रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने ईद-मिलाद-उन-नबी पर सभी को मुबारकबाद दी है। साथ ही राज्य की बेहतरी और खुशहाली की कामना की है। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्विट किया है। ट्विट में कहा है, सभी को ईद-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद! इंसानियत, सद्भावना और समर्पण का यह मुबारक अवसर आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। सभी स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अगली पीढ़ी के डिजिटल प्लेटफॉर्म (मंच) के लिए सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस को चुना है। इस समझौते के तहत इंफोसिस एलआईसी को ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों के लिए बेहतर अनुभवों और डेटा आधारित वैयक्तिकरण सुविधाएं प्रदान करेगा। इंफोसिस ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में यह जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी के साथ इंफोसिस ने सहयोग का समझौता किया है, ताकि एलआईसी डीआईवीई (डिजिटल नवाचार एवं मूल्य संवर्धन) नामक अपनी डिजिटल रूपांतरण पहल…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को 7 कंपनियों ने लिस्टिंग के जरिए दस्तक दी। इनमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत 4 कंपनियों ने आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन दिला कर खुश कर दिया। दो कंपनियों के शेयर की सपाट स्तर पर लिस्टिंग हुई, जबकि एक कंपनी के शेयर से आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग लॉस का सामना करना पड़ा। बजाज ग्रुप की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जोरदार लिस्टिंग हुई। इन दोनों एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयर 114.28 प्रतिशत लिस्टिंग गेम के साथ 150 रुपये के भाव…
ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश अवामी लीग के नेताओं की धरपकड़ जारी है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा ने कल रात राजधानी से पूर्व संस्कृति मंत्री असदुज्जमां नूर और पूर्व नागरिक उड्डयन और पर्यटन राज्यमंत्री महबूब अली को गिरफ्तार कर लिया। ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, रविवार रात असदुज्जमां नूर को बेली रोड से और महबूब को सेगुनबागीचा इलाके से गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने कहा कि असदुज्जमां नूर को मीरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले…
काठमांडू। नेपाल की केपी ओली सरकार का घटक दल नेपाली कांग्रेस चीन की नीति से खफा है। नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने चीन की नेपाल नीति की तीखी आलोचना की है। एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सोमवार को थापा ने कहा कि नेपाल पर चीन की नीति उनकी समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेपालआने वाला चीन का हर सरकारी प्रतिनिधिमंडल दो तरह की बात करता है। बीजिंग से आने वाला चीन का राजदूत हो या प्रतिनिधिमंडल जब वह गैर वामपंथी दलों से मिलता है तो नेपाल के सभी राजनीतिक दलों से बराबर का संबंध होने…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने संवैधानिक संशोधन के संबंध में अपनी सरकार की रणनीति पर नाराजगी व्यक्त की है। वह रविवार को लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनकी राष्ट्रपति जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के नेता मौलाना फजलुर रहमान के साथ मुलाकात भी तय कराई। बावजूद इसके नवाज ने दोनों से मुलाकात नहीं की। आज वह लाहौर पहुंच गए। एआरवाई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से जारी खबर में कहा है कि नवाज शरीफ ने कहा है कि सरकार को संशोधन पर आगे बढ़ने से पहले फजलुर रहमान को विश्वास में लेना…
बीजिंग। चीन के सबसे बड़े औद्योगिक शहर शंघाई में इस साल का 13वां तूफान बेबिनका दस्तक दे चुका है । आज सुबह साढ़े सात बजे चली तेज हवा से कई जगह पुराने वृक्ष उखड़ गए। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसका प्रभाव पुडोंग जिले के लिंगांग क्षेत्र में नजर आया। हवाई, रेल और बस सेवा को रद्द कर दिया गया। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला का कहना है कि बेबिनका 75 वर्ष के इतिहास में शंघाई में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, शनिवार रात…
चेन्नई। मौजूदा दलीप ट्रॉफी में एक अतिरिक्त मैच खेलने के बाद, सरफराज खान गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले सोमवार को यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम से जुड़ गए। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैचों के बाद आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा के बाद शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए, वहीं सरफराज को कथित तौर पर चयनकर्ताओं ने एक अतिरिक्त मैच खेलने के लिए कहा, जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए, क्योंकि इंडिया बी ने इंडिया…
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने सोमवार को कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग (डब्ल्यूसीएसएल) के गठन की घोषणा की। साक्षी ने एक्स पर घोषणा की, “हमारे गाँव और समुदायों ने हमें पाला-पोसा, लेकिन पूरे राष्ट्र ने हमें चैंपियन बनाने में एकजुट होकर मदद की। तिरंगे के लिए लड़ने से बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता है, और आपके प्यार और प्रेरणा से यह संभव हो सका। हम आपके प्रति आभारी हैं और अपने सार्वजनिक एवं निजी सहयोगियों के भी योगदान के लिए धन्यवाद करते हैं। हम विशेष रूप से सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कूल बसों और वैनों में एक महिला शिक्षक तब तक उपस्थित रहे, जब तक कि अंतिम बच्चा सुरक्षित अपने घर नहीं पहुंच जाता। दरअसल झारखंड के अलग-अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराधों पर रोक के लिए हाइकोर्ट की महिला अधिवक्ता भारती कौशल ने एक जनहित याचिका दायर की था, जिस पर हाइकोर्ट ने पिछले दिनों सुनवाई की थी। अदालत ने महिलाओ एवं छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर…
मकाऊ। चीन की सुन यिंगशा और लिन शिदोंग ने रविवार को विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चैंपियंस मकाऊ 2024 में क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में खिताब जीता। टेबल टेनिस प्रशंसकों के बीच “शाशा” के रूप में भी जानी जाने वाली सुन ने हमवतन वांग यिदी के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की, उन्होंने इंचियोन और चोंगकिंग में विजयी होने के बाद 2024 की अपनी तीसरी डब्ल्यूटीटी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। यह सुन का पांचवां डब्ल्यूटीटी चैंपियंस खिताब भी था। सुन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अगले ओलंपिक चक्र के लिए यह एक शानदार शुरुआत थी, उन्होंने कहा कि…
