Author: shivam kumar

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित दंपती की मौत का मामला सामने आया है। महेशबथान स्थित काशीनाथ मंडल टोला में 26 वर्षीय विक्रम साहा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी मामुनि बसाक का शव कमरे में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विक्रम ने कथित तौर पर पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। कमरे में मिले पति-पत्नी…

Read More

जामताड़ा: पश्चिम बंगाल के अंडाल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जामताड़ा के प्रसिद्ध बांग्ला कीर्तन मंडली के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक बृजकिशोर सिंह तथा ढोलक वादक हनुमान पंडित शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ, जब कीर्तन मंडली उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में कार्यक्रम समाप्त कर वापस जामताड़ा लौट रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडली के सदस्य जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, उसके चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से…

Read More

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में सड़क के अभाव में एक गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। 19 वर्षीय सुकुरमुनी पहाड़िन को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन आरोप है कि गांव तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस चालक ने आने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने खटिया पर महिला को लिटाया और करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। यह मामला बोरियो प्रखंड की मोतीपहाड़ी पंचायत के पोड़ैया बेड़ो गांव का है। आदिम पहाड़िया जनजाति बहुल इस…

Read More

-जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन बरवाडीह:-क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विजय बहादुर सिंह, डॉ. मकबूल अंसारी, डॉ. गौरव, डॉ. एके पॉल, ऋषभ श्रीवास्तव, डॉ. ऐश्वर्या वर्मा, डॉ. चेतक कुमार, डॉ. चंदन, सेंटर के डायरेक्टर नीतीश शुक्ला, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, अहमद राजा और हरीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य…

Read More

-दैनिक अखबार के पत्रकार तस्लीम खान के सिर और सीने में लगी चोट, सभी घायलों को मेदिनीनगर किया गया रेफर बरवाडीह:- चपरी-देवरी नदी के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। घायलों में छेचा निवासी दैनिक अखबार के पत्रकार तस्लीम खान भी शामिल हैं। उनके सिर और सीने में चोट लगी है। इसके अलावा छेचा निवासी वारिस खान तथा नावा-छतरपुर निवासी मेराज…

Read More

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। आम लोगों से लेकर राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों तक की मौजूदगी को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर 2026 को हुआ था। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में रहकर परिवार…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश के बीच पंडाल में उमड़ी भीड़ प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बारिश के बीच अचानक भीड़…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्य रामगढ़ स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। जशपुर के महाराजा एवं पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव के साथ महारानी अमृता सिंह जूदेव, विक्रम सिंह, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस दौरान राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Read More

रांची। शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी हैं। उनका स्वरूप भले ही उग्र दिखाई देता है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए कल्याणकारी और शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। इसी कारण उन्हें मां शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है। मां कालरात्रि का स्वरूप और धार्मिक महत्व मां कालरात्रि नवदुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। उनका वर्ण श्याम है, केश खुले हुए हैं और तीन नेत्र…

Read More

नई दिल्ली: चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने या जरूरी तथ्यों को छिपाने वाले जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई चुना हुआ उम्मीदवार अपने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देता है या अनिवार्य तथ्यों को छिपाता है, तो उसके खिलाफ आम नागरिक भी आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकता है। ऐसे मामलों में दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 195 की पाबंदियां शिकायत दर्ज कराने के रास्ते में बाधा नहीं बनेंगी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation…

Read More

रांची: कभी मेलों और गलियों की रौनक रही रंग-बिरंगी फिरकी आज धीरे-धीरे बच्चों की दुनिया से दूर होती जा रही है। एक समय था, जब दुर्गा पूजा के मेले में फिरकी, लकड़ी की गाड़ी और हाथों से बने पारंपरिक खिलौने बच्चों के आकर्षण का केंद्र होते थे। बच्चे फिरकी लेकर गलियों में दौड़ते और हवा के साथ घूमते उसके रंगीन पंखों को देखकर खुश होते थे। लेकिन समय के साथ बच्चों की पसंद बदली है। मोबाइल, वीडियो गेम और इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के बढ़ते चलन ने पारंपरिक खिलौनों की चमक फीकी कर दी है। इसका असर उन कारीगरों पर भी पड़…

Read More