Author: shivam kumar

– शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भारत ने सभी निर्धारित मिशन पूरे किए – यही टुकड़ी 24 जून को ग्रीस और मिस्र की वायु सेना के साथ अभ्यास करेगी नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी और अमेरिका की वायु सेनाओं के साथ एयर फोर्स बेस, अलास्का में हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास ‘रेड फ्लैग’ में हिस्सा लिया है। यह अभ्यास का दूसरा संस्करण था, जिसे अमेरिकी वायु सेना वर्ष में चार बार आयोजित करती है। चुनौतीपूर्ण मौसम और लगभग शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भारतीय वायु सेना ने पूरे अभ्यास के दौरान…

Read More

खूंटी। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर सुंदारी पंचायत के सेमरटोली गांव के नथन कुम्हार(महतो) के परिवार की जिंदगी सोलर संचालित चाक ने बदल दी। सेमरटोली गांव में कुम्हार समुदाय के लगभग 60 परिवार रहते हैं और लगभग सभी की माली हालत एक समान है। कुम्हार समुदाय के लोग मुख्य रूप से मिट्टी के वर्तन बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं। साथ ही कुछ खेतीबारी भी कर लेते हैं। इन्हीं में से एक है नथन कुम्हार, जो अपनी पत्नी और चार चार बच्चों और वृद्ध मां के साथ रहते हैं। नथन अपने खनदानी पेशा मिट्टी के वर्तन, दीयो खिलौने…

Read More

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर इलाके में ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद किया। अभी तक मृतकों में किसी की पहचान नहीं हो सकी है। तीनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास है। यह घटना रविवार की सुबह 4:30 बजे राज इंटर कॉलेज के सामने बेटा हाजीपुर में उसे समय हुई जब शामली से ट्रेन दिल्ली जा रही थी। सुबह को छह बजे लोगों ने रेलवे लाइन पर तीन युवकों के शव पड़े देखें तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पुलिस की टीम…

Read More

लखनऊ। राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को कहा कि पर्यावरण को संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नगर निगम लखनऊ और एचसीएल फाउण्डेशन अपनी ओर से पहल कर रहा है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से घोषित उपवन क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों की देखरेख में अभी तक चार लाख पौधे लगाये गये हैं। रोपित पौधों को अब संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए फलदार पौधे,तालाब और ग्रास लैंडस्केप को स्थापित…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को लेकर अहम बैठक करेंगे। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के चार अलग-अलग हिस्सों में आतंकी घटनाओं और 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह की यह अहम बैठक है जिसमें वे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, मनोनीत सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्चपथ 28 ए पर बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे स्कार्पियो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि तीन अन्य घायल बताये जा रहे है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एएसपी शे.अलाउद्दीन बकरीद के अवसर पर अपने पैतृक गांव प.चंपारण के मरजदवा जा रहे थे।एएसपी एक अन्य गाड़ी पर सवार थे।जबकि उनका बाॅड़ीगार्ड व स्काॅट के जवान एक स्कार्पियो पर सवार थे।ज्योही स्काॅट कर रही स्कार्पियो सिंघिया गुमटी रेल ओवरब्रिज पर पहुंची त्योही स्कार्पियो का चक्का ब्लास्ट कर गया और…

Read More

नई दिल्ली। गंगा दशहरा के अवसर पर आज प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग रविवार तड़के ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे जिसका सिलसिला देर सुबह तक जारी रहा। गंगा दशहरा के मौके पर वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भारी भीड़ जुटी। गंगा दशहरा को देखते हुए उत्तर…

Read More

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन अस के शान्ति दूत हज़रत मुस्लिम की शहादत को याद करते हुए करबला शाह नसीरूद्दीन हैदर डालीगंज में सफ़ीरे हुसैन हज़रत मुस्लिम के ग़म का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंजुमने ज़ायरीने करबला शाह नसीरूद्दीन हैदर की ओर से हुआ। इस दौरान मजलिस को यूनिटी डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य मौलाना डॉ. सैय्यद अनवर हुसैन ने कहा कि पैग़म्बर साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अस ने देखा, यज़ीद दीने इस्लाम को मिटाने के लिये हिसा, अहंकार, अन्याय, अय्याशी तथा अरबों में पैग़म्बरे इस्लाम से पूर्व में फैली बुराईयों को अपना रहा था। हज़रत इमाम हुसैन…

Read More

पटना। पटना के बाढ़ जिले में रविवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 17 लोग डूबने लगे, इनमें 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद से 6 लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की गंगा में तलाश कर रही है। बाढ़ में आज गंगा दशहरा पर लोग स्नान के लिए जुटे थे।

Read More

लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी आवास में बीडीओ की बेटी तमन्ना तिर्की (18) ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। तमन्ना रांची ऊर्सलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार अजय तिर्की सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं और उनकी बेटी रांची में रहती थी। स्कूल में छुट्टी होने के कारण वो मां-पापा के पास पेशरार आई थी, जहां कुछ दिनों से उन्ही के साथ रह रही थी। घटना के…

Read More

दुमका। झारखंड से एक टूरिस्ट बस 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम जा रही थी। इस दौरान रविवार के तड़के चंदौली के झांसी गांव के नजदीक हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें उज्ज्वल गोस्वामी (63), गोदावर घोष (74) की हालत गंभीर है। घायल…

Read More