रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के जरिये लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के सीटी-जीडी सुगुमार आर घायल हो गए। पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया। इसके बाद जवान को राज अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर के मुताबिक उसकी स्थिति स्थिर है। दाहिना पैर और चेहरे में चोट है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापुबुरू के आस-पास जंगली एवं पहाडी…
Author: shivam kumar
झरिया। राहुल गांधी पर किए गए टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री और विधायक का पुतला दहन किया। झरिया विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्त्व में झरिया स्थित इंदिरा चौक के पास बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिव सेना विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया गया। और साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सह सचिव समशेर अलाम ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता एवं…
झरिया। झुठ की बुनियाद पर नहीं आपके विश्वास पर भरोसा है। उक्त बातें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आमजनों से कही। दरअसल, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया विधानसभा क्षेत्र में 57 लाख लागत की महत्वाकांक्षी योजनाएं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि13 लाख 86 हजार रुपये की लागत से विधायक निधि खर्च कर झरिया को जगमगाने की मंशा से तीन हाई मास्ट लाईट का शिलान्यास कर रही हूं। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि मेरे विधायक मद से स्वीकृत तीन अदद हाई मास्ट लाइट झरिया के बाटा मोड़, अपोलो चौक व बरारी…
झरिया। जनता मजदूर संघ ( बच्चा गुट) के कार्यकारिणी का बैठक सारंगधर सिंह के अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्व सहमति से संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को चुना गया । झारखंड के पूर्व मंत्री सह संघ के महामंत्री बच्चा सिंह के निधन होने के बाद से महामंत्री का पद खाली हो गया था। जिसे मजदूर हित में महामंत्री का चयन जरुरी था। इस दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, रामकृष्ण पाठक, सुभाष सिंह, विद्यानंद सिंह, बबूल सिंह आदि थे।
बलिया। बलिया में गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया है, लेकिन सरयू (घाघरा) नदी का कहर जारी है। बुधवार की रात करीब एक बजे उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला एनएच 31 चांददियर के पास टूट गया। जिससे माझी पुल और एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से के बीच सैकड़ों लोग फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। एनएच का हिस्सा टूट जाने से फिलहाल यूपी-बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिले से होकर गुजरने वाली दोनों प्रमुख नदियों गंगा व सरयू उफान पर हैं। बुधवार शाम तक जहां…
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार रात आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी वृंदावन रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के 25 डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इसकी वजह से ट्रैक पर कोयला फैल गया। इस हादसे से दिल्ली-आगरा मार्गके तीन ट्रैक बाधित हो गए। यह वाकया रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। रेलवे ने कहा है कि बुधवार रात आगरा मंडल के मथुरा-पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच पलवल की दिशा में जा रही कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसकी वजह से रूट की चार में…
चाइबासा। झारखंड के चाइबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह 7.20 बजे सारंडा जंगल के इलाके में आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक 209 कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया। इलाज के लिए उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मामला छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबुडेरा का है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। इन नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की थी आशंका नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान यह घटना हुई है। दरअसल पुलिस को यह सूचना मिली थी…
– उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमि पूजन और ग्राम ढेंडिया में करेंगी सफाई मित्रों का सम्मान भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क का भूमि पूजन करेंगी और ग्राम ढेंडिया में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन में शामिल होकर सफाई मित्रों का सम्मान करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर से प्रात: 10ः10 बजे उज्जैन के ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं…
जनता की समस्या लेकर रामगढ़ पहुंची पिछड़ा आयोग, भू-अर्जन ने मिली भारी गड़बड़ी रामगढ़। पिछड़े वर्गों के लोगों की समस्या दूर करने के लिए सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस समाज के लोगों की आवाज प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए राज्य आयोग की टीम रामगढ़ जिले में योजनाओं की समीक्षा कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि पिछड़े वर्गों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही नौकरी में भी इन्हें प्राथमिकता मिले। यह बातें गुरुवार रामगढ़ में आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में राज्य सरकार…
रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू तालाब में गुरुवार को डूबकर एक नाबालिग की मौत हो गयी। उसकी पहचान 14 वर्षीय इरशाद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इरशाद गुरुवार को नहाने के लिए कडरू तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर इरशाद को बचाने की कोशिश की। लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। परिजनों का आरोप-प्रशासन समय पर मदद करता तो नहीं जाती जान घटना के बाद आक्रोशितों ने…
रांची। झारखंड राज्य आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 23 सितंबर को रांची में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है। साथ ही इसकी प्रति रांची जिला प्रशासन के अलावा सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, समाज कल्याण निदेशक और सचिव, मुख्य सचिव समेत अन्य को भी दी गयी है। मोर्चा प्रतिनिधियों की ओर से लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि झारखंड राज्य अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा अपनी जायज मांगों की प्राप्ति के लिए कई बार मिल कर सीएम को मांग पत्र समर्पित किया…
