हुगली। हुगली जिले के गोघाट में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए जोरदार प्रचार अभियान चलाया। शनिवार को पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में गोघाट के बेतरा इलाके में वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। जानकारी के अनुसार, वे हेलीकॉप्टर से बेतरा पहुंचे और वहां से खुली गाड़ी में सवार होकर बदनगंज बस स्टैंड तक रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे इलाके में भाजपा के झंडे, बैनर और नारों से माहौल गूंज उठा। रोड…
Author: shivam kumar
गिरिडीह। पचंबा थाना इलाके में गुरु- शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना प्रकाश में आयी है। शनिवार को नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन को एक 14 वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रिंसिपल स्कूल की अलग-अलग छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी डॉ विमल कुमार ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे दबोचने के निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल पिछले…
चाइबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगुनिया गांव में भाकपा माओवादी से जुड़े रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दुगुनिया गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रमेश कभी नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और नक्सली गतिविधियों के कारण जेल भी जा चुका था। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा संगठन में लौटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही वह संगठन के निशाने पर बताया जा रहा था। रमेश…
खूंटी। बढ़ती गर्मी के साथ झारखंड के खूंटी में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पानी की समस्या गहराने लगी है। खासकर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है, जहां तजना नदी पर बने जलाशय (वीयर) का जलस्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को आंशिक जलापूर्ति के बाद गुरुवार से शहर में पानी की सप्लाई बंद हो गई, जिससे लगभग साढ़े चार हजार घर प्रभावित हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के…
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा प्रहार किया है। भाजपा ने कहा कि जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल की जीवन शैली आलीशान है, उसे देखते हुए उनकी पार्टी का नाम बदल कर आलीशान आदमी पार्टी रख देना चाहिए। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के मंत्री और नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि `अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो का सहारा लेकर आम आदमी की टोपी…
काठमांडू। नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के पांच सांसदों ने सिंधुली जिला प्रशासन कार्यालय के गेट पर धरना देकर पुलिस हिरासत में हुई एक युवक की मौत के मामले में न्याय की मांग की है। यह धरना शुक्रवार शाम से लगातार 12 घंटे से जारी है, जिसमें सांसद खगेन्द्र सुनार, रीमा विश्वकर्मा, सुष्मा स्वर्णकार, खिमा विश्वकर्मा और आशीष गजुरेल शामिल हैं। स्थानीय लोग और बुद्धिजीवी भी उनके साथ डटे हैं। क्या है पूरा मामला? 22 वर्षीय श्रीकृष्ण बीके, सिंधुली के सुनकोशी ग्रामीण नगरपालिका-3, जुम्ले डाँडा के रहने वाले थे। 11 अप्रैल को उन्होंने खोटांग की एक 17 वर्षीय लड़की…
सासाराम (रोहतास)। नियम-कानून की जटिलताओं के बीच एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा देश की न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही है। रोहतास जिले के कोचस प्रखंड स्थित सरेयां गांव की रहने वाली आशा पांडेय (70) उम्र की अंतिम दहलीज पर खड़ी हैं। किडनी और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही यह महिला अपनी ही छोटी बहन द्वारा किए गए कागजी जालसाजी के खिलाफ न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुकी है, लेकिन आज तक उसे इंसाफ नहीं मिल पाया है। क्या है पूरा विवाद? दरअसल, आशा पांडेय के पिता स्वर्गीय मार्कण्डेय तिवारी की 26 एकड़ 1 डिसमिल पैतृक भूमि थी। 26 जून…
पलामू। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गई, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज…
पूर्वी सिंहभूम। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 15 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई टाटानगर स्थित आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अधिकारी एस.के. साव और रेल एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें…
चार और सांसद के शामिल होने का दावा -चड्ढा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) में बड़ी टूट हुई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी से बगावत करते हुए पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने चार अन्य सांसदों के नाम भी बताये, जिन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। इस तरह से आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक…
