Author: shivam kumar

पलामू। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में मंगलवार रात एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी। बुधवार सुबह घर से कुछ दूर आगे खेत में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान करमा गांव निवासी 60 वर्षीय राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनाें ने बताया कि मंगलवार रात 8.30 बजे राजमुनि पाठक अपने घर…

Read More

नयी दिल्ली। केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने एडवोकेट इंदिरा जयसिंह की दलीलों के जवाब में कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता। आस्था और विवेक के मामलों पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकती। एडवोकेट जयसिंह ने सुनवाई के 10वें दिन कहा कि सबरीमाला मंदिर में एंट्री का फैसला अब भी लागू है। इस पर स्टे नहीं है, लेकिन मंदिर में प्रवेश नहीं मिल रहा है। जयसिंह ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में जबरदस्त कमजोरी का रुख बना हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,550 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में 1,320 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,440 रुपये प्रति 10 तक की गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विधायक संजीव सरदार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने प्रखंड के हाता बिरसा चौक स्थित झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद संवेदक हरि ओम कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में सामने आया कि कॉम्प्लेक्स में करीब 40 दुकानों का निर्माण लगभग पूरा हो…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 30 अप्रैल तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक लिवालों और बिकवालों के बीच मामूली खींचतान भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली उतार-चढ़ाव भी होता रहा। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों की मजबूती लगातार बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.76…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बूम की आशंका के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान टेक शेयरों में जोरदार गिरावट का रुख बना रहा। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के ओवरऑल कारोबार पर भी निगेटिव असर पड़ा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.05…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को 142 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी एक विस्तृत सूची सौंपी है, जिसमें ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 27 अप्रैल को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से यह सूची भेजी गई। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पहले चरण के दौरान जिन इलाकों से हिंसा, धमकी और मतदाताओं को डराने की शिकायतें मिली थीं, वैसी घटनाएं…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह (RAAG) की कंपनियों के खिलाफ चल रही धनशोधन जांच में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ED ने मंगलवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में 3,034.90 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई का एक लग्जरी फ्लैट, महाराष्ट्र के हिल स्टेशन खंडाला में स्थित फार्महाउस, अहमदाबाद के सानंद इलाके में जमीन और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (R-Infra) के 7.71 करोड़ शेयर शामिल हैं। ED के…

Read More

काठमांडू। नेपाल में आज से नया शैक्षणिक सत्र आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। अब हर वर्ष स्कूल स्तर का शैक्षणिक सत्र नेपाली कैलेंडर के अनुसार बैशाख 15 (28 अप्रैल) से शुरू होगा। पहले यह सत्र बैशाख 2 से शुरू होता था। सरकार ने तिथि में यह बदलाव निजी स्कूलों द्वारा वार्षिक परीक्षा समाप्त होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की प्रवृत्ति को रोकने और ईंधन आपूर्ति जैसी लॉजिस्टिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया है।शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी निजी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि तय शुल्क के अलावा…

Read More

तेहरान/मास्को। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के महज कुछ घंटों बाद अराघची 48 घंटे के अंदर तीसरी बार पाकिस्तान पहुंच गए हैं। ईरानी मीडिया और रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पाकिस्तान इस समय ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। अराघची मंगलवार को रूस दौरे से वापस लौटकर सीधे पाकिस्तान पहुंचे। इससे पहले रविवार रात उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की थी। रूस दौरे के दौरान…

Read More