-हजारीबाग और पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया -चतरा में भद्रकाली और गढ़वा में वंशीधर मंदिर में की पूजा आजाद सिपाही संवाददाता चतरा/गढ़वा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर झारखंड आये थे। वह सुबह 11 बजे चतरा पहुंचे। यहां मां भद्रकाली की पूजा की। इसके बाद भाजपा के परिवर्तन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा। वहीं, वह शाम 3 बजे गढ़वा पहुंचे। यहां उन्होंने वंशीधर मंदिर में पूजा की और फिर भाजपा के कार्यक्रम…
Author: shivam kumar
रांची। सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में संभावित गड़बड़ियों और प्रश्नपत्र लीक होने की आशंकाओं के बीच शनिवार और रविवार को सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि परीक्षा के समय इंटरनेट सेवा को बंद करना हेमंत सरकार ने असम सरकार से सीखा है। सरमा ने आगे कहा, इसका दूसरा मतलब ये हुआ कि असम आज की तिथि में अन्य राज्यों को रास्ता दिखा रहा है। मुझसे तकलीफ, पर जिन्ना की सोच वाले सदस्यों का…
इंटरनेट बंद करने से परेशान हो रहे हैं लाखों युवा रांची। झारखंड में जेएसएससी की परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो की गठबंधन वाली सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने में विफल साबित हुई है। यह सरकार जनता पर अघोषित आपातकाल थोप रही है। संजय सेठ ने कहा कि अगर अपराध बढ़ रहा है तो जनता को घरों में कैद करने की बजाय समस्या का समाधान करना चाहिए। सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं तो क्या लोगों…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रिसालदार शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी की। दोपहर बाद सुप्रीयो भट्टाचार्य हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के मजार पहुंचे। दरगाह कमेटी ने सुप्रियो भट्टाचार्य का स्वागत पगड़ी और फूल माला पहनाकर किया। इस मौके पर रांची जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष फरीद खान, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, मो रिजवान, बेलाल अहमद, जुल्फिकार अली, बबलू पंडित सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
घुसपैठ को बीएसएफ रोकती है, यह जिम्मेदारी तो केंद्र की है रांची। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में यहां पर आदिवासियों की जनसंख्या कम हुई। जहां तक घुसपैठियों की बात है तो सीमा पर बीएसएफ अपने देश को दूसरे देश के लोगों से सुरक्षित रखती है और घुसपैठ को रोकती है। यह जिम्मेदारी तो केंद्र की है और यह गृह मंत्री अमित शाह का विभाग है। वे अगर नहीं कर पा रहे हैं तो राज्य पर क्यों थोप रहे हैं, यह केंद्र सरकार की विफलता है। माजी ने वन नेशन वन इलेक्शन पर प्रतिक्रिया देते…
आज रांची में मंईयां सम्मेलन में जुटेंगी महिलाएं मंईयां सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान किया जायेगा 15 विधानसभा क्षेत्रों से इस कार्यक्रम में हजारों महिलाएं भाग लेंगी रांची। बंधु तिर्की ने कहा है कि 22 सितंबर को राजधानी रांची में आयोजित होनेवाले मंईयां सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के आयोजन से ना केवल झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, बल्कि झारखंड में जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही अन्य लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को भी मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दो दिनों के लिए इंटरनेट बैन को तुगलकी फरमान बताया है। इसे लेकर राज्य सरकार के फैसले की खिंचाई की है। एक्स पर पोस्ट करते कहा कि हेमंत सरकार द्वारा झारखंड में दो दिनों के लिए सुबह से दोपहर तक (8:00- 1:30 बजे दिन तक) इंटरनेट बंद किये जाने का निर्णय अव्यावहारिक और हास्यास्पद है। जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देने के लिए कई राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इंटरनेट बंद कर देने के फैसले दूसरे राज्यों से आये अभ्यर्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने…
रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला। आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग झारखंडी पहचान, बेटा-बेटियों के रोजी रोजगार और नियोजन के अधिकारों की रक्षा एवं जेल जाने की बाध्यता को दूर करते हुए सभी को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये सरकार से देने की मांग को लेकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अंथन लकडा, आदम मुंडु, सुजीत राम, दिनेश महतो, करमा तिग्गा, संतोष महतो प्रमुख थे।
रांची। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआइ की झारखंड प्रदेश नेत्री आरुषि वंदना को राष्ट्रीय मेन बॉडी में राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। यह झारखंड से एनएसयूआइ की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उनके साथ झारखंड के आयुष सिन्हा को भी इस टीम में जगह दी गयी है। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इन्हें राष्ट्रीय मेन बॉडी में जगह दी है। झारखंड से आरुषि वंदना और आयुष सिन्हा को चुना गया है। बता दें कि आरुषि वंदना 2016 से एनएसयूआइ में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में आप के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजदू हैं। उनको एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं। आतिशी के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन व मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। आतिशी की कैबिनेट में मुकेश अहलावत नया चेहरा है। आतिशी…
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 52 पदाधिकारियों का स्थानांतरण प्रदस्थापन किया है। अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ परवीन केरकेट्टा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम चाइबासा के पद पद स्थापित किया गया। अंचल अधिकारी सोनाराय ठाढ़ी देवघर पुष्पक रजक को सेवा राजस्व भूमि सुधार से वापस लेते हुए उन्हें भू संपदा पदाधिकारी आरआरडीए रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपनिर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां गौतम प्रसाद साहू को अगले आदेश तक उपनगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर स्थापित किया गया। उपसचिव वाणिज्कर विभाग राहुल जी आनंद जी को स्थानांतरित करते हुए अपर…
