Author: shivam kumar

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा शहर में सड़क सुरक्षा और ह्नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर रविवार को तांबो चौक से ह्यन्याय पद यात्राह्ण की शुरूआत हुई। नो एंट्री आंदोलन समिति के संयोजक रमेश बालमुचू के नेतृत्व में निकली यह यात्रा 26 अप्रैल से शुरू होकर विभिन्न गांवों और जंगलों से गुजरते हुए एक मई को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकतार्ओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों की भागीदारी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें कई अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर चल रही…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गये थे। परीक्षा का आयोजन रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और देवघर सहित कुल 6 जिलों में किया गया, जहां लगभग 1.75 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। राज्यभर में कुल 434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें रांची में 117, जमशेदपुर में 93, धनबाद में 70 और हजारीबाग में 67 केंद्र शामिल थे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक…

Read More

रांची। झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज मांडर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लापुंग प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जहां कई स्कूलों में टूटा-फूटा फर्नीचर, जर्जर खिड़कियां और दरवाजे देखने को मिले, वहीं स्वच्छता की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर मंत्री तिर्की ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री तिर्की ने कहा कि शिक्षा के…

Read More

रांची। पूरा राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पलामू, गढ़वा और चतरा सहित राज्य के कई जिलों में भीषण लू चल रही है। लू की चपेट में आकर बड़े, बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। माैसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री पहुंच गया है, जबकि राजधानी रांची में भी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। इसके अलावा गुमला, चाईबासा, बोकारो और जमशेदपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में इस वर्ष यात्रा की शुरुआत के साथ ही अभूतपूर्व श्रद्धालु संख्या दर्ज की जा रही है। मात्र चार दिनों में ही 1,24,782 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो देशभर में धार्मिक आस्था के बढ़ते रुझान को दर्शाता है। बाबा केदार के 22 अप्रैल से कपाट खुले हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 24 अप्रैल सायं 5 बजे से 25 अप्रैल सायं 5 बजे तक 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 21,035 पुरुष, 9,993 महिलाएं और 132 बच्चे शामिल हैं। कपाट खुलने के बाद मात्र चार दिनों के भीतर ही रिकॉर्ड 1,24,782 श्रद्धालुओं ने बाबा…

Read More

हैदराबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (नक्सली) के विभिन्न रैंकों के 47 भूमिगत कैडरों ने यहां शनिवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवाधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में हेमला आयथु उर्फ विज्जा (दक्षिण बस्तर प्रभारी) और पोडियम लाचु उर्फ मनोज (9वीं प्लाटून के कमांडर) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी 47 कैडर छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं। प्रत्येक आत्मसमर्पण करने वाले कैडर को 25,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि सौंपी गई है। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों ने 32 हथियार भी सौंपे हैं, जिनमें एक लाइट मशीन गन ( एलएमजी) और चार एके-47 राइफलें शामिल हैं।…

Read More

देवघर। विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संकल्प कराकर पूजा-अर्चना करायी। उप मुख्यमंत्री ने बाबा से बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और उनकी यही प्रार्थना है कि राज्य तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने बताया कि बाबा से बिहारवासियों के कल्याण, किसानों की समृद्धि और देश में सुख-शांति…

Read More

रांची। रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या और दान पेटी चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। रांची एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कल सूचना मिली थी कि मंदिर परिसर में गार्ड की हत्या कर दी गई है और दान पेटी तोड़कर पैसे चोरी कर लिए गए हैं। इसके बाद सिटी एसपी और ग्रामीण हटिया डीसीपी के नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को डिटेन किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पत्थर से कूचकर की गई…

Read More

हुगली। हुगली जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। श्रीरामपुर के मुल्लाबेर इलाके में आयोजित इस सभा में जिले की सभी 18 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वामपंथी दलों को एक साथ निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रोजगार की गारंटी केवल कांग्रेस दे सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम लोगों…

Read More

देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ पर 23 अप्रैल की रात हुई लूट और गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपित की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक अन्य आरोपित अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने एक मालवाहक मैजिक वाहन को रोक कर चालक के साथ मारपीट की और पिस्टल के बल पर करीब दो हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और वाहन लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर…

Read More

अजमेर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल कभी चाहते ही नहीं थे कि महिला आरक्षण बिल पारित हो। अब कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। पासवान ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमारे देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ही हमेशा रही है। ऐसे में कांग्रेस या उनके सहयोगी कुछ ऐसे दल हैं, जिन्होंने इस बात को हमेशा सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि महिला आरक्षण बिल कभी पारित न हो सके और लागू न हो सके। हमने कई बार प्रयास…

Read More