Author: shivam kumar

पेशावर। रावलपिंडी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर आज पेशावर पहुंच गए। संघीय राजधानी इस्लामाबद में पीटीआई नेताओं की हो रही धरपकड़ के बीच गंडापुर वहां से छुपते-छुपाते यहां पहुंचे। जियो न्यूज के अनुसार, इस्लामाबाद में पार्टी की रैली के संबंध में कानून के कथित उल्लंघन को लेकर पीटीआई नेतृत्व के खिलाफ हुई कार्रवाई के मद्देनजर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर घंटों लापता रहने के बाद पेशावर पहुंचे। उनके पेशावर पहुंचने की पुष्टि पीटीआई के सदस्य नेशनल असेंबली (एमएनए) शाहिद…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि साइबर सुरक्षा अब केवल डिजिटल दुनिया तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम पहलू भी बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साइबर अपराध से निपटने के लिए अगले पांच वर्षों में करीब 5,000 ‘साइबर कमांडो’ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में I4C के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। साथ ही उन्हाेंने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों का शुभारंभ भी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को अब 20 किलोमीटर के दायरे में आवाजाही के लिए कोई टोल शुल्क नहीं देना हाेगा। अगर यात्रा की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है, तभी यात्रा के दाैरान तय की गई दूरी के लिए शुल्क लिया जाएगा। इसे लेकर सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने साेमवार को अधिसूचना जारी की। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 में हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य टोल संग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और…

Read More

– फिलीपींस राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अवर सचिव इरिनियो क्रूज एस्पिनो शामिल होंगे – रक्षा सचिव दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे नई दिल्ली। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने 11 सितंबर को भारत-फिलीपींस संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की पांचवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए मनीला का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान रक्षा सचिव दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। वह फिलीपींस सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। बैठक की सह-अध्यक्षता फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अवर…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक लेडी जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, रामकृष्ण मठ और मिशन के अद्वैत आश्रम के सचिव स्वामी शुद्धिदानंद ने इस घटना पर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे अपराधियों का अंत जरूरी है। स्वामी शुद्धिदानंद ने कहा है कि यह लड़ाई अधर्म के खिलाफ धर्म की है। उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को मानव के वेश में राक्षस करार दिया और…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सोमवार देर रात जारी इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक, लंगेट विधानसभा सीट से इरशाद अब गनी, सोपोर सीट से हाजी अब्दुल राशिद डार, वंगूरा-क्रीरी सीट से एडवोकेट इरफान हफीज लोन, ऊधमपुर वेस्ट सीट से सुमित मंगोत्रा, रामनगर सुरक्षित सीट से मूल राज को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह बनी विस सीट से काजल राजपूत, बिल्लावर सीट से मनोहर लाल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने आज परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण कर नमन किया। शाह ने एक्स हैंडल पर इस योद्धा को याद करते हुए उनके बलिदान की चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने लिखा, ”अब्दुल हमीद जी ने 1965 के युद्ध में अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों का दृढ़ता से मुकाबला किया और वीरगति को प्राप्त हुए। उनके अदम्य साहस ने दुश्मन के टैंकों के साथ-साथ उनकी पूरी रणनीति को भी धराशायी कर दिया। राष्ट्ररक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस परमवीर सैनिक…

Read More

रांची। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो के साथ झारखंड सचिवालय सेवा संघ की विभिन्न मांगों पर वार्ता के बाद सहमति नहीं बनने के बाद झारखंड सचिवालय सेवा संघ के कर्मचारी मंगलवार 10 सितंबर से तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गये हैं। यह अवकाश 12 सितंबर गुरुवार तक रहेगा। सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष धु्रव प्रसाद और महासचिव सिदार्थ बेसरा ने कहा कि संघ के प्रत्येक सदस्य की यह जिम्मेदारी है कि यह कार्यक्रम पूर्णरूपेण सफल हो। हम सब मिल कर यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे हक-हुकूक की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। इतिहास…

Read More

वाशिंगटन, 10 सितंबर (हि.स.)। अमेरिका में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बहुप्रतीक्षत बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) आज (मंगलवार) है। दोनों राष्ट्र के सामने अपने विचार रखेंगे। इसके लिए मंच तैयार है। यह बहस ही दोनों में से किसी एक के व्हाइट हाउस जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को है। आज होने वाली इस प्रेसिडेंशियल डिबेट पर सारी दुनिया की नजर टिकी हुई है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उम्मीदवारों के बीच अहम मुद्दों पर होने वाली इस बहस से मतदाता अपनी राय बनाते हैं। इस बहस को भारत के समय के…

Read More

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गये बयान में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने वाली यह पार्टी अब इसकी आड़ में सत्ता में आने का सपना देख रही है। इनके इस नाटक से सचेत रहें जो आगे कभी भी जातीय जनगणना नहीं करा पाएगी। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर ताबाड़तोड़ पांच पोस्ट किए। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर हमलावर हुई हैं। जो उन्होंने विदेश में दिया है। उन्होंने विदेश में यह कहा है कि भारत जब बेहत्तर…

Read More

रांची। रांची पुलिस पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड के आरोपितों धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी। इस मामले के जांच अधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में दोनों आरोपितों के खिलाफ इश्तहार जारी करने का आग्रह किया है। इससे पहले कोर्ट दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने धुर्वा में वेद प्रकाश को गोली मार दी गयी थी। लंबे इलाज के बाद दिल्ली में वेद प्रकाश की तीन अगस्त को मृत्यु हो गयी थी। इस केस के एक आरोपित को…

Read More