कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश के बीच पंडाल में उमड़ी भीड़ प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बारिश के बीच अचानक भीड़…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्य रामगढ़ स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। जशपुर के महाराजा एवं पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव के साथ महारानी अमृता सिंह जूदेव, विक्रम सिंह, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस दौरान राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
रांची। शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी हैं। उनका स्वरूप भले ही उग्र दिखाई देता है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए कल्याणकारी और शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। इसी कारण उन्हें मां शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है। मां कालरात्रि का स्वरूप और धार्मिक महत्व मां कालरात्रि नवदुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। उनका वर्ण श्याम है, केश खुले हुए हैं और तीन नेत्र…
नई दिल्ली: चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने या जरूरी तथ्यों को छिपाने वाले जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई चुना हुआ उम्मीदवार अपने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देता है या अनिवार्य तथ्यों को छिपाता है, तो उसके खिलाफ आम नागरिक भी आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकता है। ऐसे मामलों में दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 195 की पाबंदियां शिकायत दर्ज कराने के रास्ते में बाधा नहीं बनेंगी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation…
रांची: कभी मेलों और गलियों की रौनक रही रंग-बिरंगी फिरकी आज धीरे-धीरे बच्चों की दुनिया से दूर होती जा रही है। एक समय था, जब दुर्गा पूजा के मेले में फिरकी, लकड़ी की गाड़ी और हाथों से बने पारंपरिक खिलौने बच्चों के आकर्षण का केंद्र होते थे। बच्चे फिरकी लेकर गलियों में दौड़ते और हवा के साथ घूमते उसके रंगीन पंखों को देखकर खुश होते थे। लेकिन समय के साथ बच्चों की पसंद बदली है। मोबाइल, वीडियो गेम और इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के बढ़ते चलन ने पारंपरिक खिलौनों की चमक फीकी कर दी है। इसका असर उन कारीगरों पर भी पड़…
रांची। त्योहारों के इस सीजन में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए उत्पाद विभाग ने अपनी कार्रवाई बेहद तेज कर दी है। इसी क्रम में विभाग की विशेष टीम ने इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक चल रही मिनी फैक्ट्री का पदार्फाश किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है, साथ ही विभिन्न लोकप्रिय ब्रांडों के नकली रैपर, स्टीकर, कॉर्क और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण व…
रांची। राजधानी रांची में इस बार दुर्गा पूजा का उत्साह बारिश के कारण काफी हद तक फीका पड़ता नजर आ रहा है। शहर में लगभग 176 भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है, जिन्हें आकर्षक रूप देने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, लगातार हो रही बारिश ने पंडालों की सजावट से लेकर उनकी रोशनी तक को बुरी तरह प्रभावित किया है। महंगे रंगों से की गई सजावट अब फीकी पड़ने लगी है, और लाइटों से उकेरे गए देवी-देवताओं के आकर्षक स्वरूप व डिजाइन की चमक भी मंद पड़…
रांची। झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एंबुलेंस कर्मियों ने सरकार पर समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान एजेंसी को हटाने का निर्णय लिया जा चुका है और नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात कई एंबुलेंस सड़क पर चलने लायक नहीं हैं। लंबे…
इतिहास बदलने वाले सपने हमेशा बड़े शहरों में ही जन्म नहीं लेते, कई बार उनकी शुरूआत छोटे गांव की पगडंडियों से भी होती है -शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की जीवन यात्रा सीख देती है कि बड़ा बदलाव लाने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती -शिबू सोरेन के आंदोलन, रूपी सोरेन के त्याग और हेमंत सोरेन के दायित्वों की कहानी -कैसे एक छोटे से गांव ने लाखों लोगों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे दी है राकेश सिंह कभी-कभी किसी गांव को समझने के लिए उसकी गलियों में चलना पड़ता है, उसकी मिट्टी को महसूस करना…
काठमांडू। नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों (आईएनजीओ) ने 333 करोड़ रुपये के कार्यक्रमों को मंजूरी दिलाई है। इन कार्यक्रमों को महिला, बालबालिका, लैंगिक एवं यौनिक अल्पसंख्यक तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के अंतर्गत समाज कल्याण परिषद से स्वीकृति मिली है। समाज कल्याण परिषद के मुताबिक भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों को लक्षित करते हुए अब तक 318 एनजीओ ने 321 कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई है। इन सभी कार्यक्रमों का कुल बजट 3 अरब 33 करोड़ 62 लाख 72 हजार 958 रुपये है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत और प्रतिक्रिया संबंधी कार्यों…
मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सकारात्मक समीक्षाओं और प्रशंसकों के उत्साह के बीच फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद यह रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कुली’ के पहले दिन के 65 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ सकी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 16,599 से अधिक शोज के जरिए यह कमाई की। दुनियाभर में इसका पहले दिन का कारोबार 125.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की कमाई में तमिल संस्करण का सबसे…
