रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दो दिनों के लिए इंटरनेट बैन को तुगलकी फरमान बताया है। इसे लेकर राज्य सरकार के फैसले की खिंचाई की है। एक्स पर पोस्ट करते कहा कि हेमंत सरकार द्वारा झारखंड में दो दिनों के लिए सुबह से दोपहर तक (8:00- 1:30 बजे दिन तक) इंटरनेट बंद किये जाने का निर्णय अव्यावहारिक और हास्यास्पद है। जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देने के लिए कई राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इंटरनेट बंद कर देने के फैसले दूसरे राज्यों से आये अभ्यर्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला। आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग झारखंडी पहचान, बेटा-बेटियों के रोजी रोजगार और नियोजन के अधिकारों की रक्षा एवं जेल जाने की बाध्यता को दूर करते हुए सभी को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग को लेकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अंथन लकडा, आदम मुंडु, सुजीत राम, दिनेश महतो, करमा तिग्गा, संतोष महतो प्रमुख थे।
रांची। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआइ की झारखंड प्रदेश नेत्री आरुषि वंदना को राष्ट्रीय मेन बॉडी में राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। यह झारखंड से एनएसयूआइ की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उनके साथ झारखंड के आयुष सिन्हा को भी इस टीम में जगह दी गयी है। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इन्हें राष्ट्रीय मेन बॉडी में जगह दी है। झारखंड से आरुषि वंदना और आयुष सिन्हा को चुना गया है। बता दें कि आरुषि वंदना 2016 से एनएसयूआइ में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में आप के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजदू हैं। उनको एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं। आतिशी के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन व मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। आतिशी की कैबिनेट में मुकेश अहलावत नया चेहरा है। आतिशी…
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 52 पदाधिकारियों का स्थानांतरण प्रदस्थापन किया है। अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ परवीन केरकेट्टा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम चाइबासा के पद पद स्थापित किया गया। अंचल अधिकारी सोनाराय ठाढ़ी देवघर पुष्पक रजक को सेवा राजस्व भूमि सुधार से वापस लेते हुए उन्हें भू संपदा पदाधिकारी आरआरडीए रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपनिर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां गौतम प्रसाद साहू को अगले आदेश तक उपनगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर स्थापित किया गया। उपसचिव वाणिज्कर विभाग राहुल जी आनंद जी को स्थानांतरित करते हुए अपर…
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण राज्य में इंटरनेट सुविधा बंद किये जाने के आदेश पर रोक लगाने का आग्रह करने वाली जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट में जस्टिस आनंद सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी। खंडपीठ ने राज्य सरकार से जानना चाहा है कि परीक्षा के कारण छह घंटे झारखंड में इंटरनेट सेवा क्यों बंद की गयी, इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, व्यावसायिक सेवा, बैंकिंग सेवा, परिवहन सेवा आदि प्रभावित हुई हैं। इंटरनेट सेवा लोगों की मौलिक जरूरत में…
रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर देवघर आशीष अग्रवाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी अनिकेत सचान को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद पीयूष सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनबाद के पद…
रांची। रांची के खेलगांव में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि रांची में 27 जुलाई से 8 अगस्त तक जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं) के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। सभी चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 23 से 25 सितंबर की सुबह आठ बजे रांची सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। 23 को बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज,…
कहा- आखिरी जोहार जिंदगी और कलम के योद्धा रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश को रांची के प्रेस क्लब में शनिवार को श्रद्धांजलि दी। कहा आखिरी जोहार- जिंदगी और कलम के योद्धा। बता दें कि रविप्रकाश के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए प्रेस क्लब में लाया गया था। सीएम हेमंत यहीं दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनके साथ सांसद महुआ माझी और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह आदि भी मौजूद थीं। सीएम ने कहा कि रवि प्रकाश जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता करते…
गिरिडीह। जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड युवा मोर्चा के सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते-साधते बिहार के लोगों पर ही हमलावर हो गये। उन्होंने कहा कि बिहारियों और बाहरियों को झारखंड से खदेड़ देंगे, झारखंड को झारखंड के लोग ही चलायेंगे। झारखंड को बिहारियों का चारागाह नहीं बनने देंगे, बिहारियों और बाहरियों को बोरा में पैक करके वही पार्सल कर देंगे जहां से वो आये थे। जेएमएम विधायक ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव इस दिशा को तय करेगा कि 5 वर्षों तक जिस हेमंत सोरेन को आपने बागडोर दी, 5 वर्ष…
काठमांडू। करीब डेढ़ वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद माओवादी सुप्रीमो पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड इन दिनों वामपंथी दलों को एकजुट करने के अभियान में सक्रिय हैं । विगत सात सालों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में रहने के कारण पार्टी संगठन काफी कमजोर होने की बात कहते हुए प्रचण्ड इन दिनों छोटे छोटे वामपंथी दलों को अपनी पार्टी में मिलाकर राजनीतिक शक्ति बढ़ाने में लगे हुए हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद प्रचण्ड का पहला लक्ष्य उन सभी छोटे कम्युनिस्ट दलों को अपनी पार्टी में विलय कराने का है, जो कभी माओवादी का हिस्सा हुआ…
