल सके। कहा कि…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा में 8 अक्टूबर को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन शिरकत करेंगी। यह कल्पना सोरेन का पहला लोहरदगा दौरा होगा। इस मौके पर वे मंईयां योजना के लाभुकों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर झामुमो और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके लिए झामुमो जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनायी गयी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Read More

-पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों ने झारखंड के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी महती भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रिसाइडिंग आॅफिसर और पोलिंग ऑफिसर की तरह निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है। रवि कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग से ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आयेगी। साथ ही…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है। इसके कारण सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गये हैं। इसी क्रम में जेएलकेएम के नेता जयराम महतो भी जनसभाओं के माध्यम से अपना प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को जयराम महतो देवघर के सारवा प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे जरमुंडी विधानसभा के लोगों से समर्थन और वोट की अपील करेंगे। जेएलकेएम के महामंत्री धीरज झा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जयराम महतो मौजूदा भ्रष्ट सरकार के खिलाफ अवाज उठायेंगे और यह बतायेंगे कि किस तरह से…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने राज भवन में मुलाकात की। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया।

Read More

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग और दूसरे मामलों में जेल में बंद प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। झारखंड में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ ने प्रेम प्रकाश को जमानत दे दी है। वह लगभग 25 महीने से जेल में थे। अदालत ने कहा है कि जमानत पर रहने के दौरान वह अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करेंगे और बिना कोर्ट की इजाजत के देश नहीं छोड़ेंगे। दरअसल जनवरी 2023 में झारखंड हाइकोर्ट ने प्रेम…

Read More

लातेहार। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक लाख के इनामी माओवादी नक्सली गुलशन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के हाटा गांव का रहने वाला है। डीएसपी भरत राम ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गुलशन उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमण्डीह रेलवे स्टेशन के निकट लेवी वसूलने के लिए आया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सली के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची…

Read More

रांची। पुलिस ने शहर में लूट और सोने की चेन छिनतई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी के चेन को खपाने वाले एक सोनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पंकज कुमार महतो, दीपक महतो, जफर खान उर्फ शाहिद खान और सोनार आनंद कुमार उर्फ गोल्डी शामिल है। सभी आरोपित पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची जिला में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटना को रोकने के लिए एसआइटी टीम का गठन कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में किया गया। टीम…

Read More

रांची। एशिया के पहले आदिवासी कार्डिनल स्व. कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर चैनपुर पल्ली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कार्डिनल का पूरा जीवन और उनके विचार, सहिष्णुता, सद्भावना एवं एकजुटता पर आधारित हैं और यही उनके जीवन का मूल मंत्र होने के साथ ही उनके जीवन का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह बहुत जरूरी है कि हम सभी बांटनेवाली शक्तियों को अपने से अलग करें और स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के विचारों से…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने 28 सितंबर 2024 को संपन्न विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आलोक में झारखंड प्रशासनिक सेवा के 103 पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटि से अपर समाहर्ता समकक्ष कोटि में पुनरीक्षित वेतनमान पीवी 3 15600, 39100 ग्रेड पे 7600 में प्रोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन्हें मिला प्रमोशन सुधीर कुमार दास संजय पीएम कुजूर ,गौरांग महतो ,संजीव कुमार, वैभव कुमार सिंह, सुशील कुमार रंथु महतो, हीरा कुमार सुरेंद्र कुमार , जितेंद्र कुमार यादव, विष्णु देव कश्यप ,अरविंद कुमार, ओझा कुमार ,अभिनव स्वरूप, अविनाश…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा चल रही हड़ताल आज शुक्रवार को शिथिल पड़ सकती है। गुरुवार देर रात तक हुई जनरल बॉडी मीटिंग में इस बात के संकेत मिले हैं। आर.जी. कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच गुरुवार देर रात तक एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि जूनियर डॉक्टरों को पूर्ण हड़ताल से हटकर किसी और तरीके से अपना विरोध जारी रखना चाहिए। कुछ डॉक्टरों ने आंशिक हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा है। जूनियर डॉक्टरों ने इस पर विचार करने…

Read More