लखनऊ। राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को कहा कि पर्यावरण को संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नगर निगम लखनऊ और एचसीएल फाउण्डेशन अपनी ओर से पहल कर रहा है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से घोषित उपवन क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों की देखरेख में अभी तक चार लाख पौधे लगाये गये हैं। रोपित पौधों को अब संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए फलदार पौधे,तालाब और ग्रास लैंडस्केप को स्थापित…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को लेकर अहम बैठक करेंगे। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के चार अलग-अलग हिस्सों में आतंकी घटनाओं और 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह की यह अहम बैठक है जिसमें वे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, मनोनीत सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक…
पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्चपथ 28 ए पर बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे स्कार्पियो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि तीन अन्य घायल बताये जा रहे है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एएसपी शे.अलाउद्दीन बकरीद के अवसर पर अपने पैतृक गांव प.चंपारण के मरजदवा जा रहे थे।एएसपी एक अन्य गाड़ी पर सवार थे।जबकि उनका बाॅड़ीगार्ड व स्काॅट के जवान एक स्कार्पियो पर सवार थे।ज्योही स्काॅट कर रही स्कार्पियो सिंघिया गुमटी रेल ओवरब्रिज पर पहुंची त्योही स्कार्पियो का चक्का ब्लास्ट कर गया और…
नई दिल्ली। गंगा दशहरा के अवसर पर आज प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग रविवार तड़के ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे जिसका सिलसिला देर सुबह तक जारी रहा। गंगा दशहरा के मौके पर वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भारी भीड़ जुटी। गंगा दशहरा को देखते हुए उत्तर…
लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन अस के शान्ति दूत हज़रत मुस्लिम की शहादत को याद करते हुए करबला शाह नसीरूद्दीन हैदर डालीगंज में सफ़ीरे हुसैन हज़रत मुस्लिम के ग़म का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंजुमने ज़ायरीने करबला शाह नसीरूद्दीन हैदर की ओर से हुआ। इस दौरान मजलिस को यूनिटी डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य मौलाना डॉ. सैय्यद अनवर हुसैन ने कहा कि पैग़म्बर साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अस ने देखा, यज़ीद दीने इस्लाम को मिटाने के लिये हिसा, अहंकार, अन्याय, अय्याशी तथा अरबों में पैग़म्बरे इस्लाम से पूर्व में फैली बुराईयों को अपना रहा था। हज़रत इमाम हुसैन…
पटना। पटना के बाढ़ जिले में रविवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 17 लोग डूबने लगे, इनमें 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद से 6 लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की गंगा में तलाश कर रही है। बाढ़ में आज गंगा दशहरा पर लोग स्नान के लिए जुटे थे।
लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी आवास में बीडीओ की बेटी तमन्ना तिर्की (18) ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। तमन्ना रांची ऊर्सलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार अजय तिर्की सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं और उनकी बेटी रांची में रहती थी। स्कूल में छुट्टी होने के कारण वो मां-पापा के पास पेशरार आई थी, जहां कुछ दिनों से उन्ही के साथ रह रही थी। घटना के…
दुमका। झारखंड से एक टूरिस्ट बस 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम जा रही थी। इस दौरान रविवार के तड़के चंदौली के झांसी गांव के नजदीक हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें उज्ज्वल गोस्वामी (63), गोदावर घोष (74) की हालत गंभीर है। घायल…
सिमडेगा। पुलिस ने चार लोगों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शशांक मिश्रा, उदय प्रसाद मेहता, श्रधाकर नायक उर्फ साधु दादा एवं सुदाम मल्लिक शामिल हैं। सिमडेगा पुलिस ने आज बताया कि शनिवार को जानकारी मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सफेद रंग के एक वाहन से 154.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण में संलिप्त चार व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया…
रांची। अपराध अनुसंधान विभाग के साइबर क्राइम थाना ने साइबर ठगी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित फरहादुर रहमान की गिरफ्तारी असम के धुबरी जिले स्थित फकीरगंज थाना क्षेत्र से हुई है। इसके पास से मोबाइल और दो सिम बरामद हुए हैं। डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। महिला से कहा गया कि आपको इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने का पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया गया है। महिला ने जब यह काम करना…
रांची। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को छात्र मोर्चा की ओर से इंडिया गठबंधन का पांच लोकसभा सांसद और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की जीत की बधाई दी। साथ ही छात्र हित से संबंधित वार्ता की गयी। पार्टी में छात्र और युवाओं की भागीदारी बढ़े, ऐसा दिशा निर्देश उनकी ओर से दिया गया। आगामी बैठक जल्द छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ करेंगी। इससे राज्य के छात्र-युवाओं के ज्वलंत मुद्दे का जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उक्त मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, मनीष राणा आदि लोग उपस्थित रहे।