नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर में तीन स्थानों पर पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर जारी विवरण में बताया गया है कि अमित शाह दोपहर एक बजे पड्डर नगेसली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। यहां उनकी जनसभा गुलमर्ग स्थित छत्तरगढ़ स्टेडियम में रखी गई है। इसके बाद वह…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह राज्य को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को साझा किया है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:45 बजे गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के विवाद को समाप्त करने के लिए पांचवीं और आखिरी बार प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक दो दिन पहले शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर असहमति उत्पन्न होने पर विफल हो गई थी। राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को एक ई-मेल भेजकर सोमवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर बैठक के लिए बुलाया है। पंत ने उम्मीद जताई कि शनिवार को सहमति बनी थी कि बैठक…
रांची। पिछले तीन दिनों से झारखंड में हो रही बारिश से डैम और नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। गेलसूद डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान से सिर्फ पांच ईंच कम है। अधिक बारिश जारी रही तो डैम के फाटक खोले भी जा सकते हैं। पतरातू डैम के जलस्तर में भी वृद्धि हो गयी है। तेनुघाट डैम में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। डैम का जल स्तर बढ़ जाने के कारण डैम के छह फाटक खोल दिये गये हैं, जिसके कारण दामोदर नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में नदी का पानी…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सोमवार को एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में हाल के दिनों में एक आम व्यक्ति के रूप में जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए हाइकोर्ट में उपस्थित वकीलों को बताया कि रांची सिविल कोर्ट में दोपहर 4.30 बजे तक लगभग सभी कोर्ट रूम खाली हो जाते हैं। रांची सिविल कोर्ट में चार-पांच जजगण ही उन्हें दोपहर 4.30 के बाद भी काम करते दिखे थे। निरीक्षण के दौरान रांची सिविल कोर्ट के एक कोर्ट रूम में…
रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने झारखंड पुलिस से डीएसपी स्तर के अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सोमवार को बताया गया कि एनआइए ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 17 डीएसपी की एनआइए के विभिन्न ब्रांचों में प्रतिनियुक्ति की जायेगी। प्रतिनियुक्ति एनआइए के दिल्ली, रांची, गुवाहाटी, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कोच्चि, रायपुर, चंडीगढ़, इंफाल, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, जयपुर, पटना और अहमदाबाद में होगी। एनआइए में डीएसपी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार टाला थाने के पूर्व ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) अभिजीत मंडल की पत्नी को सीबीआइ ने तलब किया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें आज दोपहर 12:30 बजे तक सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। हालांकि दोपहर दो बजे तक वह नहीं पहुंची हैं। इसके साथ ही, सीबीआइ ने एक वकील को भी बुलाया है, हालांकि उन्हें तलब करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीबीआइ के सूत्रों के अनुसार, अभिजीत मंडल से लंबी पूछताछ के बाद उनके फोन…
रांची। रांची की रुचि रानी को इंटरनेशनल विजनरी अवार्ड से नवाजा गया है। रांची के ही जिमखाना क्लब में अभिनेत्री भाग्यश्री ने उनको सम्मानित किया। रुचि रानी बरियातू के मेडवेंट टेक्नोलॉजी अस्पताल में आइटी संबंधी सेवाएं प्रदान करती हैं। रुचि को भारत एक श्रेष्ठ कार्यक्रम के तहत आइटी कंपनी के स्टार्ट अप विंग के लिए मेडवेंट टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा सम्मानित किया गया। रुचि रानी को अवार्ड मिलने पर मिथिलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, शशांक भूषण सिंह, संजय सिंह इत्यादि ने बधाई दी है।
रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में एक युवती के कूद कर खुदकुशी करने की आशंका के मद्देनजर सोमवार को एनडीआरएफ ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को युवती की चप्पल और स्कूटी डैम के फाटक के पास से नगड़ी पुलिस ने बरामद किया है। इसे लेकर सोमवार को एनडीआरएफ की टीम धुर्वा डैम पहुंच कर युवती के शव की तलाश कर रही है। बताया गया कि युवती धुर्वा की रहनेवाली है और रविवार की अहले सुबह अपने घर से बिना किसी को कुछ बताये स्कूटी लेकर निकली थी। इसके बाद युवती कहां गयी, किसी को…
रांची। राजधानी रांची के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो महत्वपूर्ण हत्याओं की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पायी है। स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप के हत्यारे अभी भी पकड़े नहीं जा सके हैं, वहीं टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव के हमलावर भी फरार हैं। अब तक यह पता नहीं चल सका पुलिस अधिकारी और कारोबारी को गोली क्यों और किसने मारी है। दरोगा हत्याकांड के 44 दिन पूरे हो गये हत्यारे का पता नहीं स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की दो अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। तीन अगस्त को खून से लथपथ…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में स्टेट बार काउंसिल का एक्सटेंशन ऑफिस जल्द ही खुलेगा। स्टेट बार काउंसिल के एक्सटेंशन ऑफिस के लिए हाइकोर्ट ने जगह उपलब्ध करा दी है। हाइकोर्ट के दूसरे टाइपिस्ट ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर एक्सटेंशन ऑफिस के लिए जगह उपलब्ध कराया गया है। एक्सटेंशन ऑफिस खुलने से हाइकोर्ट के वकीलों को काउंसिल से जुड़े काम कराने में काफी सुविधा होगी। स्टेट बार काउंसिल के लिए जो जगह हाइकोर्ट ने दी है, उसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है।
