Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर रविवार को हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा आतंकवाद विरोधी अभियान के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। डान समाचार पत्र के अनुसार, रविवार को मध्य कुर्रम क्षेत्र में लगाए गए आईईडी विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी निसार अहमद खान ने कहा कि आईईडी सड़क के किनारे लगाया गया था। इस स्थान से यात्रियों से भरी एक कार के गुजरते समय जोरदार विस्फोट हो गया। सभी यात्री ईद-उल-अजहा के…

Read More

काठमांडू। नेपाल में चीन के नागरिक सोने की तस्करी से बाज नहीं आ रहे। नेपाल पुलिस की केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने काठमांडू के कपन इलाके में सुबह छापा मारकर चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से छह किलोग्राम सोना और 50 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है। सीआईबी प्रवक्ता हवीन्द्र बोगटी ने इसकी पुष्टि करते हुए फिलहाल चीन के इस नागरिक की पहचान बताने से इनकार कर दिया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Read More

काहिरा। सऊदी अरब में चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार, हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दी है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर…

Read More

काठमांडू। नेपाल के बहुचर्चित सोना तस्करी कांड की आंच दो ई वॉलेट कंपनियों ‘सजिलो पे’ और ‘पे वेल’ तक पहुंच गई है। इन पर सोने की तस्करी का पैसा मैनेज करने का आरोप है। इस कांड की जांच कर रही नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) की सिफारिश नेपाल राष्ट्र बैंक ने इन कंपनियों के सभी बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। एक क्विंटल सोने की तस्करी की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि इन कंपनियों ने रकम को हवाला के जरिए इधर-उधर भेजा। नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता डॉ.…

Read More

आलिया भट्ट बॉलीवुड में अग्रणी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। आलिया बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में टॉप हीरोइन के तौर पर नाम कमाया। आलिया ने निर्माता के रूप में काम संभाला है। बेहतरीन कामों से अभिनय के शिखर पर पहुंचने वाली आलिया ने अब साहित्य की दुनिया में कदम रखा है। आलिया ने अपनी किताब लॉन्च की है। इस किताब का नाम ‘एड फाइंड्स ए होम’ है। बुक लॉन्च इवेंट में आलिया ने अपनी नई किताब के बारे में बात की। आलिया ने कहा, “किताब का मुख्य किरदार एड है। इसके अलावा किताब में आलिया नाम…

Read More

शुक्रवार 7 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, जिसका नतीजा यह है कि चार दिनों में फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया है। शुक्रवार और वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चर्चा बटोरने वाली फिल्म ‘मुंज्या’ के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। 10 दिन में ‘मुंज्या’ की कमाई मुंज्या ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे दिन 8 करोड़, चौथे दिन 4 करोड़,…

Read More

इस समय कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और उनके काम की सराहना की जा रही है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ‘चंदू चैंपियन’ फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के असाधारण जीवन पर आधारित है। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ‘चंदू’ की शीर्षक भूमिका में हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘चंदू चैंपियन’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, रिलीज के…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में आज बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी के पास फांसीदेवा के रंगापानी में एक मालगाड़ी से टकरा गई। डीआरएम कटिहार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुई इस दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की अपुष्ट सूचना है। उन्होंने बताया कि अगरतला से आने वाली 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी के पास मालगाड़ी से टकरा गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुर्घटना पर चिंता जाहिर…

Read More

नवादा। नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के बुधौली पंचायत की मुखिया पप्पू मांझी की हत्या मामले में “सुपर मुखिया अमरेंद्र यादव सहित दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अमरेंद्र इसी जिले के रोह प्रखंड में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है। इसे बुधौली पंचायत का सुपर मुखिया कहा जाता था। वजह, पप्पू मांझी को उसी ने अपने समर्थन से मुखिया बनवाया था। अमरेंद्र के अलावा गिरफ्तार दूसरा शख्स मनीष सिंह इसी पंचायत के दिऔरा गांव का निवासी बताया गया है, जो मुखिया का चहेता बताया जा रहा है। दोनों को जेल भेज दिया…

Read More

नई दिल्ली। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार को हुए ट्रेन हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रेल मंत्रालय के अनुसार आज एक कंटेनर ट्रेन सिग्नल पार कर गई और कंचनजंगा ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। एनडीआरएफ, डिवीजनल टीम और 15 एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं। रेलमंत्री भी वॉर रूम में हैं। बताया गया है कि मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की कम से कम दो बोगियां पटरी से उतर गईं। रेलमंत्री ने एक्स पर कहा है कि एनएफआर जोन…

Read More

अररिया। अररिया जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में ईद उल अजहा अर्थात कुर्बानी का पर्व बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मौके पर भारी संख्या में ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों को भीड़ उमड़ी। बकरीद को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही लोगों में चहल पहल दिखा। सुबह से ही नए कपड़े पहन छोटे-छोटे बच्चों के साथ ईदगाह मैदान एवं मस्जिद की ओर बकरीद की नमाज के लिए जाते हुए लोग नजर आए। बकरीद के मौके पर फारबिसगंज में काफी रौनक देखी गई। शहर…

Read More