Author: shivam kumar

-30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। सुबह के समय चली ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने वातावरण को सुहावना बना दिया, जिससे बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक लगाम लगी है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राहत का यह सिलसिला तेज आंधी और बारिश के साथ जारी रहेगा। विभाग ने…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक शेयर बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में हल्की गिरावट और बढ़त का मिश्रित रुख देखने को मिला, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सुबह तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार जारी है, जहां कुछ बाजार हरे निशान में तो कुछ लाल निशान में नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र में अमेरिकी स्टॉक मार्केट मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 62.67 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,168.04…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए ईरान द्वारा नए प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कच्चे तेल की कीमत में कोई राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड आज 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी आज 97 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के पार जा पहुंचा। हालांकि बाद में कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। आज ब्रेंट क्रूड तेजी दिखाते हुए 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने से पहले आम आदमी पार्टी (आआपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में राजू करपाड़ा के पार्टी छोड़ने के बाद अब सागर रबारी के इस्तीफे से संगठन को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सागर रबारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि मैं आज आम आदमी पार्टी के साथ अपनी यात्रा यहीं समाप्त करता हूं। पार्टी की सदस्यता, पद और जिम्मेदारियों…

Read More

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक बड़ा वादा किया। सोमवार को बैरकपुर में रोड शो के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में रोजगार से जुड़े पांच काम तेजी से शुरू होंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, “सबसे पहले, बंगाल में सरकारी भर्ती की घोषणा समय पर और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी और युवाओं को नौकरी मेले में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दूसरा, सभी रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। सरकारी कर्मचारी तृणमूल के डर से मुक्त होंगे। सरकारी…

Read More

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने आज एक मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। इस समझौते पर न्यूजीलैंड के दौरे पर आए व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की…

Read More

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। वे राजधानी के निकट लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के जरिए लोक भवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए हैं और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। लोग उत्साहपूर्वक नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार…

Read More

वाशिंगटन/तेहरान: दुनिया भर में गहराते तेल और गैस संकट के बीच ईरान ने एक ऐसी कूटनीतिक पहल की है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई है। ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए एक सशर्त शांति प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस पहुंच चुका है और इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया का पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और ऊर्जा की कीमतें आसमान छू रही हैं। मूंछ की लड़ाई और दुनिया…

Read More

काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के विदेश सचिव Vikram Misri 11 और 12 मई को नेपाल का आधिकारिक दौरा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक बदलावों के बाद पहली उच्च स्तरीय कूटनीतिक पहल मानी जा रही है। विदेश सचिव को नेपाल के विदेश सचिव Amrit Rai द्वारा औपचारिक निमंत्रण दिया गया था। उनकी इस दो दिवसीय यात्रा को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच प्रारंभिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नेपाल में नई सरकार…

Read More

बोगोटा: कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एक बड़े आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। देश के दक्षिण-पश्चिमी काउका क्षेत्र के पैन-अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 38 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह धमाका 31 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हुआ है। काउका के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन ने बताया कि यह हमला आम नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क के बीच गहरा गड्ढा,…

Read More

बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ बाजी मार ले गई है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में जोरदार उछाल दिखाते हुए रविवार को 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। शनिवार को 10.75 करोड़ के बाद यह आंकड़ा पार करते हुए ‘भूत बंगला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। पारिवारिक दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ को संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन मात्र 46 लाख रुपये की…

Read More