Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में बाढ़ से मची तबाही के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को हुगली के पुरसुरा ब्लॉक का दौरा करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने बिना किसी पूर्व सूचना के अत्यधिक पानी छोड़ा, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ममता ने इसे ‘मानव निर्मित बाढ़’ करार दिया। पुरसुरा में एक पुल से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ममता ने कहा कि केंद्र की लापरवाही और डीवीसी की अव्यवस्थित जल प्रबंधन ने बंगाल को डुबो दिया है। उन्होंने…

Read More

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक इमारत को ध्वस्त कर दिया। सिलीगुड़ी नगर निगम के छह नंबर वार्ड अंतर्गत स्थित एक पुरानी इमारत परिसर में बने नवनिर्मित इमारत के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। निगम सूत्रों के अनुसार, इमारत में रंग और मरम्मत कार्य के लिए नगर निगम से अनुमति ली गयी थी। आरोप है कि इसकी आड़ में इमारत में लिफ्ट बनाने के साथ ही अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को हटाने के लिए इमारत के मालिक विद्यापति चक्रवर्ती को…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सिंधु नदी जल समझौते के लिए अहम मानी जाती है। दरअसल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब नया देश पाकिस्तान बना। दोनों देशों के बीच कश्मीर और बाकी विवादों की तरह एक और विवाद सिंधु नदी के पानी को लेकर था। सिंधु नदी का इलाका करीब 11.2 लाख किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यह इलाका पाकिस्तान (47 प्रतिशत), भारत (39 प्रतिशत), चीन (आठ प्रतिशत) और अफगानिस्तान (छह प्रतिशत) में है। करीब 30 करोड़ लोग सिंधु नदी के आसपास के इलाकों में रहते हैं।…

Read More

अररिया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय उत्तर बिहार प्रदेश कार्य समिति की बैठक आगामी 28 एवं 29 सितम्बर को बेगूसराय के एपीएसएम कॉलेज बरौनी में होगी। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने एक निजी विद्यालय में राष्ट्रीय सचिव विमल यादव की उपस्थिति में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में आगामी 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच सीमावर्ती जिलों में निकलने वाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा की तैयारी की समीक्षा के साथ बिहार सहित संपूर्ण देश मे जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर…

Read More

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री-2’ सभी को खूब पसंद आई है। मशहूर फिल्म ‘स्त्री-2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हम आपको बताते हैं कि राजकुमार-श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ ने क्या रिकॉर्ड बनाया है। स्त्री-2 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। लगातार छुट्टियों और माउथ पब्लिसिटी के दम पर ‘स्त्री-2’ ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ताजा खबरों के मुताबिक ‘स्त्री-2’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इस…

Read More

विवादों में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। उनकी फिल्म के खिलाफ रवींद्र सिंह बस्सी ने अर्जी दाखिल कर दावा किया है कि कंगना ने अपनी फिल्म में सिख धर्म की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला लेकिन रिलीज से चार दिन पहले इसे रद्द कर दिया गया। कंगना रनौत ने बयान दिया था कि इस फिल्म के लिए मैंने अपनी निजी संपत्ति दांव पर लगा दी है।…

Read More

जियो स्टूडियोज की ‘लापता लेडीज’ फिल्म 100 से अधिक दिनों तक दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने तथा ओटीटी पर दर्शकों से प्यार और प्रशंसा बटोरने में सफल हुई है। अब यह फिल्म जापान में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है, जिसकी रिलीज 4 अक्टूबर को निर्धारित है। यह फिल्म एक ही ट्रेन में अलग हो जाने वाली दो युवा दुल्हनों के बारे में हल्की-फुल्की एक मनोरंजक कॉमेडी है। नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन अभिनीत, लापता लेडीज जापानी दर्शकों को हंसाने और मनोरंजक कहानी से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। निर्देशक किरण राव जापान…

Read More

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर -विधानसभा-लोकसभा चुनाव साथ होंगे -अगले 100 दिन में निकाय चुनाव -नवंबर-दिसंबर में बिल आयेगा आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बिल शीतकालीन सत्र यानी नवंबर-दिसंबर में संसद में पेश किया जायेगा। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे। इसके बाद 100 दिन के भीतर दूसरे फेज में निकाय चुनाव साथ कराये जायें। गौरतलब है कि…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग…

Read More

दोपहर तीन बजे तक 50.65% मतदान हुआ श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के 24 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर दोपहर 03:00 बजे तक 50.65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 41% मतदान, किश्तवाड़ में जमकर हो रही वोटिंग जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। 24 सीटों…

Read More

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी नई दिल्‍ली में चार दिवसीय मेगा फ़ूड इवेंट ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024’ गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट का आयोजन 19 से 22 सितंबर, 2024 तक भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस आयोजन में नीति निर्माताओं, नियामकों, वैश्विक निवेशकों, व्यवसाय नेताओं, और खाद्य कंपनियों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बतया कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे तथा भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार…

Read More