Author: shivam kumar

रांची। मनी लांंड्रिंग मामले में जेल में बंद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने मंत्री पद और सीएलपी पद से इस्तीफा दे दिया है। संभव है कि वह इस्तीफा सोमवार को मुख्यमंत्री को मिल जाये। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलमगीर आलम ने 8 जून को ही इस्तीफा दे दिया है। चूंकि वह जेल में हैं, इसलिए वहां से इस्तीफा पत्र बाहर आने में कुछ प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार जेलर के हाथों में 8 जून को ही इस्तीफा पत्र मिल गया था। चूंकि 8 जून को शनिवार था, इसलिए शाम को वह पत्र…

Read More

यरुशलम। इजराइल के सुरक्षाबलों ने पिछले साल अक्टूबर से आतंकवादी संगठन हमास के पंजों में जकड़े अपने चार नागरिकों को भीषण लड़ाई के बाद आखिरकार मुक्त करा लिया। इजराइली सुरक्षा बलों को इसके लिए शनिवार को गाजा के नुसीरत शरणार्थी क्षेत्र में हमास से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस कार्रवाई में 274 फिलिस्तीनी मारे गए। इस इलाके में बंधकों को मुक्त कराने के कई घंटे बाद तक लड़ाई जारी रही। आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्सेज) की वेबसाइट में उपलब्ध विवरण में मुक्त कराए गए चारों बंधकों का फोटो भी जारी किया गया है। इनमें नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर जान (21),…

Read More

कीव। यूक्रेन ने रविवार को दावा किया उसके बलों ने अग्रिम चौकियों से लगभग 600 किलोमीटर दूर वायुसेना अड्डे के निकट खड़े रूसी अत्याधुनिक लड़ाकू विमान पर हमला किया है। यूक्रेन के सहयोगी पश्चिमी देशों ने उसे रूस के अंदर सीमित हमलों के लिए अपने हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। यूक्रेन की मुख्य सैन्य खुफिया सेवा ने उपग्रह से प्राप्त तस्वीरें साझा कीं और कहा कि इनमें हमले के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह यूक्रेन द्वारा सुखोई-57 लड़ाकू विमान पर किया गया पहला सफल हमला होगा। सुखोई दोहरे…

Read More

यरूशलम। इजराइल के मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके साथ ही गाजा में महीनों से चल रहे युद्ध के बीच दक्षिणपंथी गठबंधन वाली सरकार के एकमात्र मध्यमार्गी वाले मंत्री सत्ता से बाहर हो गए हैं। गैंट्ज़ की मध्यमार्गी पार्टी के सरकार के बाहर जाने से सरकार को तत्काल कोई खतरा नहीं होगा लेकिन इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है जिससे नेतन्याहू अतिवादियों पर निर्भर हो जाएंगे। वहीं गाजा में जारी युद्ध का कोई अंत नहीं दिखाई देगा और लेबनानी हिजबुल्लाह के साथ संभावित लड़ाई बढ़ सकती है। पिछले…

Read More

इस वक्त फिल्म ‘मुंज्या’ की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म शुक्रवार 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुंज्या’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी और वीएफएक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लिहाजा, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। मोना सिंह, शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित मुंज्या, स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद मैडॉक की चौथी फिल्म…

Read More

दिग्गज अभिनेता और नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही है। 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन कार्ड खास तौर पर डिजाइन किया गया है। साथ ही सभी मेहमानों को शादी में फॉर्मल कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। यह…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुएं सस्ती हुई हैं। बाजार में आई इस गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 71,810 रुपये से लेकर 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 65,840 रुपये से लेकर 65,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 72 हजार रुपये और 22 कैरेट सोना 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बना हुआ है। सोने की तरह ही आज चांदी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स पहली बार 77 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण यहां के सूचकांक गिरावट…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 80 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.26 डॉलर यानी 0.33 फीसदी उछकर 79.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.24 डॉलर यानी 0.32 फीसदी बढ़कर 75.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा…

Read More

पटना। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को विधानसभा की 13 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत 10 जुलाई को सात राज्यों के विधानसभा की 13 सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट भी शामिल है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर राजद से चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने रूपौली सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद इसपर उपचुनाव कराया जाएगा। रूपौली विस सीट के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन दाखिल होगा। इसके बाद 10 जुलाई को मतदान और 13 तारीख को मतगणना होगी।

Read More